मड़ियांव: बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश, दो बंदी

Lucknow
  • जेवर, नकदी और पिकअप डाला बरामद
  • टीम को DCP उत्तरी ने 25 हजार रुपए का दिया इनाम

ए अहमद सौदागर

Lucknow: बंद मकानों में धावा बोलकर लूटपाट और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर मड़ियांव आलोक राव की टीम ने क्राइम ब्रांच की मदद से मंगलवार को गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को इनके पास से करीब दो लाख 25 हजार रुपए कीमत के गहनों के अलावा घटना में इस्तेमाल पिकअप डाला व 48,300 रुपए की नकदी बरामद हुई है।

पुलिस का कहना है कि इसी गिरोह ने मड़ियांव क्षेत्र में रहने वाले आशीष कुमार और इम्तियाज हुसैन के बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी की थी। इस गुड वर्क पर खुश होकर DCP उत्तरी अमित कुमार आनंद ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। DCP उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक गिरफ्तार दोनों आरोपितों की पहचान इटौंजा थाना क्षेत्र स्थित सुल्तानपुर गांव निवासी 35 वर्षीय पिंटू कश्यप पुत्र कुन्नी लाल व उपरोक्त निवासी 28 वर्षीय सुभाष कश्यप पुत्र स्व छेदीलाल कश्यप के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपित पिंटू डाला चालक है और सुभाष स्वीगी में डिलीवरी बाय का काम करता है। इस गिरोह में शामिल मोहम्मद अकरम उर्फ पप्पू उर्फ चिकना उर्फ सलमान व चोरी के जेवरात खरीदने वाला विजय ज्वैलर्स दुकान का मालिक आशीष सोनी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर मड़ियांव आलोक राव के मुताबिक गिरफ्तार पिंटू के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरा भी आरोपी कुख्यात किस्म का चोर है उसके खिलाफ भी आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 पिकअप डाला में सवार होकर करते थे बंद घरों की रैकी

इंस्पेक्टर मड़ियांव आलोक राव के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो पिकअप डाला में सवार होकर पहले दिन में रैकी करते थे फिर शाम ढलते ही बंद मकानों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात व नकदी लेकर भाग निकलते हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा कि इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और जेल भी जा चुके हैं।

इस बड़ी कामयाबी हासिल करने वाले पुलिसकर्मियों इंस्पेक्टर मड़ियांव आलोक राव, उपनिरीक्षक नितिन कुमार, उपनिरीक्षक अमित कुमार साहू, उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह, हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह, कांस्टेबल दिग्विजय यादव, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल अभय कुमार, कांस्टेबल विनोद कुमार व कांस्टेबल मयंक कुमार के अलावा क्राइम ब्रांच एवं सर्विलांस टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक रणावत, हेड कांस्टेबल अवधेश गिरी, हेड कांस्टेबल मोहम्मद नदीम, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल अमित गौतम, कांस्टेबल राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल विशेष दुहूण व कांस्टेबल अमन शुक्ला की बहादुरी पर सराहना करते हुए DCP उत्तरी अमित कुमार आनंद ने 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अखिलेश यादव पहले भगवान राम से माफी मांगें, फिर काशी-मथुरा जाएं: ब्रजेश पाठक

पेपर लीक किया तो 10 साल जेल! महाराष्ट्र सरकार ला रही सख्त कानून

वन्यजीव संरक्षण में भारत की पहल, मेडागास्कर के साथ वनतारा ने मिलाया हाथ

 

Crime News Lucknow Uttar Pradesh

गोमतीनगर और सआदतगंज के बाद अब गोलियों से गूंजा सुशांत गोल्फ सिटी

तीन-चार गोली शरीर पर लगते ही हुआ लहुलुहान, हालत गंभीर जमीन पर निर्माण कराने के विवाद में सुखविंदर ने नईम को मारी गोली कटरा बक्कास गांव में हुई वारदात का मामला, पुलिस अधिकारी मौके पर घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार, तलाश में पुलिस की पांच टीमें रवाना ए अहमद सौदागर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

कलयुगी पिता ने 50 हजार के विवाद में बेटी की हत्या की, पत्नी संग यमुना में बहाया शव

Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। महज 50 हजार रुपये के विवाद में एक पिता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए उसने पत्नी के साथ मिलकर पहले शव को कुएं से बाहर निकाला और फिर […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत- नेपाल सीमा पर 15 बोरी कद्दू का बीज बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के शीतलापुर में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने 15 बोरी कद्दू बीज और एक बाइक जब्त की। टीम ने मुनीब नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई शनिवार […]

Read More