योगी सरकार का बड़ा फैसला, ₹100 करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स की होगी क्वालिटी जांच

यूपी में बड़े प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता पर कड़ी नजर

Lucknow: उत्तर प्रदेश में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता को लेकर योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब ₹100 करोड़ से अधिक लागत वाली सड़क, पुल, सीवर, जलापूर्ति और अन्य सार्वजनिक उपयोगिता से जुड़ी परियोजनाओं की थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट (TPQA) कराई जाएगी।

इसके लिए देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों IIT कानपुर, IIT BHU वाराणसी और IIT रुड़की को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वित्त विभाग की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग मंडलों में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता जांच संबंधित IIT की विशेषज्ञ टीम करेगी। इसका उद्देश्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

तीन IIT को मिली अलग-अलग मंडलों की जिम्मेदारी

सरकार ने प्रदेश के मंडलों को तीन तकनीकी संस्थानों के बीच बांटा है। इसके तहत IIT कानपुर को कानपुर, लखनऊ, बांदा, प्रयागराज, अयोध्या, आगरा, झांसी और देवीपाटन मंडल के जिलों में चल रहे ₹100 करोड़ से अधिक लागत वाले प्रोजेक्ट्स की जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढें

TRE-4 पर BPSC का बड़ा फैसला, दो चरणों में होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा

वहीं IIT BHU वाराणसी बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के जिलों में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का थर्ड पार्टी ऑडिट करेगा। इसके अलावा IIT रुड़की को सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ और अलीगढ़ मंडल के जिलों में ₹100 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की गुणवत्ता जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डिजाइन से लेकर निर्माण सामग्री तक होगी जांच

थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट के तहत सिर्फ तैयार प्रोजेक्ट की जांच नहीं होगी, बल्कि परियोजना के अलग-अलग चरणों की निगरानी की जाएगी। विशेषज्ञ टीम डिजाइन, निर्माण प्रक्रिया, इस्तेमाल की जा रही सामग्री और निर्धारित तकनीकी व सुरक्षा मानकों के पालन की जांच करेगी।

योजना विभाग की पहल पर शुरू की गई इस व्यवस्था का मकसद बड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स में किसी भी तरह की गुणवत्ता संबंधी खामी को समय रहते पकड़ना है। स्वतंत्र तकनीकी संस्थानों को जांच की जिम्मेदारी मिलने से निगरानी व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।

प्रोजेक्ट शुरू होने से पूरा होने तक निगरानी

अधिकारियों के मुताबिक IIT की विशेषज्ञ टीमें परियोजनाओं का अलग-अलग चरणों में निरीक्षण करेंगी। प्रोजेक्ट शुरू होने से लेकर उसके पूरा होने तक गुणवत्ता की जांच की जाएगी। निरीक्षण के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी। यदि किसी परियोजना में तकनीकी खामी, निर्माण गुणवत्ता में कमी या तय मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकेंगे।

बड़े प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता पर सरकार की नजर

सरकार के इस फैसले से प्रदेश में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर सड़क, पुल, सीवर और जलापूर्ति जैसी जनता से सीधे जुड़ी परियोजनाओं में गुणवत्ता बनाए रखना इस व्यवस्था का अहम उद्देश्य है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, 14 उड़ानें डायवर्ट; जलभराव और जाम से लोग बेहाल

पंजाबी यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हंगामा, दफ्तर के बाहर छात्रों का धरना

TRE-4 पर BPSC का बड़ा फैसला, दो चरणों में होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा

दो शतक के पीछे छिपा पडिक्कल का ‘बैकफुट फॉर्मूला’, स्पिनरों की बढ़ी टेंशन

मुफ्त LPG और फ्री बस यात्रा, तमिलनाडु में CM विजय का बड़ा ऐलान

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य

Today’s Horoscope मेष : कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे। वृषभ : बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही […]

Spread the love
Read More
Astrology Uttar Pradesh

महाकुंभ 2025 पर डॉक्यूमेंट्री के नाम पर 7 करोड़ की ठगी

मुख्य आरोपी को ईओडब्ल्यू नें मुंबई से किया गिरफ्तार ए अहमद सौदागर Lucknow : महाकुंभ 2025 पर डॉक्यूमेंट्री बनाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को ईओडब्ल्यू ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता पुनीत सिक्का निदेशक मैसर्स आईक्यू ने डॉक्यूमेंट्री के लिये 2 जनवरी 2025 को मैसर्स इंक पिक्चर्स और एमकोड वेंचर्स […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

NDA मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: मुख्यमंत्री योगी

लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने कुशल खिलाड़ी कोटे से चयनित 470 खिलाड़ियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 43 उपनिरीक्षक और 427 आरक्षी बने प्रमोशन कोई टाल नहीं सकता, जो टालेगा उसे ही टाल देंगे: मुख्यमंत्री योगी युवा शराब और सपा से सावधान रहें, दोनों ने प्रदेश को बर्बाद किया: मुख्यमंत्री योगी समाजवादी पार्टी ने 10 […]

Spread the love
Read More