
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: संगठन सृजन अभियान के तहत केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ नरेश कुमार और राज्य पर्यवेक्षक गण का विस्तृत प्रोग्राम जारी कर दिया गया है। इसके तहत 14 अगस्त, शुक्रवार को महाराजगंज मुख्यालय स्थित अग्रवाल अतिथि भवन में जिला कार्य समिति की व्यापक बैठक आयोजित की गई है उसके बाद सभी वरिष्ठ नेताओं से एक-एक कर मुलाकात का भी कार्यक्रम रखा गया है ।
इसके अलावा फ्रंटल संगठनों के जिला अध्यक्ष भी मुलाकात करेंगे। 15 अगस्त को प्रातः कांग्रेस कार्यालय फरेंदा पर विधायक वीरेंद्र चौधरी की उपस्थिति में झंडारोहण समारोह होगा तथा दिन में संगठन सृजन अभियान के तहत फरेंदा विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है।
ये भी पढें
इंग्लैंड में खुलेगी पाकिस्तान की बल्लेबाजी की पोल? शोएब अख्तर ने बाबर आजम को चेताया
इसी क्रम में 16 अगस्त ,रविवार को महाराजगंज मुख्यालय पर महाराजगंज विधानसभा के पदाधिकारी की बैठक आयोजित है। 17 अगस्त, सोमवार को पनियरा मुख्यालय पर पनियरा विधानसभा के पदाधिकारी साथियों की बैठक होगी, और 18 अगस्त, मंगलवार को 11:00 बजे नौतनवां स्थित अतिथि भवन में नौतनवां विधानसभा के पदाधिकारी की तथा 3:00 बजे निचलौल स्थित तहसील मुख्यालय पर सिसवा विधानसभा के पदाधिकारी साथियों की बैठक आयोजित की गई है।
इस बैठक में जिले के सभी पदाधिकारी जिले में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी/ पूर्व सांसद/ विधायक/ जिला पंचायत सदस्य/ पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष चेयरमैन/ फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारीगण सहित विधानसभाओं की बैठकों में ब्लॉक पदाधिकारी सहित मंडल पदाधिकारीगण सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की उपस्थित अनिवार्य है। अतः आप सभी लोगों से समय पर यथा स्थान पहुंचने की अपील की गई है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अश्लील कंटेंट हटेगा, लेकिन फैन पेज नहीं, जाह्नवी कपूर मामले में दिल्ली HC का बड़ा आदेश
भारत में पहली बार ऐतिहासिक T20 मेजबानी, BCCI ने अफगानिस्तान सीरीज पर लगाई मुहर
श्रीराम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी पर जवाब नहीं दे रही सरकार: अखिलेश यादव


2 thoughts on “महाराजगंज जिला कांग्रेस की बैठक अग्रवाल अतिथि भवन में 14 अगस्त को”
Comments are closed.