
Census 2026: देश में होने वाली आगामी जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने लोगों से पूछे जाने वाले सवालों की सूची जारी कर दी है। जनगणना के दौरान प्रत्येक परिवार और व्यक्ति से कुल 40 सवाल पूछे जाएंगे। इस बार की प्रक्रिया में जाति से जुड़ी जानकारी भी शामिल की गई है। इसके अलावा शिक्षा, रोजगार, प्रवासन, वैवाहिक स्थिति, भाषा, दिव्यांगता और डिजिटल साक्षरता से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे।
सरकारी कार्यक्रम के अनुसार, बर्फीले क्षेत्रों में आने वाले लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के चिन्हित इलाकों में जनसंख्या गणना 1 से 30 सितंबर तक कराई जाएगी। इससे पहले 17 से 31 अगस्त के बीच लोगों को सेल्फ एन्यूमेरेशन की सुविधा दिए जाने की बात कही गई है। देश के अन्य हिस्सों में जनगणना की प्रक्रिया अगले साल शुरू होगी।
पहली बार जाति की जानकारी होगी शामिल
आगामी जनगणना में जाति से संबंधित जानकारी दर्ज की जाएगी। सवालों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और जाति से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी। उपलब्ध विवरण के मुताबिक, व्यक्ति अपनी जाति के बारे में जो जानकारी देगा, उसे उसी आधार पर दर्ज किया जाएगा। जाति को जनगणना में शामिल करने का निर्णय केंद्र सरकार ने पिछले वर्ष लिया था। इस कदम के बाद अब जनगणना की प्रश्नावली में जाति से जुड़ा सवाल भी शामिल किया गया है।
ये भी पढें
चार सेकंड तक विमान के कंट्रोल ने छोड़ा साथ, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में तीन सौ फीट नीचे आया प्लेन
परिवार और व्यक्तिगत जानकारी से जुड़े सवाल
जनगणना कर्मी सबसे पहले व्यक्ति का नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्म तिथि और उम्र जैसी जानकारी ले सकते हैं। इसके साथ वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय उम्र, पति या पत्नी का नाम, राष्ट्रीयता और धर्म के बारे में भी जानकारी मांगी जाएगी। माता-पिता का विवरण, दिव्यांगता, मातृभाषा और अन्य ज्ञात भाषाओं से जुड़े सवाल भी प्रश्नावली का हिस्सा हैं।
पढ़ाई और रोजगार की भी होगी जानकारी
लोगों की शिक्षा से जुड़ी स्थिति जानने के लिए साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाई और उच्चतम शैक्षणिक योग्यता से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। स्ट्रीम और विषय की जानकारी भी दर्ज की जाएगी।
रोजगार के लिहाज से पिछले एक साल में काम करने, आर्थिक गतिविधि, व्यवसाय या पेशा, उद्योग अथवा सेवा का स्वरूप और कामगार की श्रेणी के बारे में सवाल होंगे। यह भी पूछा जाएगा कि व्यक्ति काम की तलाश में है या काम करने के लिए उपलब्ध है।
ये भी पढें
दूक से रैंप तक, बस्तर की बेटियों ने बदल दी नक्सलवाद की तस्वीर
प्रवासन से लेकर बैंक खाते तक की जानकारी
प्रश्नावली में जन्मस्थान, अंतिम निवास स्थान, प्रवासन का कारण, वर्तमान स्थान पर रहने की अवधि और स्थायी आवासीय पते से जुड़े सवाल भी शामिल हैं। महिलाओं से जीवित बच्चों की संख्या और पिछले एक साल में जन्मे बच्चों से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी।
इसके अलावा कोविड-19 टीकाकरण, बैंक खातों की संख्या, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, वोटर आईडी, भारतीय पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस की उपलब्धता से जुड़े सवाल भी पूछे जाएंगे। इन दस्तावेजों की जानकारी जहां उपलब्ध हो, वहीं देने का प्रावधान बताया गया है।
जनगणना में पूछे जाने वाले 40 प्रमुख सवाल
नाम, परिवार से संबंध, लिंग, जन्म तिथि/उम्र, वैवाहिक स्थिति, विवाह के समय उम्र, पति/पत्नी का नाम, राष्ट्रीयता, धर्म, SC/ST/जाति, माता-पिता का विवरण, दिव्यांगता, मातृभाषा, साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, शिक्षा, उच्चतम योग्यता, रोजगार, आर्थिक गतिविधि, व्यवसाय, उद्योग/सेवा, कामगार श्रेणी, गैर-आर्थिक गतिविधि, काम की तलाश, कार्यस्थल तक आवागमन, जन्मस्थान, अंतिम निवास, प्रवासन का कारण, वर्तमान स्थान पर रहने की अवधि, स्थायी पता, जीवित बच्चों की संख्या, कुल जीवित जन्मे बच्चे, पिछले वर्ष जन्मे बच्चे, कोविड टीकाकरण, बैंक खाते, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, वोटर आईडी, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
चार सेकंड तक विमान के कंट्रोल ने छोड़ा साथ, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में तीन सौ फीट नीचे आया प्लेन
CJI-NALSAR विवाद: BCI ने छात्रों पर कार्रवाई का फैसला लिया वापस
जानकीपुरम: मामूली विवाद में पति के सिर पर तावे से वारकर की हत्या
संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट, लोकसभा में सिर्फ 19% काम; राज्यसभा भी रही पीछे


One thought on “जनगणना में पूछे जाएंगे 40 सवाल, पहली बार जाति की जानकारी भी होगी दर्ज; जानिए पूरी लिस्ट”
Comments are closed.