BKT  में दर्दनाक हादसा कार में लगी भीषण आग, युवक की जिंदा जलकर मौत

Car fire incident

सीतापुर हाईवे पर सरैया बाजार के पास हुई घटना का मामला

हादसा या फिर कोई और वजह, कितने लोग कार में सवार थे यह पता नहीं चल सका

ए अहमद सौदागर

Car fire incident in BKT: BKT थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैया बाजार के पास सड़क किनारे मारूति कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कार को अपने आगोश में ले लिया और चंद मिनटों में ही जल कर राख हो गई। आग की लपट इतनी भयानक थी कि कार चला रहे 32 वर्षीय अलमास हक को निकलने का मौका नहीं मिला और वह कार में ही जिंदा जल गया।

आग लगते ही उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। वारदात की खबर मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार सहित युवक की जलकर मौत हो चुकी थी। वहां का मंजर देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

BKT थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरैया बाजार मोड़ पर मारूति कार नंबर यूपी 32 CS 0626 में गुरुवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार धू-धूकर जलने लगी और देखते ही देखते कार जलकर राख हो गई और उसमें सवार युवक की झुलसकर मौत हो गई।

ये भी पढें

अमरमणि की सियासी सक्रियता से सहमा मधुमिता-सारा का परिवार

ACP BKT  विकास पांडेय के मुताबिक युवक की पहचान विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित खुर्रमनगर साकेत विहार कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय अलमास हक पुत्र हमीदुल हक के रूप में हुई है। कुछ लोग बता रहे हैं कि चलती कार में आग लगी है जबकि कुछ लोगों का कहना है कार सड़क किनारे खड़ी थी।

पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है कि कार में अलमास हक अकेला था या फिर उसके साथ कोई भी था। आसपास में रहने वाले लोग किसी अनहोनी होने की बात बता रहे हैं। इस मामले में ACP BKT  विकास पांडेय का कहना है कि इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। जबतक पुलिस दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची कि इससे पहले युवक राख में तब्दील हो गया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अली और उमर, हाईकोर्ट ने मंजूर की पैरोल

पटना में युवक की मौत पर बढ़ा बवाल, 10 गाड़ियां और ट्रैफिक पुलिस चौकी फूंकी

गोरखपुर हॉस्टल के खाने पर राज्यपाल सख्त, अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

जयसूर्या का तिहरा शतक और सहवाग की अधूरी सेंचुरी, IND vs SL के यादगार रिकॉर्ड

तूफ़ान और हम, जब भी आते हैं, फाड़ के जाते हैं”

 

Spread the love

One thought on “BKT  में दर्दनाक हादसा कार में लगी भीषण आग, युवक की जिंदा जलकर मौत”

Comments are closed.

Untitled 21 copy
Crime News Uttar Pradesh

कृष्णानगर: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

चचेरे मामा से लड़ी आंख तो पति को उतरवा दिया मौत के घाट पत्नी सहित दो गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मौर्या ने जिस पुष्पा मौर्या को दिल दिया और उससे विवाह कर जिंदगी बीताने का वादा किया, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं। घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां […]

Spread the love
Read More