ट्रम्प का इजराइल को बड़ा हथियार पैकेज, 40 हजार भारी बम देने की तैयारी

Israel-Gaza War

Israel-Gaza War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का प्रशासन इजराइल को करीब 2.8 अरब डॉलर यानी लगभग ₹26 हजार करोड़ का नया हथियार पैकेज देने की तैयारी में है। प्रस्तावित डील में करीब 40 हजार भारी बम शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें 20 हजार Mk84 और 20 हजार BLU-117 बम शामिल हैं। प्रत्येक बम का वजन करीब 2,000 पाउंड यानी लगभग 900 किलो बताया गया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, इस संभावित हथियार सौदे की जानकारी अमेरिकी कांग्रेस को अनौपचारिक तौर पर दी जा चुकी है। हालांकि, अभी यह डील अंतिम रूप से मंजूर नहीं हुई है।

बाइडेन प्रशासन ने क्यों रोकी थी सप्लाई?

इन भारी बमों की सप्लाई को लेकर अमेरिका में पहले भी चिंता सामने आ चुकी है। 2024 में तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन ने 2,000 पाउंड वजन वाले बमों की एक खेप इजराइल भेजने पर रोक लगा दी थी। उस समय अमेरिकी प्रशासन की प्रमुख चिंता गाजा की घनी आबादी वाले इलाकों में इन हथियारों के इस्तेमाल को लेकर थी। आशंका जताई गई थी कि इतने शक्तिशाली बमों के इस्तेमाल से बड़ी संख्या में आम नागरिकों की जान जा सकती है।ट्रम्प के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद इस रोक को हटा दिया गया। अब उनके प्रशासन की ओर से इसी श्रेणी के हजारों बमों की नई डील आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढें

आज का दिन शुभ रहेगा, रिश्तों में मधुरता और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

900 किलो के बम कितने खतरनाक?

प्रस्तावित पैकेज में शामिल बमों के अलग-अलग मॉडल हैं और इनका इस्तेमाल अलग-अलग सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। कुछ बमों को जमीन के अंदर मौजूद ठिकानों और सुरंगों को निशाना बनाने के लिए तैयार किया गया है, जबकि कुछ का इस्तेमाल जमीन के ऊपर बड़े क्षेत्र को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है। गाजा में इजराइली सैन्य अभियानों के दौरान अमेरिकी निर्मित हथियारों के इस्तेमाल के दावे भी सामने आते रहे हैं। विशेषज्ञों ने हमलों के वीडियो और घटनास्थलों से मिले मलबे का विश्लेषण कर ऐसे हथियारों की पहचान किए जाने की बात कही है।

ट्रम्प प्रशासन पहले भी दे चुका है बड़ी हथियार डील

इजराइल के लिए ट्रम्प प्रशासन की यह पहली बड़ी हथियार बिक्री नहीं है। इससे पहले भी अरबों डॉलर के सैन्य सौदों को मंजूरी दी जा चुकी है। पिछले साल करीब तीन अरब डॉलर के हथियार पैकेज को मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आई थी, जिसमें 35,500 से ज्यादा भारी बम शामिल बताए गए थे। इसके बाद जनवरी में इजराइल के लिए करीब 6.67 अरब डॉलर की एक और हथियार बिक्री को मंजूरी दी गई थी।

ये भी पढें

नेहा ने लांघी मर्यादा की लक्ष्मण रेखा, कार्रवाई अपेक्षित

7 अक्टूबर के हमले के बाद शुरू हुआ गाजा युद्ध

गाजा में मौजूदा युद्ध की शुरुआत 7 अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व में दक्षिणी इजराइल पर किए गए हमले के बाद हुई थी। इस हमले में इजराइल के करीब 1,200 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 251 लोगों को बंधक बनाए जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद इजराइल ने गाजा में व्यापक सैन्य अभियान शुरू किया। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस संघर्ष में अब तक 73 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, संघर्षविराम के बाद भी इलाके में हिंसा की घटनाएं पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

चीनी मिल संघ में संयुक्त प्रबंध निदेशक तैनाती को लेकर मनमानी

नेहा ने लांघी मर्यादा की लक्ष्मण रेखा, कार्रवाई अपेक्षित

‘द रेवोल्यूशनरीज’ को मिले सलमान खान के सपोर्ट से खुश हुए भुवन बाम, आभार व्यक्त कर कही दिल की बात

 

 

 

One thought on “ट्रम्प का इजराइल को बड़ा हथियार पैकेज, 40 हजार भारी बम देने की तैयारी”

Comments are closed.

International

UN में पाकिस्तान समर्थित प्रस्ताव के खिलाफ भारत ने किया मतदान

 शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की ‘प्रथम समिति’ (निरस्त्रीकरण एवं अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा समिति) में भारत ने पाकिस्तान और बेलारूस द्वारा समर्थित पारंपरिक हथियारों के क्षेत्रीय नियंत्रण से जुड़े एक मसौदा प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया है। केवल भारत और इजरायल ऐसे दो देश रहे, जिन्होंने इस प्रस्ताव के ख़िलाफ़ मतदान किया। भारत […]

Read More
International

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

शाश्वत तिवारी New York: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (CHOGM 2026) के कार्यकारी सत्र में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक मंच पर देश की डिजिटल ताकत का लोहा मनवाया। बैठक के दौरान उन्होंने सुशासन और वित्तीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देने में ‘डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर’ (DPI) की महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष रूप […]

Read More
International

भारत ने उठाई छोटे देशों की आवाज, जन-केंद्रित कूटनीति पर जोर

 शाश्वत तिवारी St. John’s:  कैरेबियाई द्वीप देश एंटीगुआ और बारबुडा के सेंट जॉन्स में आयोजित राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (CHOGM 2026) के मंच से भारत ने वैश्विक भलाई, बहुपक्षवाद में सुधार और छोटे द्वीपीय देशों के हितों के संरक्षण की मजबूत वकालत की है। इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विदेश मंत्रालय […]

Read More