बंगाल के वीरभूम में ड्राइवर के घर से 10 करोड़ का सोना और पाँच करोड़ से अधिक की नकदी बरामद

Gold seized in West Bengal

मुख्यमंत्री ने टीम को दी बधाई, आरोपी फरार अनुव्रत मंडल का है करीबी

खाली बंद घर में रखे थे नगदी और सोना

नया लुक ब्यूरो

Gold seized in West Bengal : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार देर रात पुलिस ने पत्थर कारोबारी टुलु मंडल के एक रिश्तेदार के घर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नकदी और सोना मिलने की सूचना के बाद सनसनी फैल गई। कभी जूट के खेतों से, कभी बिस्तर के नीचे से, बंगाल में धन के ढेर बरामद होते रहे हैं।अब एक घर के अंदर रखे संदूक से करोड़ों रुपये और सोने के ढेर बरामद हुए हैं। यह घटना बीरभूम के मोहम्मद बाजार में घटी। यह सारा खजाना वहां के एक पत्थर व्यापारी के घर से बरामद किया गया।

ताजा खबर के अनुसार, अब तक 10 करोड़ से अधिक का सोना और 5 .5 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की जा चुकी है (दोपहर 1 बजे) तक की खबर है।मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी सोशलमीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है। रेत माफिया पर कार्रवाई के लिए हमारे लॉ एनफोर्समेंट स्टाफ का काम तारीफ के काबिल है। सूत्र से मिली जानकारी के आधार पर एक सटीक ऑपरेशन के बाद बीरभूम पुलिस ने मोहम्मद बाजार पुलिस स्टेशन के तहत गैरकानूनी रेत माफिया टुल्लू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन के ठिकाने पर एक बड़ी रेड की। मुख्यमंत्री ने लिखा, “ऑपरेशन में गैरकानूनी तरीके से जमा की गई भारी मात्रा में दौलत का पता चला है। अब तक 5.5 करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया और गिनती अभी भी जारी है। वहीं, 15 किलो सोना बरामद किया गया है

ये भी पढ़ें

Stock Market Update: लाल निशान में बाजार, Infosys-Wipro समेत IT शेयरों में जोरदार तेजी

 

पैसे गिनते-गिनते थकने लगी मशीन: पता चला है कि बीते देर रात करोड़पति पत्थर व्यापारी तुलु मंडल के करीबी रिश्तेदार मीनार मंडल के घर पर तलाशी शुरू हुई।तलाशी बुधवार सुबह दोहर तक जारी रही। घटनास्थल पर कम से कम पांच पैसे गिनने वाली मशीनें लाई गईं ।इतना ही नहीं, पांच बड़े बक्से और प्रिंटर भी लाए गए। अधिकारी अभी भी पैसे गिन रहे हैं।शुरुआती तौर पर अनुमान है कि रकम और बढ़ सकती है।स्रोत पता लगा रही पुलिस: स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मीनार मंडल स्वयं पत्थर के व्यापार में प्रत्यक्ष रूप से शामिल है. मंगलवार देर रात भारी पुलिस बल ने अचानक मीनार मंडल के घर को घेर लिया। तुरंत ही तलाशी अभियान शुरू किया गया. घर से भारी मात्रा में धन बरामद हुआ। पुलिस मीनार से धन के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शुभेंदु अधिकारी ने इस बारे में अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कौन है मीनार
मीनार मंडल कभी सरकारी बस चालक थे।धीरे-धीरे उनकी तुलु मंडल से घनिष्ठता हो गई। इसके बाद उन्होंने बस चालक की नौकरी छोड़ दी और पत्थर के व्यापार में लग गए।

अब तक छापेमारी जारी: इस बीच, घटनास्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद है. पुलिस बल के अलावा वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस अभियान का सटीक कारण या इसके पीछे किसी अन्य अवैध गतिविधि का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया हैसवाल यह उठता है कि पुलिस को पहले यह जानकारी क्यों नहीं मिली कि व्यापारी के घर में इतनी बड़ी मात्रा में धन और सोना मौजूद था। टुलु मंडल के रिश्तेदार मीनार मंडल के घर को चारों ओर से घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। सूत्रों के अनुसार, घर में नोटों के बंडल बड़ी संख्या में मिले, जिन्हें गिनने के लिए पांच नोट गिनने की मशीनें मंगाई गईं। बरामद नकदी को ले जाने के लिए दो बड़े ट्रंक भी मौके पर पहुंचाए गए। सूत्रों का दावा है कि तलाशी के दौरान करीब 30 से 32 करोड़ रुपये नकद और 8 से 10 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस ने इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही बरामदगी के संबंध में कोई औपचारिक बयान जारी किया है। पुलिस के सूत्रों ने क्या बताया?

