दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, 14 उड़ानें डायवर्ट; जलभराव और जाम से लोग बेहाल

New Delhi

New Delhi: दिल्ली-NCR में सोमवार को हुई तेज बारिश ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, जबकि प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। जलभराव और ट्रैफिक जाम के कारण दफ्तर, कोर्ट और एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम खराब होने का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला। दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित होने वाली 14 उड़ानों को डायवर्ट किया गया। इनमें दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 12 उड़ानों को दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट की ओर भेजा गया। खराब मौसम के चलते आने वाले समय में भी कुछ उड़ानों के संचालन पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

ये भी पढें

दो शतक के पीछे छिपा पडिक्कल का ‘बैकफुट फॉर्मूला’, स्पिनरों की बढ़ी टेंशन

भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

दिल्ली-NCR में बारिश के बीच मौसम विभाग ने अलग-अलग इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट, जबकि अन्य स्थानों के लिए येलो अलर्ट बताया गया है। मौसम के दौरान तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेज बारिश और हवाओं के कारण सड़क यातायात के साथ-साथ विमान सेवाओं पर भी असर पड़ा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें।

एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

मौसम की स्थिति को देखते हुए कई एयरलाइंस ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी की है। एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट समेत अन्य विमानन कंपनियों ने यात्रियों से फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लेकर ही घर से निकलने को कहा है। एयरलाइंस के मुताबिक, खराब मौसम के कारण उड़ानों के समय में बदलाव, देरी या डायवर्जन जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले संबंधित एयरलाइन से अपडेट लेने की सलाह दी गई है।

ये भी पढें

मुफ्त LPG और फ्री बस यात्रा, तमिलनाडु में CM विजय का बड़ा ऐलान

दिल्ली की सड़कों पर लगा लंबा जाम

बारिश के कारण दिल्ली के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। एमबी रोड पर संगम विहार के आसपास वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। वायुसेनाबाद और संगम विहार के बीच भी ट्रैफिक की रफ्तार काफी धीमी रही। कई यात्रियों को करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। इसका असर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के साथ-साथ साकेत कोर्ट और आसपास के कार्यालयों की ओर जाने वाले लोगों पर भी पड़ा। जलभराव के कारण कई जगह वाहन धीमी गति से चलते नजर आए।

नोएडा में भी यातायात प्रभावित

नोएडा में भी बारिश का असर ट्रैफिक पर पड़ा। नेशनल हाईवे-9 पर हिंडन नदी के पास छिजारसी कट के आसपास वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बनी। बारिश के दौरान सड़क पर पानी जमा होने और वाहनों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मुफ्त LPG और फ्री बस यात्रा, तमिलनाडु में CM विजय का बड़ा ऐलान

अयोध्या के मछली भोज पर अजय राय की योगी को खुली चुनौती

पश्चिमी यूपी में सपा का नया दांव, त्यागी-ब्राह्मण वोटों पर नजर

 

 

Spread the love

One thought on “दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, 14 उड़ानें डायवर्ट; जलभराव और जाम से लोग बेहाल”

Comments are closed.

Rajasthan
homeslider Rajasthan

स्कूलों की हालत सुधारने के लिए राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, खर्च होंगे 12,500 करोड़

Rajasthan: राजस्थान में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्य सरकार ने स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बड़ा रोडमैप तैयार किया है। सरकार के मुताबिक, अगले तीन वर्षों में सरकारी स्कूलों के भवन, कक्षाओं, शौचालय और दूसरी जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब 12,500 करोड़ […]

Spread the love
Read More
Chennai
homeslider National Politics

मुफ्त LPG और फ्री बस यात्रा, तमिलनाडु में CM विजय का बड़ा ऐलान

Chennai: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कई अहम कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक बोझ को कम करने और उनकी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए नई योजनाओं को लागू करेगी। इनमें हर साल तीन मुफ्त LPG […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider International Uncategorized

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में पहली बार ‘युद्ध अभ्यास’, चीन-पाक सीमा के करीब भारत-अमेरिका की सैन्य तैयारी

New Delhi: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और अमेरिका के बीच सैन्य सहयोग का एक अहम अध्याय शुरू होने जा रहा है। सितंबर 2026 में दोनों देशों की सेनाएं संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ के 22वें संस्करण में हिस्सा लेंगी। इस बार यह अभ्यास खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसे भारत की दो […]

Spread the love
Read More