कारोबार के विस्तार से वर्कस्पेस सेंटर की माँग में उछाल

Flexible workspace

Flexible workspace : नोएडा, चार अगस्त, 2026: बदलते दौर में कंपनियाँ ऐसे ऑफिस स्पेस की तलाश कर रही हैं, जहाँ जरूरत के हिसाब से जगह मिले, खर्च कम हो और कारोबार बढ़ाने में आसानी रहे। इसी बढ़ती माँग को देखते हुए, इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप (IWG) ने नोएडा, बेंगलुरु और हैदराबाद में रिगस के चार नए सेंटर्स शुरू किए हैं। इससे स्टार्टअप, बड़ी कंपनियों और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) को अपनी जरूरत के मुताबिक आधुनिक और फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस आसानी से मिल सकेगा।

नोएडा में रिगस स्टारलिंग एज और रिगस नॉलेज सेंटर, बेंगलुरु में रिगस ट्रिनिटी पोथराज तथा हैदराबाद में रिगस फेयरमाउंट डाउनटाउन की शुरुआत के साथ कंपनी ने 3,180 वर्ग मीटर से ज्यादा नया प्रीमियम वर्कस्पेस अपने नेटवर्क में जोड़ा है। बढ़ती माँग को देखते हुए, आईडब्ल्यूजी भारत में पहले ही 125 सेंटर्स शुरू कर चुका है और अब 200 नए सेंटर्स खोलने की तैयारी में है। इसके बाद देशभर में उसके 325 से ज्यादा सेंटर्स हो जाएँगे।

ये भी पढें

चंद्र, सुधा और प्रीति की कहानी को मिलेगा नया मोड़

हर्ष लाम्बा, कंट्री हेड (इंडिया), IWG, ने कहा, “भारत फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस के लिए दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। बड़ी कंपनियों से लेकर स्टार्टअप तक सभी ऐसे ऑफिस चाहते हैं, जो उनकी जरूरत के हिसाब से हों। हमारा उद्देश्य लोगों को उनके काम और घर के करीब बेहतर वर्कस्पेस उपलब्ध कराना है, ताकि उनका समय बचे, काम आसान हो और कारोबार को बढ़ाने में मदद मिले।”

मंजुल शर्मा, पार्टनर, स्टारलिंग सपोर्ट सर्विसेज़, ने कहा, “नोएडा तेजी से कारोबार का बड़ा केंद्र बन रहा है। IWG के साथ यह साझेदारी स्थानीय कंपनियों और नए कारोबारों को बेहतर ऑफिस स्पेस उपलब्ध कराने में मदद करेगी।”

ये भी पढें

LPG पर लेवी लगाने की तैयारी? 42 अरब डॉलर के स्ट्रैटेजिक फ्यूल रिजर्व के लिए सरकार का बड़ा प्लान

प्रदीप मिश्रा, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, डेस्पेक्टो नॉलेज सेंटर ने कहा, “आज कंपनियों को ऐसे वर्कस्पेस की जरूरत है, जहाँ वे बिना बड़ी लागत के तेजी से आगे बढ़ सकें। IWG के साथ यह पहल उसी जरूरत को पूरा करेगी।”

कंपनी का कहना है कि आज अधिकतर संस्थान हाइब्रिड और फ्लेक्सिबल वर्किंग मॉडल अपना रहे हैं। यही वजह है कि ऐसे ऑफिस स्पेस की माँग तेजी से बढ़ रही है। IWG आने वाले समय में देश के बड़े शहरों के साथ-साथ उभरते बिजनेस हब में भी अपने नेटवर्क का विस्तार करेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को आधुनिक, सुविधाजनक और किफायती वर्कस्पेस मिल सके।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

LPG पर लेवी लगाने की तैयारी? 42 अरब डॉलर के स्ट्रैटेजिक फ्यूल रिजर्व के लिए सरकार का बड़ा प्लान

कोलंबो पहुंचे विदेश सचिव मिसरी ने श्रीलंकाई शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात

भारत में भी घर-घर दिखेगा किम कार्दशियन का फैशन ब्रांड

 

2 thoughts on “कारोबार के विस्तार से वर्कस्पेस सेंटर की माँग में उछाल”

Comments are closed.

Business

अब UPI पेमेंट से खरीदें सोना JioFinance ऐप पर शुरू हुई डिजिटल गोल्ड की नई सुविधा

JioFinance: अब रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट और बिल भुगतान से मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स का इस्तेमाल सोना खरीदने के लिए भी किया जा सकेगा। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की सहायक कंपनी जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विसेज ने अपने जियोफाइनेंस ऐप पर एक नई सुविधा शुरू की है। इसके तहत ग्राहक अपने जमा जियोपॉइंट्स को 24 कैरेट […]

Read More
Business

GST के नियमों में बड़े बदलाव कारोबारियों को मिलेगी राहत, लखनऊ में बताई गईं 10 अहम बातें

Lucknow:  देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और कारोबारियों के अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। GST से जुड़ी प्रक्रियाओं में बदलाव, छोटे कारोबारियों को राहत, रिफंड में तेजी और कर संबंधी नोटिसों की प्रक्रिया को आसान बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे चर्चा के केंद्र में […]

Read More
Business

रिलायंस रिटेल का ऑनलाइन कारोबार पर बड़ा दांव, FY28-29 में मुनाफे की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद

Online Business: रिलायंस रिटेल ने अपने ऑनलाइन कारोबार को नई ऊंचाई देने और क्विक कॉमर्स के क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़ी निवेश रणनीति तैयार की है। कंपनी का फोकस फिलहाल डिजिटल प्लेटफॉर्म, डार्क स्टोर नेटवर्क, सप्लाई चेन और तेज डिलीवरी व्यवस्था के विस्तार पर है। प्रमुख ब्रोकरेज हाउस जेपी मॉर्गन, बैंक […]

Read More