बलरामपुर: एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या

Deaths of the Balrampur family

हत्या और आत्महत्या के बीच पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच पड़ताल

पुलिस को घटनास्थल से अवैध असलहा व कारतूस खोखा बरामद

एक साथ चार लाशें देख इलाके में फैली सनसनी

ए अहमद सौदागर

Deaths of the Balrampur family : मुख्यमंत्री और DGP के तमाम दावों के बावजूद यूपी में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बलरामपुर जिले कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गोसाई पुरवा गांव में शुक्रवार शाम उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस इस मामले में बदमाशों द्वारा जान लेने की बात स्वीकार नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है कि इनकी जान किसी गैर ने या फिर पत्नी व मासूम बच्चों की जान लेने के बाद बजरंग ने खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया।

पुलिस अफसरों के मुताबिक शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गोसाई पुरवा गांव में रहने वाले 29 वर्षीय बजरंग गिरि अपनी 26 वर्षीय पत्नी कोमल, तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा और दस महीने के बेटे जयदीप के साथ रहते थे।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ घंटों से घर के भीतर से कोई आहट न मिलने पर आसपास में रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढें

गोसाईगंज नाली को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी खेल: एक युवक की पीट-पीटकर हत्या

सूचना मिलते ही SP बलरामपुर विकास कुमार सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस घर के भीतर दाखिल हुई तो दंग रह गई। देखा कि बजरंग और उसकी पत्नी व दो बच्चों की खून से लथपथ लाश पड़ी है। यह मंजर देख ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस अधीक्षक विकास कुमार का कहना है कि इस ऐसा लग रहा है कि पत्नी और बच्चों की जान लेने के बाद बजरंग ने खुदकुशी कर ली है। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

,,, एक साथ तीन लाशें, दहशत,,,

बजरंग के मकान में एक कमरे में खून से लथपथ बजरंग सहित चार शवों को देखकर सभी दंग रह गए। यह दृश्य किसी को भी दहला देने वाला था। बजरंग, उसकी पत्नी कोमल, मासूम बेटी श्रद्धा व जयदीप का शव पड़ा था और कमरे में चारों ओर खून पसरा था यह मंजर देख ग्रामीण ही नहीं पुलिस के आलाधिकारी भी हैरान थे कि आखिर इन्हें मौत की नींद किसने और क्यों बुलाया। पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की। पुलिस अफसरों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला परिवार की जान लेने के बाद खुद को गोली मारकर मौत को गले लगाने जैसा प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

बाढ़ भी नहीं रोक सकी शादी, नाव से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा

ऐसी करुण कथा सुनकर उड़ जायेंगे होश, 13 साल की बच्ची सात माह की प्रेग्नेंट

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर गोरखपुर जेल से कैदी फरार

 

Spread the love

3 thoughts on “बलरामपुर: एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या

Comments are closed.

Crime News

यूपी एसटीएफ को मिली बड़ी कामयाबी: असलहों का जखीरा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

भारी मात्रा में अवैध असलहा, कारतूस, नकदी व मोटरसाइकिल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : UP STF ने अवैध असलहों की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को मंगलवार को पैडलेगंज गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है। इनके पास से चार अवैध पिस्टल, मैगजीन, एक रिवाल्वर, पांच कारतूस, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी व 1250 रुपए की […]

Spread the love
Read More
Crime News

बीकेटी: पत्नी की जान लेने के बाद पति ने खुदकुशी कर लगाया मौत को गले

बच्चों के स्कूल से आने के बाद घटना की हुई जानकारी मदारीपुर गांव में हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी पुलिस अधिकारी मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटे ए अहमद सौदागर Lucknow : मड़ियांव में बुजुर्ग की हत्या, कृष्णानगर में मजदूर व महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच […]

Spread the love
Read More
Agra
Uttar Pradesh

आगरा में पेट्रोल पंप पर भड़की आग, कर्मचारियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को एक पेट्रोल पंप पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब टैंकर से पेट्रोल उतारने की तैयारी के दौरान अचानक आग लग गई। घटना प्रतापपुरा क्षेत्र स्थित HP पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। पेट्रोल पंप घनी आबादी वाले इलाके में होने के कारण आग की खबर […]

Spread the love
Read More