
रोहित-विराट की विरासत बचाने की अग्निपरीक्षा
India-Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा। नए टेस्ट कप्तान के लिए यह मुकाबला किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। गिल के सामने न सिर्फ श्रीलंका को उसके घर में मात देने की चुनौती है, बल्कि उन्हें विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में बनी टीम इंडिया की शानदार विरासत को भी आगे बढ़ाना है।
विराट-रोहित ने श्रीलंका में बनाया दबदबा
एमएस धोनी के 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विराट कोहली ने टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली। श्रीलंका के खिलाफ बतौर कप्तान अपने पहले टेस्ट में विराट को हार का सामना जरूर करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार आठ टेस्ट मैचों में हार नहीं झेली। इसके बाद रोहित शर्मा ने भी कप्तान के तौर पर इस दबदबे को कायम रखा। 2022 में रोहित की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 2-0 से करारी शिकस्त दी थी।
ये भी पढें
चार सेकंड तक विमान के कंट्रोल ने छोड़ा साथ, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में तीन सौ फीट नीचे आया प्लेन
अब शुभमन गिल की बारी
विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कुल 11 टेस्ट मैच खेले। इनमें टीम इंडिया ने आठ मुकाबले जीते, एक मैच गंवाया और दो मैच ड्रॉ रहे। यानी पिछले करीब 11 सालों से श्रीलंका टेस्ट क्रिकेट में भारत को हराने के लिए तरस रहा है। अब देखना होगा कि शुभमन गिल इस शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रख पाते हैं या नहीं।
गिल के सामने चुनौतियां कम नहीं
शुभमन गिल के लिए यह दौरा कई मायनों में खास और चुनौतीपूर्ण है। वह पहली बार श्रीलंका की धरती पर टेस्ट मैच खेलेंगे और बतौर कप्तान भी उनके लिए यह एक बड़ा इम्तिहान होगा। इसके अलावा टीम इंडिया इस दौरे पर जसप्रीत बुमराह के बिना उतरेगी। भारतीय टीम में अनुभव की कमी भी नजर आ रही है। श्रीलंका गई टीम में केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास 40 या उससे ज्यादा टेस्ट मैचों का अनुभव है। खासकर गेंदबाजी विभाग में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव अपेक्षाकृत कम है। ऐसे में गिल के लिए युवा टीम को संभालना और श्रीलंका के खिलाफ दबदबा बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी।
भारत-श्रीलंका टेस्ट हेड-टु-हेड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें टीम इंडिया ने 22 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ सात मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 17 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। पिछले 17 वर्षों में श्रीलंका ने टेस्ट क्रिकेट में भारत को सिर्फ दो बार हराया है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद भारत का श्रीलंका पर दबदबा और भी मजबूत हुआ।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
चार सेकंड तक विमान के कंट्रोल ने छोड़ा साथ, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में तीन सौ फीट नीचे आया प्लेन
दूक से रैंप तक, बस्तर की बेटियों ने बदल दी नक्सलवाद की तस्वीर
CJI-NALSAR विवाद: BCI ने छात्रों पर कार्रवाई का फैसला लिया वापस
राहुल गांधी की पीएम मोदी पर मिमिक्री से भड़की BJP, निशिकांत दुबे से हिमंत सरमा तक ने बोला हमला

