
यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, असम और केरल में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।
दिल्ली में बादल, उमस से लोग परेशान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगस्त की शुरुआत से बारिश का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश के साथ उमस बनी रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
दिल्ली में 4 से 8 अगस्त के बीच लगातार बारिश हुई। 8 अगस्त की सुबह तक 98.7 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अगस्त के शुरुआती दिनों में ही राजधानी में सामान्य मासिक बारिश के आंकड़े के करीब पानी बरस चुका है।
यूपी में फिर बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में भी बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में राज्य के दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
लखनऊ में सोमवार को बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। यहां तापमान 32 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम में बदलाव की वजह से कई जिलों में लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
हिमाचल और उत्तराखंड में आफत
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण कई सड़कें बंद हैं। कांगड़ा, सिरमौर और मंडी के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में बारिश और भूस्खलन से सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है।
उत्तराखंड में देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बागेश्वर में मौसम की स्थिति को देखते हुए कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।
ओडिशा और राजस्थान में जलभराव
ओडिशा में लगातार बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बालासोर, भद्रक, केंद्रापड़ा और जाजपुर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। हीराकुंड बांध से भी अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है।
राजस्थान में मानसून सक्रिय है। पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर आगे भी जारी रहने का अनुमान है। कई इलाकों में सड़कें और निचले क्षेत्र पानी में डूब गए हैं। कुछ जिलों में स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने पड़े हैं।
जम्मू-कश्मीर और असम में भी अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा जताया गया है। जम्मू संभाग के कुछ जिलों में 11 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है।
असम में बाढ़ से हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। कई जिलों में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। वहीं केरल में बाढ़ का पानी कुछ इलाकों में कम हुआ है, लेकिन कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को राहत शिविरों में रहना पड़ रहा है।
नागालैंड में भी भारी बारिश के चलते दीमापुर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन और राहत दल प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
विधानसभा घेराव से पहले छात्रों की अपील, ‘पुलिस से न उलझें’
गोमतीनगर: थाने की बैरक में फांसी के फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव
आज बन रहे लाभ के योग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा
निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार
‘सिंघम’ की सफलता का यही राज ‘सर्कस’ के लिए बना कमजोरी, जानिए क्या हुई थी चूक
ऊना में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच साल की बच्ची समेत आठ घायल


One thought on “यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट”
Comments are closed.