यूपी में 19 लाख नए वोटर बढ़े, फाइनल लिस्ट चार जनवरी को जारी

Lucknow

Lucknow: उत्तर प्रदेश में नई मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में करीब 19 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। अब उत्तर प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13 करोड़ 58 लाख हो गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, प्रदेश में पुरुष मतदाताओं की संख्या करीब सात करोड़ 39 लाख है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या छह करोड़ 20 लाख पहुंच गई है। महिला मतदाताओं की संख्या में 10 लाख 96 हजार की वृद्धि दर्ज की गई है। यह ड्राफ्ट सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) अभियान के तहत जारी की गई है।

16 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां

निर्वाचन आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी करने के साथ ही दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। मतदाता 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक सूची में नाम जोड़ने, हटाने या किसी तरह के संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी होने पर चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

चुनाव से पहले मतदाता सूची पर विशेष जोर

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही है। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करना और मतदाता विवरण में मौजूद त्रुटियों को ठीक करना है।

इसी बीच भाजपा ने भी प्रदेश में वोटर जोड़ो अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि अभियान के तहत छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी ने करीब 1 करोड़ 27 लाख छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

शादी से लौट रहे चार लोगों की मौत, ऋषिकेश में बस हादसे ने ली नौ की जान

BHU से फोरेंसिक लैब तक का सफर, डॉ. प्रज्ञा वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान

ग्रेटर नोएडा: महिला उपनिरीक्षक की संदिग्ध हालात में मौत

 

 

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट: खेलते-खेलते मासूम बच्चा कहीं लापता, पुलिस तलाश में जुटी

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल किसी को दिखे तो इसकी सूचना इंस्पेक्टर चिनहट के CUG नंबर पर दें ए अहमद सौदागर Lucknow: चिनहट कोतवाली क्षेत्र स्थित केशरी कॉलोनी निवासी राजनारायन का छह वर्षीय बेटा चन्दन घर से कुछ दूरी खेलते-खेलते सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे अचानक कहीं लापता हो गया। देर शाम तक घर […]

Read More
Patna
Bihar Education homeslider

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं सेंटअप परीक्षा की डेटशीट जारी

Patna: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि मैट्रिक की परीक्षा 23 नवंबर से आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं दो पालियों में […]

Read More
Crime News homeslider Uttarakhand

शादी से लौट रहे चार लोगों की मौत, ऋषिकेश में बस हादसे ने ली नौ की जान

Dehradun:  उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में महज 12 घंटे के भीतर हुए दो भीषण सड़क हादसों में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पहला हादसा रुद्रप्रयाग जिले में हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रहा एक वाहन अनियंत्रित […]

Read More