New Delhi: देश के कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत में बागवानी फसलों के उत्पादन में इस वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज होने का अनुमान है। वर्ष 2025-26 के तीसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक, देश में कुल बागवानी उत्पादन बढ़कर 3869.15 लाख टन तक पहुंच सकता है। यह आंकड़ा वर्ष 2024-25 के 3707.38 लाख टन के उत्पादन की तुलना में 161.77 लाख टन अधिक है। इस तरह बागवानी उत्पादन में करीब 4.36 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए इसे भारतीय किसानों की मेहनत और केंद्र सरकार की किसान हितैषी नीतियों का सकारात्मक परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कृषि और बागवानी क्षेत्र लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। किसानों के परिश्रम, बेहतर कृषि व्यवस्था और सरकार की योजनाओं के चलते देश में बागवानी उत्पादन को नई गति मिली है।

तीसरे अग्रिम अनुमान में सामने आए आंकड़े
शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को वर्ष 2025-26 के लिए बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन से संबंधित तीसरे अग्रिम अनुमान जारी किए। इन आंकड़ों के अनुसार, पिछले वर्ष की तुलना में इस साल बागवानी क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन की संभावना है। उत्पादन में हुई बढ़ोतरी को कृषि क्षेत्र की मजबूती और किसानों की बढ़ती उत्पादन क्षमता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बागवानी क्षेत्र में फल, सब्जियां, मसाले, फूल और अन्य कई प्रकार की फसलें शामिल होती हैं। यह क्षेत्र किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ देश की खाद्य आपूर्ति, पोषण सुरक्षा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करता है। ऐसे में उत्पादन में हुई यह अनुमानित वृद्धि किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उत्साहजनक संकेत है।

किसानों की मेहनत को मिला सम्मान
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के किसान विपरीत परिस्थितियों में भी लगातार मेहनत कर रहे हैं और कृषि उत्पादन को बढ़ाने में अहम योगदान दे रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर सुविधाएं और कृषि क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उनकी आय और उत्पादन क्षमता में निरंतर सुधार हो सके।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
राजधानी में प्रदूषण का प्रहार, कई इलाकों में सांस लेना हुआ मुश्किल
अमेरिका में हवाई सेवाओं पर संकट, ट्रंप ने बाइडन प्रशासन पर फोड़ा ठीकरा
बाबा केदार की शीतकालीन यात्रा शुरू, सेना के बैंड की धुनों पर निकली पंचमुखी डोली
