जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को दी मजबूती

शाश्वत तिवारी

New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को और मजबूती दी है। अपने व्यस्त दौरे के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकों को संबोधित किया और वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं। डॉ. जयशंकर ने यूएन हाई-लेवल वीक के दौरान आयोजित पहली ‘पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज़्म, इंटरनेशनल लॉ, पीस एंड प्रॉस्पेरिटी’ (P4M) समिट को संबोधित किया।

शिखर सम्मेलन में भारत ने बहुपक्षवाद को पुनर्जीवित करने और अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया। विदेश मंत्री जयशंकर ने वैश्विक शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए सभी देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और वैश्विक संस्थाओं में समयबद्ध सुधार की आवश्यकता को रेखांकित किया। इसी दौरे के बीच एक और ऐतिहासिक कूटनीतिक मील का पत्थर तब स्थापित हुआ, जब विदेश मंत्री ने V4+भारत विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया।

विसेग्राड समूह – V4, जिसमें मध्य यूरोपीय देश चेक गणराज्य, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया शामिल हैं, के साथ भारत की यह पहली औपचारिक विदेश मंत्री स्तर की बैठक थी। बैठक में भारत और मध्य यूरोप के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, कनेक्टिविटी और सांस्कृतिक संबंधों को एक नए स्तर पर ले जाने की रणनीतिक रूपरेखा तैयार की गई। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, डॉ. जयशंकर ने P4M समिट में कहा ईंधन, भोजन, उर्वरक और वित्त (4F) के संकट को यूं ही नहीं छोड़ा जा सकता।

जहां नई क्षमताएं और चिंताएं पैदा होती हैं, वहां फ्रेमवर्क और सुरक्षा उपायों की बहुत मज़बूत ज़रूरत होती है। जहां महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रभुत्व और व्यवधान का खतरा हो, वहां जोखिम कम करने और विविधता लाने को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। बहुपक्षवाद को सबसे अच्छी तरह से तब आगे बढ़ाया जा सकता है, जब अंतरराष्ट्रीय कानूनों, नियमों और मानदंडों का सख्ती से पालन किया जाए।

ये भी पढें

भारत पर US के एक्शन से पहले जेमी डिमॉन की सलाह

विदेश मंत्रालय ने कहा V4+भारत बैठक विदेश मंत्रियों के स्तर पर भारत और विसेग्राड समूह के बीच जुड़ाव स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम थी। यह प्रारूप बातचीत और सहयोग के लिए एक अतिरिक्त मंच प्रदान करता है, जो V4 देशों के साथ भारत के लंबे समय से चले आ रहे और ठोस संबंधों को और मजबूत करता है।

इस दौरान डॉ. जयशंकर ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से मुलाकात की और भारत-यूरोपीय संघ (EU) के रणनीतिक संबंधों, मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की प्रगति तथा वैश्विक भू-राजनीतिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा की। इसके साथ ही, विदेश मंत्री ने दुनिया के कई अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों और अपने समकक्षों के साथ भी बैठकें कीं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

OTT पर सितंबर का धमाकेदार अंत, Netflix से JioHotstar तक नई फिल्में-सीरीज तैयार

रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 की उम्र में ली अंतिम सांस

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, घर पर बनाएं रोज एलोवेरा जेल; जानें पूरी विधि

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा केस में 105 घटनाओं का जिक्र, जांच के बीच सियासत गरम

यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत, आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन का ऐलान

 

 

 

Spread the love

One thought on “जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को दी मजबूती”

Comments are closed.

International

भारत पर US के एक्शन से पहले जेमी डिमॉन की सलाह

Jamie Dimon: मुंबई में आयोजित जेपी मॉर्गन इंडिया इन्वेस्टर कॉन्फ्रेंस के दौरान CNBC-TV18 से बातचीत में जेमी डिमॉन ने कहा कि अमेरिका को भारत के साथ सख्त कदम उठाने से पहले यह समझना चाहिए कि भारतीय रिफाइनरियां रूसी तेल का किस तरह इस्तेमाल करती हैं। डिमॉन ने कहा कि उम्मीद है कि अमेरिका रूस के […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

सरहद पार गूंजा ‘सेवा परमो धर्मः’ मंत्र, भारतीय मिशनों ने मनाया ‘सेवा पखवाड़ा’

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों द्वारा ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत बड़े पैमाने पर विभिन्न रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। हाल के दिनों में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्थित भारतीय मिशनों ने इस अभियान को वैश्विक मंच पर ले जाते हुए पौधरोपण, खेल और […]

Spread the love
Read More
Washington
International

H-1B Visa पर नहीं मिली राहत, 2027 तक लागू रहेगा $100,000 भुगतान प्रावधान

Washington: अमेरिका में नौकरी करने की तैयारी कर रहे विदेशी प्रोफेशनल्स के लिए H-1B वीजा से जुड़ी सख्ती फिलहाल जारी रहने वाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सितंबर 2025 में लागू किए गए H-1B प्रवेश प्रतिबंधों को एक और साल के लिए बढ़ा दिया है। नए आदेश के मुताबिक यह व्यवस्था 21 सितंबर 2027 […]

Spread the love
Read More