स्कूलों की हालत सुधारने के लिए राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, खर्च होंगे 12,500 करोड़

Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान में सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर चल रहे विवाद के बीच राज्य सरकार ने स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बड़ा रोडमैप तैयार किया है। सरकार के मुताबिक, अगले तीन वर्षों में सरकारी स्कूलों के भवन, कक्षाओं, शौचालय और दूसरी जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए करीब 12,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान सरकारी स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सवाल उठा रहा है।

3,587 नए स्कूल भवन बनाने की तैयारी

सरकार की प्रस्तावित योजना के तहत राज्य में 3,587 नए स्कूल भवन बनाए जाने हैं। इनके निर्माण पर करीब 2,487.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में 83,783 नए क्लासरूम तैयार करने की योजना है, जिस पर लगभग 8,378.30 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ये भी पढें

TRE-4 पर BPSC का बड़ा फैसला, दो चरणों में होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा

स्कूलों की मौजूदा इमारतों की मरम्मत पर भी सरकार का फोकस रहेगा। करीब 22,589 स्कूलों में बड़े स्तर पर रिपेयरिंग का प्रस्ताव है। इसके लिए लगभग 1,129.45 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। वहीं, विद्यार्थियों के लिए बेहतर स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 13,616 टॉयलेट कॉम्प्लेक्स तैयार करने की योजना है, जिस पर लगभग 340.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

611 सरकारी स्कूलों के पास नहीं अपनी इमारत

राजस्थान में सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर हाल ही में विधानसभा में भी जानकारी सामने आई थी। सरकार के अनुसार राज्य के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपनी इमारत नहीं है। इसके अलावा अपने भवन वाले कई स्कूलों में भी बुनियादी सुविधाओं की कमी सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2,047 स्कूलों में शौचालय और 1,049 स्कूलों में पेयजल सुविधा उपलब्ध नहीं है। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद स्कूलों की स्थिति को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। कांग्रेस समेत विपक्षी दल सरकार से सरकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढें

पंजाबी यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हंगामा, दफ्तर के बाहर छात्रों का धरना

रामपुरा स्कूल के लिए 18 लाख रुपये मंजूर

इस पूरे विवाद के बीच जयपुर जिले के रामपुरा-कंवरपुरा स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय को लेकर भी सरकार ने कदम उठाया है। इस स्कूल की पुरानी इमारत को पहले ही जर्जर घोषित किया जा चुका था। अब यहां नए भवन का निर्माण 1 सितंबर 2026 से शुरू करने की तैयारी है। नए भवन के लिए कुल 18 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इसमें 12 लाख रुपये जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट और 6 लाख रुपये विधायक कोष से दिए जाएंगे।

CJP अभियान से गरमाया मुद्दा

कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से सरकारी स्कूलों का निरीक्षण कर उनकी स्थिति सामने लाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान जयपुर के पास एक स्कूल के निरीक्षण को लेकर CJP कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद स्कूलों की स्थिति का मुद्दा और ज्यादा चर्चा में आ गया। हालांकि सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार की योजना पहले से तैयार की जा रही थी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पंजाबी यूनिवर्सिटी में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हंगामा, दफ्तर के बाहर छात्रों का धरना

दिल्ली-NCR में बारिश का कहर, 14 उड़ानें डायवर्ट; जलभराव और जाम से लोग बेहाल

दो शतक के पीछे छिपा पडिक्कल का ‘बैकफुट फॉर्मूला’, स्पिनरों की बढ़ी टेंशन

 

 

 

Spread the love

3 thoughts on “स्कूलों की हालत सुधारने के लिए राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, खर्च होंगे 12,500 करोड़”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य

Today’s Horoscope मेष : कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे। वृषभ : बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

गुरु रामदास जयंती कल 

Lucknow: सिख धर्म के चौथे गुरु रामदास जी की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम, कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु गुरु रामदास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए मानव सेवा, विनम्रता और भाईचारे का संदेश […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

कैसे पहचानें कि दैवीय शक्ति आपकी मदद कर रही हैं

इन तीन संकेतों से कर सकते हैं आभास New Delhi: दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें उनके जीवन में दैवीय सहायता मिलती है। किसी को ज्यादा तो किसी को कम। कुछ तो ऐसे हैं। जिनके माध्यम से दैवीय शक्तियां अच्छा काम करवाती हैं। सवाल यह उठता है कि आम व्यक्ति कैसे पहचानें कि […]

Spread the love
Read More