चार सेकंड तक विमान के कंट्रोल ने छोड़ा साथ, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में तीन सौ फीट नीचे आया प्लेन

Airline News

Airline News: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में चार अगस्त को हुई टर्बुलेंस की घटना को लेकर शुरुआती जांच में अहम तकनीकी जानकारी सामने आई है। एयरबस की प्रारंभिक डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) रीडिंग के अनुसार, विमान के कुछ महत्वपूर्ण फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम करीब चार सेकंड तक प्रभावी तरीके से काम नहीं कर पाए। इसी दौरान विमान की ऊंचाई में लगभग तीन सौ फीट की अचानक कमी दर्ज हुई, जिसके चलते यात्रियों और क्रू के कई सदस्यों को चोटें आईं।

बताया जा रहा है कि यह घटना एयर इंडिया के A320neo विमान में हुई। शुरुआती तकनीकी विश्लेषण के मुताबिक, विमान के एलिवेटर्स और एलेरॉन्स पर एक साथ नियंत्रण प्रभावित हुआ था। एलिवेटर्स विमान की नाक को ऊपर या नीचे करने में अहम भूमिका निभाते हैं, जबकि एलेरॉन्स विमान को दाएं या बाएं दिशा में मोड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा स्पॉयलर्स के संचालन पर भी असर पड़ा।

ये भी पढें

CJI-NALSAR विवाद: BCI ने छात्रों पर कार्रवाई का फैसला लिया वापस

तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम पर पड़ा असर

जांच में यह भी सामने आया है कि विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में एक साथ समस्या आई थी। करीब चार सेकंड तक एलिवेटर्स और एलेरॉन्स पायलट के सामान्य इनपुट के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे और अपनी स्थिति से ड्रिफ्ट कर रहे थे। इसी दौरान ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया और कॉकपिट में स्टॉल वार्निंग भी सामने आई। संभावित स्टॉल की स्थिति से बचने के लिए को-पायलट ने साइड-स्टिक को आगे की ओर किया। हालांकि, उस समय हाइड्रोलिक पावर उपलब्ध नहीं होने के कारण यह कमांड तुरंत विमान की नोज-डाउन मूवमेंट में तब्दील नहीं हो सकी।

ये भी पढें

दूक से रैंप तक, बस्तर की बेटियों ने बदल दी नक्सलवाद की तस्वीर

हाइड्रोलिक सिस्टम बहाल होते ही बदली विमान की दिशा

कुछ सेकंड बाद जब तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम दोबारा सक्रिय हुए, तो पहले दिया गया नोज-डाउन इनपुट प्रभावी हो गया। इसके बाद विमान ने अचानक तेज नोज-डाउन ट्रैजेक्टरी पकड़ ली और करीब 300 फीट नीचे चला गया। इस दौरान विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू को जोरदार झटका लगा और कई लोग घायल हो गए। हालांकि, इसके बाद विमान ने अपनी उड़ान जारी रखी और सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंच गया।

प्रेशर सेंसर की खराबी का शक

एयरबस की शुरुआती तकनीकी जांच में हाइड्रोलिक प्रेशर सेंसर या प्रेशर स्विच में संभावित खराबी की ओर संकेत मिला है। हालांकि, इसे अभी घटना का अंतिम कारण नहीं माना गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है। एयरबस और फ्रांस की BEA के विशेषज्ञ भी तकनीकी जांच में सहयोग कर रहे हैं। जांच से जुड़ी तकनीकी जानकारी भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) के साथ साझा की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

जानकीपुरम: मामूली विवाद में पति के सिर पर तावे से वारकर की हत्या

CJI-NALSAR विवाद: BCI ने छात्रों पर कार्रवाई का फैसला लिया वापस

संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट, लोकसभा में सिर्फ 19% काम; राज्यसभा भी रही पीछे

 

 

 

 

 

Spread the love

4 thoughts on “चार सेकंड तक विमान के कंट्रोल ने छोड़ा साथ, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में तीन सौ फीट नीचे आया प्लेन”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider National Politics

महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी

New Delhi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है। गांधी ने मंगलवार को सोशल […]

Spread the love
Read More
National

अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया ‘वंदे मातरम’

 शाश्वत तिवारी Atlanta: अमेरिका के अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ का शानदार आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, परंपराओं और उसकी जीवंत भावना का अद्भुत जश्न मनाया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथिंद्र बोस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल […]

Spread the love
Read More
Delhi National Politics

ज्ञानेश कुमार पर CJP का आंदोलन ऐलान

New Delhi:  मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के सह संयोजक सौरभ दास ने कहा है कि इस मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर की जा रही हैं, लेकिन अदालतों में चल रही […]

Spread the love
Read More