OTT पर आई सात एपिसोड की नई स्कैम थ्रिलर

It is a web series: OTT दर्शकों के लिए एक नई वेब सीरीज दस्तक दे चुकी है। लंबे समय से इस सीरीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब इसे देखने का मौका मिल गया है। सात एपिसोड वाली यह सीरीज स्कैम और थ्रिलर से भरपूर है, जिसकी कहानी रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग में होने वाले कथित बड़े घोटाले के इर्द-गिर्द घूमती है।

इस सीरीज में ‘मिर्जापुर’ के मुन्ना भैया के नाम से मशहूर अभिनेता दिव्येंदु शर्मा एक अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। सीरीज में रेलवे टिकट घोटाले, साइबर अपराध और पुलिस की जांच को रोमांचक अंदाज में दिखाया गया है।

OTT पर रिलीज हुई वेटिंग है

जिस वेब सीरीज की यहां बात हो रही है, उसका नाम ‘वेटिंग है’ (Waiting Hai) है। यह सीरीज अब OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इसके अलावा दर्शक इसे MX Player पर भी देख सकते हैं।

ये भी पढें

थिएटर में नहीं चला ‘हैवान’ का जादू, OTT-सैटेलाइट राइट्स की कीमत ने चौंकाया

‘वेटिंग है’ में दिव्येंदु शर्मा के अलावा भुवन अरोड़ा, हर्षिता गौर, कुमुद मिश्रा और सुनीता राजभर जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। इस सीरीज का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। समीर विद्वांस इससे पहले कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ का निर्देशन कर चुके हैं।

क्या है वेटिंग हैकी कहानी?

‘वेटिंग है’ की कहानी रेलवे की तत्काल टिकट बुकिंग व्यवस्था में होने वाले घोटाले पर आधारित है। सीरीज में दिखाया गया है कि किस तरह एक शातिर शख्स अफरोज हम्सा, जिसका किरदार भुवन अरोड़ा ने निभाया है, लोगों को अपने जाल में फंसाकर टिकट से जुड़े स्कैम को अंजाम देता है।

मामला बढ़ने के बाद रेलवे पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच शुरू करती है और घोटाले की परतें धीरे-धीरे सामने आने लगती हैं। इसी जांच के दौरान दर्शकों को कई रोमांचक मोड़ देखने को मिलते हैं।

वहीं, दिव्येंदु शर्मा रेलवे पुलिस (RRF) के कॉन्स्टेबल सुगम मिश्रा के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका किरदार इस पूरे मामले की जांच और घोटाले का पर्दाफाश करने की कहानी में अहम भूमिका निभाता है।

सात एपिसोड में मिलेगा स्कैम और थ्रिल का डोज

अगर आपको स्कैम, क्राइम और इन्वेस्टिगेशन पर आधारित वेब सीरीज पसंद हैं, तो ‘वेटिंग है’ आपके लिए एक दिलचस्प विकल्प हो सकती है। महज 7 एपिसोड में यह सीरीज रेलवे टिकट घोटाले की कहानी को पर्दे पर पेश करती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अरब सागर में भारत-पाक युद्धपोत भिड़े, भारत सख्त

हादसे की कवरेज करने पहुंचा हेलीकॉप्टर खुद बना न्यूज, तीन की मौत

थिएटर में नहीं चला ‘हैवान’ का जादू, OTT-सैटेलाइट राइट्स की कीमत ने चौंकाया

King की रिलीज डेट तय, शाहरुख बोले- अभी सिर्फ बात करूंगा, ट्रेलर बाद में

बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

 

 

Spread the love

One thought on “OTT पर आई सात एपिसोड की नई स्कैम थ्रिलर”

Comments are closed.

Los Angeles
homeslider International

हादसे की कवरेज करने पहुंचा हेलीकॉप्टर खुद बना न्यूज, तीन की मौत

Los Angeles: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां NBC न्यूज का हेलिकॉप्टर एक सड़क हादसे की कवरेज के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार पायलट और फोटो जर्नलिस्ट समेत तीन लोगों की मौत की खबर है। दुर्घटना के बाद NBC लॉस एंजिल्स ने अपनी लाइव […]

Spread the love
Read More
 Haiwaan OTT Release
homeslider International

थिएटर में नहीं चला ‘हैवान’ का जादू, OTT-सैटेलाइट राइट्स की कीमत ने चौंकाया

 Haiwaan OTT Release: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। फिल्म में दो बड़े कलाकारों की मौजूदगी और निर्देशक प्रियदर्शन का नाम होने के बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या कम नजर आ रही है। ऐसे में अब फिल्म […]

Spread the love
Read More
homeslider National

अस्पताल से कलेक्टर ऑफिस तक का सफर

Wayanad: केरल के वायनाड से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो जिम्मेदारी और जज्बे की मिसाल पेश करती है। वायनाड की जिला कलेक्टर मेघाश्री डीआर ने अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद सीधे अस्पताल का रुख किया और अगले ही दिन अपनी तीसरी बेटी को जन्म दिया। खास बात यह रही कि डिलीवरी के […]

Spread the love
Read More