TTP के खिलाफ पाक सेना का बड़ा ऑपरेशन, खैबर पख्तूनख्वा में 10 आतंकी ढेर

Pakistan Army Operation

Pakistan Army Operation : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आतंकियों को ढेर कर दिया है। यह अभियान दक्षिण वजीरिस्तान और अपर दीर जिलों में चलाया गया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने शुक्रवार को इस ऑपरेशन की जानकारी दी।

सेना के मुताबिक, दोनों इलाकों में प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकियों के खिलाफ अलग-अलग अभियान चलाए गए थे। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकियों के हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया और उन्हें मार गिराया।

सुरक्षा चौकियों पर हमले की कोशिश नाकाम

ISPR के अनुसार, दक्षिण वजीरिस्तान के आजम वारसक इलाके में कुछ आतंकियों ने सुरक्षा बलों की चौकियों को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, सैनिकों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों के मंसूबों को विफल कर दिया। सेना ने बताया कि इस मुठभेड़ में आठ आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि मारे गए आतंकी क्षेत्र में कई हिंसक गतिविधियों में शामिल थे।

ये भी पढें

अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अली और उमर, हाईकोर्ट ने मंजूर की पैरोल

अपर दीर में भी हुई कार्रवाई

दूसरी कार्रवाई खैबर पख्तूनख्वा के अपर दीर जिले में की गई। यहां सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। सेना के मुताबिक, दोनों अभियानों में शामिल आतंकी लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय थे और सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए थे।

पाकिस्तान सरकार प्रतिबंधित TTP के आतंकियों के लिए ‘फितना अल खवारिज’ शब्द का इस्तेमाल करती है। सरकार का कहना है कि देश में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

ये भी पढें

अमरमणि की सियासी सक्रियता से सहमा मधुमिता-सारा का परिवार

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने की सेना की सराहना

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के पूरी तरह खत्म होने तक इसके खिलाफ अभियान पूरी मजबूती और रणनीति के साथ जारी रहेगा। उन्होंने सुरक्षा बलों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

TTP की गतिविधियों से प्रभावित रहा है खैबर पख्तूनख्वा

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पिछले कई वर्षों से आतंकवादी गतिविधियों से प्रभावित रहा है। यहां TTP समेत कई उग्रवादी संगठनों की मौजूदगी और सीमा पार से गतिविधियों को लेकर पाकिस्तान सरकार लगातार चिंता जताती रही है।

पाकिस्तान का आरोप है कि नवंबर 2022 में TTP के साथ संघर्षविराम समझौता खत्म होने के बाद संगठन ने देश में कई हमलों को अंजाम दिया। इसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अमरमणि की सियासी सक्रियता से सहमा मधुमिता-सारा का परिवार

पटना में युवक की मौत पर बढ़ा बवाल, 10 गाड़ियां और ट्रैफिक पुलिस चौकी फूंकी

गोरखपुर हॉस्टल के खाने पर राज्यपाल सख्त, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Spread the love

Sanatan Culture in Bollywood
Entertainment homeslider

सनातन जीवन संस्कृति में जीवन तलाशता बॉलीवुड

हनुमान अंश के बाद अब द (वन) और रामायण भक्ति, आस्था, संस्कृति और दर्शन केवल तकनीक से सम्प्रेषित नहीं होते आचार्य संजय तिवारी Sanatan Culture in Bollywood: भक्ति और आस्था भाव से सृजित और संप्रेषित होते हैं। संस्कृति और दर्शन जीवन के वे मूल्य हैं जिनका आस्था से जुड़ना जरूरी है। भारतीय सिनेमा जैसे सशक्त […]

Spread the love
Read More
New Delhi
International

सरहद पार गूंजा ‘सेवा परमो धर्मः’ मंत्र, भारतीय मिशनों ने मनाया ‘सेवा पखवाड़ा’

शाश्वत तिवारी New Delhi: विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों और उच्चायोगों द्वारा ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत बड़े पैमाने पर विभिन्न रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। हाल के दिनों में दुनिया के विभिन्न हिस्सों में स्थित भारतीय मिशनों ने इस अभियान को वैश्विक मंच पर ले जाते हुए पौधरोपण, खेल और […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More