 

WhatsApp Image 2026 07 30 at 2.39.44 AM
बीरभूम पुलिस सूत्रों के अनुसार, मिनार मंडल ने सरकारी बस चालक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। बताया जा रहा है कि वह स्थानीय पत्थर कारोबारी टुलु मंडल का रिश्तेदार है। पुलिस को संदेह है कि पत्थर खदान से जुड़े कारोबार की बड़ी रकम को जानबूझकर मिनार के घर में रखा गया था, क्योंकि पूर्व सरकारी बस चालक होने के कारण उस पर किसी को शक नहीं होगा। पुलिस और अपराध जांच विभाग की टीम ने बुधवार सुबह छह वाहनों से पहुंचकर घर की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को घेर लिया गया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घर से नकदी और सोने के अलावा रकम गिनने वाली मशीन भी मिली है। टुलु मंडल बीरभूम का चर्चित पत्थर कारोबारी है। वह कभी तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुब्रत मंडल का करीबी माना जाता था। उसके खिलाफ पिछले दो महीनों में चुनाव बाद हिंसा समेत कई शिकायतें दर्ज होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, वह फिलहाल फरार है।

क्या आरोप है? : रिपोर्टों के मुताबिक, टुलु मंडल लंबे समय तक पत्थर खदानों से जुड़े DCR की रकम वसूली का काम देखता था। उस पर इस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए हैं। सैंथिया के भाजपा विधायक और राज्य के मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने आरोप लगाया था कि पहले बीरभूम से कर के रूप में करीब 70 लाख रुपये आते थे, जबकि सत्ता परिवर्तन के बाद यह राशि बढ़कर 2.80 करोड़ रुपये हो गई।पुलिस क्या जांच कर रही है? : पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मिनार मंडल के घर से मिली नकदी और सोने का स्रोत क्या है और क्या इसका संबंध टुलु मंडल के पत्थर कारोबार से है।हालांकि, बरामदगी और रकम के स्रोत को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान अभी सामने नहीं आया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

चिनहट: आगामी सावन मास, चेहल्लुम और बारावफात पर्व पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए पीस मीटिंग

तरूण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

 

 

 

Spread the love

Air India Pilot Dope Test
Crime News homeslider National

एयर इंडिया फ्लाइट मामले में बड़ा खुलासा, पायलट के डोप टेस्ट पर सवाल

Air India Pilot Dope Test: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट के अचानक करीब 300 फीट नीचे आने की घटना की जांच के बीच पायलट को लेकर गंभीर जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान के दिल्ली पहुंचने के बाद पायलट इन कमांड की हालत सामान्य नहीं थी और […]

Spread the love
Read More
Zhu Rongji
International Politics

चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झू रोंगजी का निधन

आर्थिक सुधारों के लिए थे मशहूर Zhu Rongji passes away: चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झू रोंगजी (Zhu Rongji) का बुधवार को बीजिंग में निधन हो गया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, उन्होंने बीमारी के इलाज के दौरान करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 97 वर्ष थी। झू रोंगजी चीन के उन नेताओं […]

Spread the love
Read More
Yashwant Verma Cash Scandal
homeslider National

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की रिपोर्ट लोकसभा में पेश, जांच में साजिश के संकेत नहीं

Yashwant Verma Cash Scandal: पूर्व न्यायाधीश जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड की जांच रिपोर्ट लोकसभा में पेश। समिति ने साजिश के संकेत नहीं मिलने की बात कही, लेकिन नकदी मिलने को गंभीर मामला माना।के सरकारी आवास से बड़ी मात्रा में नकदी मिलने के मामले में गठित जांच समिति की रिपोर्ट बुधवार को लोकसभा में पेश […]

Spread the love
Read More