पीजीआई: अलग-अलग ब्रांडों की अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का राजफाश, एक तस्कर गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपी के पास से 1346 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

ए अहमद सौदागर

PGI Lucknow Illegal Liquor Smuggling Case: राजधानी लखनऊ में एक मकान में अवैध अंग्रेजी शराब रखकर पड़े पैमाने पर बिहार राज्य में सप्लाई करने जा रहे सर्विलांस सेल और इंस्पेक्टर पीजीआई की संयुक्त टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस को पकड़े गए तस्कर के पास से 1346 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।

उपनिरीक्षक सुमित बंसल टीम के साथ गुरुवार को चेकिंग कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली सेक्टर दस सी वृन्दावन योजना क्षेत्र स्थित एक मकान में कुछ तस्कर बड़े पैमाने पर अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा इकठ्ठा कर बिहार राज्य में सप्लाई करने की फिराक में हैं।

इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छापेमारी कर मौके से एक तस्कर को धरदबोचा, जबकि मौके का फायदा उठाते हुए अन्य तस्कर भाग निकले।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम कृष्णानगर क्षेत्र स्थित आजाद नगर निवासी अनिल वर्मा बताया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह किराए का मकान लेकर अपने साथी विमल के साथ अवैध शराब की तस्करी करते हैं। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि नकली शराब की बोतल में असली अंग्रेजी शराब का रेपर लगाकर आजमगढ़ निवासी विमल यादव के साथ मिलकर इस गोरखधंधे को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। पुलिस का कहना है कि फरार तस्कर विमल यादव अपनी वाहन में अवैध शराब की खेप लादकर बिहार राज्य ले जाकर सप्लाई करते हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी शराब तस्करी करने के मामले में आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं।

 नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

गोमतीनगर विस्तार: जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बांकीपुर का असर यूपी तक? 2027 चुनाव से पहले ब्राह्मणों को साधने की कवायद तेज

PM मोदी और नेतन्याहू के बीच फोन पर अहम बातचीत,

असम को मिला बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, 8970 करोड़ के हाईवे और गोबरधन योजना पर

मस्जिदों के लाउडस्पीकर विवाद पर दिल्ली में सक्रिय हुए तीन मुस्लिम सांसद, अमित शाह से की मुलाकात

घर की बालकनी में उगाएं इलायची, सही देखभाल से मिलेंगी ताजी फलियां

Spread the love

One thought on “पीजीआई: अलग-अलग ब्रांडों की अवैध शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का राजफाश, एक तस्कर गिरफ्तार”

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज का दिन किसके लिए रहेगा खास?

Today’s Horoscope मेष : आज धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। राजकाज में संघर्ष होगा। दैनिक रोजगार में प्रगति होगी। दिन अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न होगा। कारोबार से लाभ होगा। दैनिक रोजगार नियमित रहेगा। मित्र से मिलाप होगा। सुखद समाचार मिलेंगे। वृष : दूर-समीप की यात्रा बनेगी। परिवार पर व्यय होगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More