विराट के आउट होने पर खाना छोड़ देते थे नाना पाटेकर, दी भावुक श्रद्धांजलि

Nana Patekar:  दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म जगत से लेकर खेल की दुनिया तक शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में अभिनेता ने गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। नाना पाटेकर क्रिकेट के भी बड़े प्रशंसक थे और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली उनके पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल थे।

कभी विराट के जल्दी आउट होने पर खाना तक छोड़ देने की बात कहने वाले नाना पाटेकर के निधन पर अब कोहली ने उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है। नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास के पास एक अस्पताल में निधन हो गया।

बताया गया कि तड़के करीब साढ़े तीन बजे उन्होंने अपने एक दोस्त को तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने करीब 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें होश नहीं आया। सुबह करीब 5:10 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विराट कोहली को बेहद पसंद करते थे नाना पाटेकर

नाना पाटेकर को क्रिकेट से खास लगाव था और वह विराट कोहली के बड़े प्रशंसक थे। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने विराट कोहली को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताते हुए कहा था कि वह उन्हें बहुत पसंद करते हैं।

ये भी पढें

कलयुग में भी सच साबित हो रहे जानकी माता के श्राप

नाना ने कहा था कि जब विराट कोहली जल्दी आउट हो जाते हैं तो उनका खाना खाने का मन नहीं करता। उनका यह बयान अब अभिनेता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विराट के खेल को लेकर नाना पाटेकर किस कदर भावुक थे।

नाना पाटेकर के निधन पर क्या बोले विराट कोहली?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सामने आने के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कोहली ने उन्हें भारतीय सिनेमा का एक सच्चा दिग्गज बताया। विराट ने लिखा कि नाना पाटेकर का काम और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों तक जिंदा रहेगी। उन्होंने अभिनेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए ‘ओम शांति’ लिखा।

अक्षय कुमार ने भी दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर के निधन पर अभिनेता अक्षय कुमार भी भावुक नजर आए। दोनों ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वेलकम’ में साथ काम किया था। अक्षय ने कहा कि नाना उन चुनिंदा अभिनेताओं में से थे, जिन्हें दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती थी।

ये भी पढें

नाना पाटेकर के निधन पर राज ठाकरे भावुक, बोले- उनकी कमी हमेशा खलेगी

अक्षय ने नाना की आवाज, अभिनय के अंदाज और हर किरदार में उनकी ईमानदारी को याद किया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर वास्तव में बेमिसाल थे और उनके जाने की खबर पर विश्वास करना मुश्किल है।

कुछ दिन पहले ही कार्यक्रम में शामिल हुए थे नाना

नाना पाटेकर पणजी के पास डोना पाउला स्थित अपने अपार्टमेंट में रहते थे। रिपोर्टों के मुताबिक, अस्पताल उनके घर से करीब पांच मिनट की दूरी पर था। कुछ दिन पहले ही वह एक कार्यक्रम में नजर आए थे और उस समय बिल्कुल स्वस्थ दिखाई दे रहे थे।

नाना पाटेकर के अचानक निधन से उनके प्रशंसकों, फिल्म जगत और उन्हें करीब से जानने वाली हस्तियों को गहरा सदमा लगा है। अपने दमदार अभिनय, अलग अंदाज और यादगार किरदारों के लिए मशहूर नाना पाटेकर की विरासत लंबे समय तक दर्शकों के बीच जीवित रहेगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नाना पाटेकर के निधन पर राज ठाकरे भावुक, बोले- उनकी कमी हमेशा खलेगी

कलयुग में भी सच साबित हो रहे जानकी माता के श्राप

आठ अक्टूबर त्रयोदशी श्राद्ध: जानें तर्पण-पिंडदान का शुभ मुहूर्त और विधि

ISB की सिल्वर जुबली पर बड़ा ऐलान, हर साल 250 छात्रों को मिलेगी स्कॉलरशिप

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर नहीं रहे, 75 की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

 

 

Spread the love

New Delhi
homeslider Religion

पितृदोष और ग्रह बाधा निवारण के लिए जपिए यह मंत्र

New Delhi: सनातन धार्मिक मान्यताओं में भगवान हनुमान को संकटमोचन और भक्तों के कष्ट हरने वाला माना गया है। धार्मिक आस्था के अनुसार, हनुमान जी की नियमित उपासना से जीवन में आने वाली बाधाओं और नकारात्मक प्रभावों से मुक्ति मिल सकती है। पितृदोष और ग्रह दोष से परेशान लोगों के लिए भी हनुमान जी की […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

कलयुग में भी सच साबित हो रहे जानकी माता के श्राप

New Delhi: हिंदू धार्मिक कथाओं और लोकमान्यताओं में माता सीता से जुड़े कई प्रसंग मिलते हैं राजा दशरथ की मृत्यु के बाद श्री राम और लक्ष्मण ने जंगल में ही पिंड दान करने का निश्चय लिया। तभी भगवान श्री राम और लक्ष्मण दोनो ही जंगल में आवश्यक सामग्री को जमा करने के लिए निकल गए […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

आठ अक्टूबर त्रयोदशी श्राद्ध: जानें तर्पण-पिंडदान का शुभ मुहूर्त और विधि

New Delhi: पितृ पक्ष के दौरान पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। आठ अक्टूबर 2026, गुरुवार को त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिन पितरों का निधन त्रयोदशी तिथि को हुआ हो, उनके लिए इस दिन श्राद्ध कर्म किया जाता […]

Spread the love
Read More