अमरमणि की सियासी सक्रियता से सहमा मधुमिता-सारा का परिवार

Amarmani Tripathi

मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार

Amarmani Tripathi’s political activity: अमरमणि की राजनीतिक सक्रियता बढ़ने से मधुमिता-सारा का परिवार डरा हुआ है। कवयित्री मधुमिता शुक्ला की बहन निधि शुक्ला और अमनमणि त्रिपाठी की पत्नी सारा सिंह की मां सीमा सिंह ने शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता कर मुख्यमंत्री से न्याय और सुरक्षा की मांग की। इन लोगों का आरोप है कि अमरमणि त्रिपाठी और अमनमणि त्रिपाठी के समर्थन में लगाए जा रहे नारों से पीड़ित परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

निधि शुक्ला ने कहा कि उनका मानना है कि अमरमणि त्रिपाठी जितने समय तक जेल में रहा, उसमें मीडिया की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने कहा कि 2003 से शुरू हुई इस लड़ाई में उनका परिवार लगातार भय और दबाव के बीच न्याय के लिए संघर्ष करता रहा। कई बार डर और निराशा के बावजूद मीडिया के सहयोग से उन्होंने यह लड़ाई जारी रखी।

उन्होंने बताया कि मधुमिता हत्याकांड से जुड़े ऑन रिकॉर्ड और ऑफ रिकॉर्ड तथ्यों को उन्होंने एक किताब में संकलित किया है। ‘मेरी बहन का कत्ल’ शीर्षक से लिखी गई यह पुस्तक अगले महीने प्रकाशित और विमोचित की जाएगी। उनका कहना है कि इसमें मामले से जुड़े कई ऐसे तथ्य शामिल हैं, जो अब तक सार्वजनिक नहीं हुए हैं।

निधि शुक्ला ने आरोप लगाया कि अमरमणि त्रिपाठी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के समर्थन में लगाए गए नारों के बाद उनका परिवार फिर भय के माहौल में है। उन्होंने कहा कि यदि अमरमणि को फिर राजनीतिक संरक्षण मिलता है या वह प्रभावशाली स्थिति में आता है तो उनके परिवार की सुरक्षा पर खतरा बढ़ सकता है।

ये भी पढें

गोरखपुर हॉस्टल के खाने पर राज्यपाल सख्त, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

प्रेसवार्ता में निधि शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माफिया मुक्त बनाने के संकल्प का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को अपने इस वादे पर कायम रहना चाहिए। उन्होंने मांग की कि किसी भी माफिया को राजनीतिक संरक्षण न मिले और पीड़ित परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

सीमा सिंह हुईं भावुक

अमनमणि त्रिपाठी की पत्नी सारा सिंह की मां सीमा सिंह ने भी मुख्यमंत्री से भावुक अपील करते हुए कहा कि माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार वर्षों से न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और उन्हें अब भी सुरक्षा और न्याय की जरूरत है।निधि शुक्ला ने कहा कि 9 मई 2003 को लखनऊ स्थित आवास पर राष्ट्रीय कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या हुई थी।

मामले की जांच पहले CB -CID और बाद में CBI ने की। सुप्रीम कोर्ट ने निष्पक्ष सुनवाई के लिए मुकदमे को उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड स्थानांतरित किया था। देहरादून की अदालत, नैनीताल हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी अमरमणि त्रिपाठी, मधुमणि त्रिपाठी समेत अन्य दोषियों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी।

प्रेसवार्ता में निधि शुक्ला ने आरोप लगाया कि सजा के दौरान अमरमणि त्रिपाठी लंबे समय तक जेल से बाहर रहा और बाद में उसकी रिहाई की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हुए। उन्होंने कहा कि अब उसके सार्वजनिक कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों से पीड़ित परिवारों में फिर असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पटना में युवक की मौत पर बढ़ा बवाल, 10 गाड़ियां और ट्रैफिक पुलिस चौकी फूंकी

गोरखपुर हॉस्टल के खाने पर राज्यपाल सख्त, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

जयसूर्या का तिहरा शतक और सहवाग की अधूरी सेंचुरी, IND vs SL के यादगार रिकॉर्ड

भारत-चीन सीमा वार्ता तकनीकी जानकारी साझा करने पर विशेष जोर

अबान अहमद की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई सामने, सिर समेत शरीर पर मिले 23 गंभीर घाव

 

Spread the love

One thought on “अमरमणि की सियासी सक्रियता से सहमा मधुमिता-सारा का परिवार”

Comments are closed.

Untitled 21 copy
Crime News Uttar Pradesh

कृष्णानगर: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

चचेरे मामा से लड़ी आंख तो पति को उतरवा दिया मौत के घाट पत्नी सहित दो गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मौर्या ने जिस पुष्पा मौर्या को दिल दिया और उससे विवाह कर जिंदगी बीताने का वादा किया, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं। घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां […]

Spread the love
Read More