
Los Angeles: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां NBC न्यूज का हेलिकॉप्टर एक सड़क हादसे की कवरेज के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार पायलट और फोटो जर्नलिस्ट समेत तीन लोगों की मौत की खबर है। दुर्घटना के बाद NBC लॉस एंजिल्स ने अपनी लाइव कवरेज रोक दी।
जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर जिस हादसे की रिपोर्टिंग करने पहुंचा था, वह लॉस एंजिल्स के नॉर्डहॉफ स्ट्रीट इलाके में हुआ था। वहां एक मेट्रो बस और SUV के बीच टक्कर हो गई थी। इसी घटना की तस्वीरें और वीडियो जुटाने के लिए कई न्यूज हेलिकॉप्टर मौके पर मौजूद थे।
ये भी पढें
थिएटर में नहीं चला ‘हैवान’ का जादू, OTT-सैटेलाइट राइट्स की कीमत ने चौंकाया
हेलिकॉप्टर में सवार दो लोगों की मौत
हेलिकॉप्टर में पायलट जॉर्ज मार्सिनिव और फोटो जर्नलिस्ट एलियाना मोरेनो सवार थे। दुर्घटना के बाद दोनों की मौत हो गई। हादसे में जमीन पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर तत्काल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई थी। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर एक स्टोरेज फैसिलिटी की पार्किंग में जा गिरा। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव दल पहुंचा और इलाके को सुरक्षित करने की कार्रवाई शुरू की गई।

जिस बस हादसे की कवरेज कर रहा था, उसमें भी दो मौतें
हेलिकॉप्टर दुर्घटना से करीब दो घंटे पहले नॉर्डहॉफ स्ट्रीट पर एक गंभीर सड़क हादसा हुआ था। लॉस एंजिल्स मेट्रो की बस और एक यात्री वाहन के बीच हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए थे। NBC के अनुसार, इस सड़क हादसे की कवरेज के लिए कई मीडिया संस्थानों के हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंचे थे। NBC न्यूज का हेलिकॉप्टर भी इसी घटना को कवर कर रहा था। इसी दौरान वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद NBC लॉस एंजिल्स ने अपने लाइव प्रसारण को रोक दिया। चैनल की टीम और अन्य मीडिया कर्मियों के बीच भी हादसे को लेकर चिंता का माहौल बन गया।
ये भी पढें
NTSB और FAA करेंगे हादसे की जांच
हेलिकॉप्टर क्रैश की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) इस दुर्घटना की जांच करेंगे। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि हेलिकॉप्टर दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी, मौसम, उड़ान संबंधी समस्या या कोई अन्य वजह थी। अधिकारियों ने घटनास्थल से संबंधित सबूत जुटाने और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू करने की तैयारी की है।
मेयर और गवर्नर ने जताया दुख
लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास ने इस घटना पर दुख जताते हुए इसे शहर के लिए बेहद दुखद रात बताया। उन्होंने दोनों हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने भी हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अस्पताल से कलेक्टर ऑफिस तक का सफर
ट्रम्प का इजराइल को बड़ा हथियार पैकेज, 40 हजार भारी बम देने की तैयारी
आज का दिन शुभ रहेगा, रिश्तों में मधुरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।


One thought on “हादसे की कवरेज करने पहुंचा हेलीकॉप्टर खुद बना न्यूज, तीन की मौत”
Comments are closed.