
Chennai: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कई अहम कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक बोझ को कम करने और उनकी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए नई योजनाओं को लागू करेगी। इनमें हर साल तीन मुफ्त LPG सिलिंडर देने के साथ महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों के लिए मुफ्त बस यात्रा का विस्तार भी शामिल है।
महिलाओं को हर साल मिलेंगे तीन मुफ्त LPG सिलिंडर
मुख्यमंत्री विजय ने बताया कि अन्नपूर्णी सुपर छह योजना के तहत परिवार की महिला मुखिया को सालाना तीन LPG सिलिंडर की लागत सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी। यह योजना जनवरी में आने वाले पोंगल त्योहार से शुरू होने की बात कही गई है। सरकार के अनुसार, इस योजना के लिए करीब चार हजार करोड़ रुपये सालाना खर्च किए जाएंगे। इससे राज्य के 1.30 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को लाभ मिलने का अनुमान है। योजना का लाभ सीधे DBT यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से महिला मुखिया के बैंक खाते में पहुंचाया जाएगा।
ये भी पढें
पश्चिमी यूपी में सपा का नया दांव, त्यागी-ब्राह्मण वोटों पर नजर
किन परिवारों को मिलेगा लाभ?
सरकार ने योजना के लिए कुछ पात्रता मानदंड भी तय किए हैं। इसमें ऐसे परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, छोटे और सीमांत किसानों तथा दिव्यांग सदस्यों वाले परिवारों को भी योजना के दायरे में शामिल किया गया है। LPG सिलिंडर की बुकिंग और डिलीवरी पूरी होने के बाद तेल कंपनियों की आधिकारिक बिलिंग के आधार पर संबंधित राशि लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को मुफ्त बस यात्रा
मुख्यमंत्री ने वेत्री पयनम योजना के विस्तार का भी ऐलान किया। यह सुविधा दो अक्टूबर से लागू होने की बात कही गई है। इसके तहत महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को कई सरकारी बस सेवाओं में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। योजना के विस्तारित दायरे में शहरी क्षेत्रों की एक्सप्रेस, लिमिटेड स्टॉप सर्विस और डीलक्स सरकारी बसें शामिल होंगी। वहीं ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य किराए वाली सरकारी बसों में भी महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को मुफ्त सफर की सुविधा दी जाएगी।
योजना पर खर्च होंगे छह हजार करोड़ रुपये
सरकार के मुताबिक, वेत्री पयनम योजना के विस्तार पर राज्य को हर साल करीब छह हजार करोड़ रुपये का खर्च उठाना पड़ेगा। खास बात यह है कि इस सुविधा के लिए न तो आय की कोई सीमा रखी गई है और न ही यात्राओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध होगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
पश्चिमी यूपी में सपा का नया दांव, त्यागी-ब्राह्मण वोटों पर नजर
दामोदर द्वादशी आज, भगवान विष्णु के दामोदर स्वरूप की होगी पूजा


2 thoughts on “मुफ्त LPG और फ्री बस यात्रा, तमिलनाडु में CM विजय का बड़ा ऐलान”
Comments are closed.