गोरखपुर समेत कई जिलों में जल्द घोषित होगी नई टीम, नए चेहरों को मिल सकता है मौका

UP BJP's new team

UP BJP’s new team : उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। प्रदेश के कई सांगठनिक जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद अब उनकी नई टीम के गठन की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। इनमें गोरखपुर महानगर, हाथरस, अंबेडकर नगर, देवरिया और चंदौली समेत कई जिले शामिल बताए जा रहे हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन जिलों में नई टीम को लेकर काफी हद तक मंथन पूरा हो चुका है। माना जा रहा है कि जल्द ही नए पदाधिकारियों के नामों का ऐलान किया जा सकता है। नई टीम में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ कुछ नए चेहरों को भी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

मिशन-2027 को लेकर संगठन पर फोकस

भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनाई है। प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक बदलाव के बाद अब क्षेत्रीय और जिला स्तर की टीमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज की गई है।

ये भी पढें

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

पार्टी की चुनावी रणनीति में संगठन की भूमिका अहम मानी जाती है। भाजपा की योजनाएं और अभियान प्रदेश से क्षेत्र, जिला, मंडल और फिर बूथ स्तर तक पहुंचाए जाते हैं। ऐसे में जिन जिलों में नई टीम का गठन अभी लंबित है, वहां संगठनात्मक गतिविधियों पर असर पड़ने की बात सामने आ रही है।

इन जिलों में नई टीम का इंतजार

बताया जा रहा है कि गोरखपुर महानगर, हाथरस, अंबेडकर नगर, देवरिया और चंदौली सहित कुछ अन्य सांगठनिक जिलों में नई टीम के गठन की प्रक्रिया चल रही है। वाराणसी और संतकबीर नगर जैसे जिलों में भी संगठनात्मक स्तर पर बदलाव को लेकर चर्चा जारी है। पार्टी ने प्रदेश को कुल 98 संगठनात्मक जिलों में बांट रखा है। अलग-अलग चरणों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जा चुकी है, लेकिन कुछ जगहों पर अध्यक्ष के बाद उनकी पूरी टीम घोषित नहीं हो सकी है।

ये भी पढें

ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग में एक करोड़ की रिश्वत का आरोप, CBI कोर्ट सख्त

नए चेहरों के लिए बढ़ी दावेदारी

नई जिला टीम में पद पाने के लिए पार्टी के भीतर दावेदारियां भी तेज होने की चर्चा है। कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेता अपने समर्थकों को संगठन में जिम्मेदारी दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

पार्टी से जुड़े लोगों के मुताबिक, पदाधिकारियों के चयन में संगठन के प्रति सक्रियता, क्षेत्र में पकड़ और पार्टी के कार्यक्रमों में भागीदारी जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा जा सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला भाजपा नेतृत्व की ओर से ही किया जाएगा।

टीम में देरी से संगठन पर असर

जिन जिलों में नई टीम का गठन अभी नहीं हुआ है, वहां मौजूदा पदाधिकारियों की भूमिका को लेकर भी असमंजस की स्थिति बताई जा रही है। एक ओर नई जिम्मेदारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्सुकता है, वहीं दूसरी ओर संगठनात्मक बदलाव के इंतजार में कुछ गतिविधियों की रफ्तार प्रभावित होने की बात कही जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

कारगिल युद्ध में IAF का शौर्य, ऑपरेशन सफेद सागर ने ऐसे तोड़ी दुश्मन की कमर

‘मंगल मिलन’ में PM मोदी का स्वागत, NDA सांसदों ने तिरंगा लहराकर लगाए ‘वंदे मातरम’ के नारे

चीनी पैकेजिंग पर बढ़ा विवाद, हर साल ₹800 करोड़ अतिरिक्त खर्च का दावा

 

Spread the love

One thought on “गोरखपुर समेत कई जिलों में जल्द घोषित होगी नई टीम, नए चेहरों को मिल सकता है मौका”

Comments are closed.

FCRA Bill
National Politics

FCRA बिल की समीक्षा करेगी JPC

सरकार ने दिए बड़े संकेत FCRA Bill 2026: केंद्र सरकार विवादित विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को संसद में आगे बढ़ाने से पहले विस्तृत समीक्षा के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेज सकती है। सरकार ने इस बारे में बड़ा संकेत देते हुए वह इस पर गंभीरता से विचार कर रही है। सोमवार को […]

Spread the love
Read More
PM Modi News
Politics

‘मंगल मिलन’ में PM मोदी का स्वागत, NDA सांसदों ने तिरंगा लहराकर लगाए ‘वंदे मातरम’ के नारे

PM Modi News : संसद में मंगलवार को NDA संसदीय दल की साप्ताहिक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। संसद पुस्तकालय परिसर स्थित GMC बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित इस बैठक में NDA के कई सांसद और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के पहुंचते ही सांसदों ने हाथों में तिरंगा लेकर […]

Spread the love
Read More
Parliament Protest News
Politics

कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोलीं- देश विरोधी ताकतों के हाथ में पड़ गए

Parliament Protest News: संसद के बाहर मंगलवार को NDA सांसदों के विरोध मार्च के दौरान BJP सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। NDA सांसदों का यह मार्च संसद लाइब्रेरी से मकर द्वार तक निकाला गया। इस दौरान सांसदों ने राहुल गांधी […]

Spread the love
Read More