आलिया के लिए रणबीर का प्रोटेक्टिव अंदाज हुआ वायरल

RanbirKapoor :  मुंबई में शनिवार, 26 सितंबर की रात ‘लव एंड वॉर’ की टीम डिनर के लिए एक साथ नजर आई। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने साथ में डिनर किया। रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के बाद सभी सितारों ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए।

इस दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर अपनी पत्नी के लिए काफी केयरिंग और प्रोटेक्टिव नजर आए। कपल की यह बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है।

भीड़ में आलिया को प्रोटेक्ट करते दिखे रणबीर

रेस्टोरेंट से निकलने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पैपराजी की भीड़ के बीच अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान रणबीर ने आलिया को भीड़ से सुरक्षित निकालने के लिए उनकी कमर पर हाथ रखा और उन्हें कार तक लेकर गए। रणबीर इस दौरान लगातार यह सुनिश्चित करते नजर आए कि आलिया को भीड़ के बीच किसी तरह की परेशानी न हो। उनका यह प्रोटेक्टिव अंदाज कैमरे में कैद हो गया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

आलिया के लुक ने भी खींचा ध्यान

इस दौरान आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने पीले रंग की स्कर्ट और मैचिंग सूट सेट पहना हुआ था। अपने लुक को उन्होंने नीट बन हेयरस्टाइल के साथ पूरा किया। वीडियो में एक पल ऐसा भी नजर आया, जब रणबीर के केयरिंग अंदाज के बीच आलिया मुस्कुराती और शरमाती हुई दिखाई दीं। कपल का यह प्यारा मोमेंट फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

फैंस को पसंद आई कपल की बॉन्डिंग

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रणबीर और आलिया की बॉन्डिंग को लेकर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रणबीर का पत्नी के प्रति केयरिंग अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। विक्की कौशल को अलविदा कहने के बाद रणबीर और आलिया साथ में कार की तरफ जाते दिखाई दिए। इसी दौरान दोनों का यह खास पल कैमरे में कैद हो गया।

‘लव एंड वॉर’ में फिर साथ नजर आएंगे आलिया-रणबीर

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में साथ नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ विक्की कौशल भी मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया था, जिसमें तीनों सितारों के किरदारों की झलक देखने को मिली। ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

भारतीय रेलवे की नई पहल, LNG से चलेगी ट्रेन; 40% तक कम होगा डीजल खर्च

रोहित-कोहली के नाम होगा बड़ा रिकॉर्ड, 18 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

 

 

 

 

Spread the love

Mumbai
Entertainment

‘पहला प्यार दूसरी बार’ का म्यूजिक एल्बम रिलीज, सितारों की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

Mumbai: लव फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पूरा म्यूजिक एल्बम एक खास संगीतमय शाम के दौरान लॉन्च किया गया। लाइव म्यूजिक, कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों और जश्न से सजे इस कार्यक्रम में फिल्म के सभी आठ गानों को एक साथ रिलीज किया गया। एल्बम अब यूट्यूब और प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स […]

Spread the love
Read More
Entertainment

India’s Got Latent फिर विवादों में, Netflix पर भी सवाल

India’s Got Latent: कॉमेडियन समय रैना का चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। शो के एक हालिया एपिसोड को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही Netflix […]

Spread the love
Read More
Entertainment

दिग्गज अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Mithu Mukherjee: बंगाली और हिंदी सिनेमा अपनी धाक जमा कर काम करने वाली जानी-मानी अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। खबरों के मुताबिक उन्होंने रविवार रात अस्पताल में […]

Spread the love
Read More