‘हर घर तिरंगा’ अभियान: CM योगी ने पाँच करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का रखा लक्ष्य

Har Ghar Tiranga Campaign

Har Ghar Tiranga Campaign : आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष राज्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को और व्यापक बनाने का लक्ष्य तय करते हुए कम से कम पाँच करोड़ घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के निर्देश दिए हैं। CM ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने का जनआंदोलन है।

शुक्रवार को आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अभियान की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित विभागों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तिरंगा हर नागरिक तक आसानी से पहुंचना चाहिए।

पिछले रिकॉर्ड से आगे बढ़ने का लक्ष्य

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2022 से शुरू हुए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को प्रदेश में लगातार अच्छा जनसमर्थन मिला है। वर्ष 2025 में प्रदेश के 4.76 करोड़ से अधिक घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था। इस बार सरकार ने इसे बढ़ाकर पाँच करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

यह भी पढें

अमित शाह पर संजय राउत का बड़ा हमला, सुरक्षा से लेकर संसद तक सरकार को घेरा

CM ने निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूहों, खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थानों, MSME इकाइयों और स्थानीय उत्पादकों को अभियान से जोड़ा जाए ताकि बड़ी संख्या में तिरंगे तैयार किए जा सकें। साथ ही राशन की दुकानों, जन सेवा केंद्रों, ग्राम पंचायत भवनों, तहसीलों, स्कूलों, डाकघरों और पेट्रोल पंपों पर भी तिरंगा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

14 और 15 अगस्त को राष्ट्रभक्ति का विशेष माहौल

योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए कि 14 और 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का प्रसारण सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति संगीत समारोह, प्रदर्शनी और ‘सेल्फी विद तिरंगा’ जैसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, हवाई अड्डे और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को तिरंगा थीम से सजाने के भी निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्वतंत्रता दिवस का उत्साह पूरे प्रदेश में दिखाई दे।

यह भी पढें

‘मेरे बिना भी भारत जीतेगा मेडल’ सिल्वर जीतने के बाद नीरज चोपड़ा का भावुक बयान

नौ से 15 अगस्त तक होंगे विशेष आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ अगस्त से लेकर 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) तक प्रदेशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, शहीद स्थलों और ऐतिहासिक स्थानों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाए, ताकि नई पीढ़ी को उनके योगदान से प्रेरणा मिल सके।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भी विशेष कार्यक्रम

बैठक में 14 अगस्त को मनाए जाने वाले ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि देश के विभाजन की ऐतिहासिक त्रासदी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालयों पर विशेष प्रदर्शनियां आयोजित की जाएं। इन कार्यक्रमों में विभाजन से प्रभावित परिवारों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा कराए जाएंगे। साथ ही विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में परिचर्चाएं एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढें

‘मेरे बिना भी भारत जीतेगा मेडल’ सिल्वर जीतने के बाद नीरज चोपड़ा का भावुक बयान

बलरामपुर: एक ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या

गोसाईगंज नाली को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी खेल: एक युवक की पीट-पीटकर हत्या

One thought on “‘हर घर तिरंगा’ अभियान: CM योगी ने पाँच करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का रखा लक्ष्य”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

तिहरे हत्याकांड की साज़िश रचने वाला फरार चल रहा 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर राजेश शुक्ला गिरफ्तार

फरार भतीजी दिव्या अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में हुई सनसनीखेज वारदात का मामला पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की हत्या में हंसनगर पुलिया तिकुनिया के पास से पुलिस ने दबोचा ए अहमद सौदागर Lucknow:  सआदतगंज थाना क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्रह्मणी टोला में 26 अक्टूबर 2026 की सुबह चबूतरा […]

Read More
Religion Uttar Pradesh

श्री काशी विश्वनाथ धाम में जुटे देश-विदेश के 50 चित्रकार

अन्तर्राष्ट्रीय चित्रकला कार्यशाला का भव्य शुभारंभ पद्मश्री हस्तियों की मौजूदगी में प्रदर्शनी का उद्घाटन Varanasi: धर्म, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति की प्राचीन नगरी काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर स्थित ललिता घाट पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय चित्रकला एवं छायाचित्र कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। गंगा महासभा एवं ललित कला अकादमी के संयुक्त […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

सोनौली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और मारपीट के आरोपी को किया गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोनौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 98/2026 धारा 108, 352 BNS से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय गौतम पुत्र शंकर गौतम निवासी ग्राम परसासुमाली, थाना सोनौली, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग […]

Read More