सुशांत गोल्फ सिटी: पत्नी के सामने पति ने खुद को गोली से उड़ाया, मौत

कमरे में अवैध पिस्टल से कनपटी पर मार ली गोली

कमरे से अवैध असलहा बरामद

महिपाल खेड़ा चौकी क्षेत्र के सरसवां गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

Lucknow: राजधानी लखनऊ में अवैध असलहों से खुद को गोली मारकर जान देने का सिलसिला बरकरार है जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के महिपाल खेड़ा गांव चौकी क्षेत्र स्थित सरसवां गांव निवासी 29 वर्षीय यसार्थ शरण यादव नशे में धूत होकर कमरे में पत्नी के सामने अवैध पिस्टल से कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य कमरे की ओर भागकर गए तो देखा कि शरण खून से लथपथ होकर तड़प रहा था। यह माजरा देख घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में परिवार की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को मौके से एक अवैध पिस्टल बरामद हुई है। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी ने बताया कि महिपाल खेड़ा चौकी क्षेत्र स्थित सरसवां गांव निवासी शिव शरण यादव परिवार के साथ रहते हैं।

उन्होंने बताया कि घरवालों ने बताया उनका 29 वर्षीय बेटा यसार्थ शरण यादव कहीं से अवैध पिस्टल लेकर घर आया था और अपनी पत्नी को दिखा रहा था कि उसी दौरान पिस्टल की मैगजीन नीचे गिर गई।

ये भी पढें

हादसे की कवरेज करने पहुंचा हेलीकॉप्टर खुद बना न्यूज, तीन की मौत

बताया जा रहा है कि पिस्टल में एक राउंड फंसा रह गया था, जिसे वह कनपटी पर सटाकर कह रहा था कि मैगजीन निकल गई है इससे कुछ नहीं होगा। तभी ट्रिगर दबा दिया, जिससे गोली उसकी कनपटी पर जा धंसी। यह मंजर देख पास में तमाशबीन बनी खड़ी पत्नी चीख-पुकार करते हुए कमरे से बाहर निकल पड़ी।

उसकी चीख-पुकार सुनकर घरवाले मौके पर गए तो देखा कि उनका बेटा खून से लथपथ होकर तड़प रहा था और पास में ही अवैध पिस्टल पड़ी थी। यह माजरा देख घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में सिविल अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस मौके पर फोरेंसिक टीम व फिल्ड यूनिट को बुलाया और घटनास्थल से अवैध पिस्टल व एक कारतूस खोखा बरामद कर मामले की छानबीन शुरू कर दी। वहीं मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अस्पताल से कलेक्टर ऑफिस तक का सफर

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में रोहित शर्मा की होगी वापसी?

हादसे की कवरेज करने पहुंचा हेलीकॉप्टर खुद बना न्यूज, तीन की मौत

‘द रेवोल्यूशनरीज’ को मिले सलमान खान के सपोर्ट से खुश हुए भुवन बाम, आभार व्यक्त कर कही दिल की बात

 

 

Spread the love

Maharajganj
Uttar Pradesh

इंट्रीगेटेड चेक पोस्ट बनने के बाद ही मिल सकती है जाम से निजात

नेपाल भंसार में जगह की कमी के कारण सोनौली सीमा पर हो रही है जाम की समस्या उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: सोनौली बार्डर के रास्ते नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों की जाम की समस्या लाइलाज होती जा रही है। सोनौली से दस-दस किलोमीटर लंबी लाइन से यातायात व्यवस्था जहां चरमरा गई है, वहीं नेपाल जाने […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

नेहा ने लांघी मर्यादा की लक्ष्मण रेखा, कार्रवाई अपेक्षित

लोकतांत्रिक विरोध में अपशब्दों की अनुमति नहीं अपशब्द सुन रहा प्रशासन क्यों रहा खामोश? मनोज कुमार त्रिपाठी Gorakhpur : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा द्वारा गत दिवस गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मर्यादा की लक्ष्मण रेखा पार करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री और गुरु गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी […]

Spread the love
Read More
Crime News

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : UP STF ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की […]

Spread the love
Read More