तरूण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

Tarun Gaba

IPS अफसर अमरेन्द्र कुमार सेंगर से संभाला कार्यभार

ए अहमद सौदागर

Tarun Gaba IPS:  2001 बैच के IPS अधिकारी तरूण गाबा राजधानी लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। उन्होंने बुधवार को तबादला हुए अमरेन्द्र कुमार सेंगर से कार्यभार ग्रहण कर लिया। तरूण गाबा के साथ ही 15 पुलिस के आलाधिकारियों के भी कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। मूलत चंडीगढ़ के निवासी तरूण गाबा CBI से लेकर महाकुंभ तक की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।अभी तक वह ADG सुरक्षा के पद पर कार्यरत थे। तरूण गाबा पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल कम्यूनिकेशन में BE की डिग्री ली है। इसके बाद उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय से पुलिस मैनेजमेंट में MD PM साइबर लॉ में PG और अमेरिका के एक कॉलेज के पब्लिक पॉलिसी में एडवांस मैनेजमेंट कोर्स किया।

उन्होंने कहा कि अपने अबतक के कैरियर में जिलों की भी कमान संभाल चुके हैं। बताया जा रहा है कि CBI में DIG के पद तैनाती के दौरान बहुचर्चित घोटाले से लेकर डेरा सच्चा जैसे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर अहम भूमिका निभाई थी। यह तो महज बानगी भर है IPS अधिकारी तरूण गाबा प्रयागराज में बतौर IG रेंज रहते हुए उन्होंने देश के सबसे बड़े अध्यात्मिक मेला महाकुंभ की सुरक्षा को लेकर बहुत बड़ा रोल अदा किया था, जिसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ सेवा 2025 से नवाजा था इसके अलावा भी उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

WhatsApp Image 2026 07 29 at 6.22.49 PM

साइबर अपराधियों के खिलाफ छेड़ेंगे जंग, लखनऊ कमिश्नर बनने के बाद तरूण गाबा का एलान

सूबे के राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नर बनने के बाद IPS अधिकारी तरूण गाबा ने अत्याधुनिक उपकरणों के सहारे अपराध करने वाले साइबर अपराधियों से निपटने के लिए खुली जंग का एलान किया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि समाज में सिर्फ अच्छे और बुरे लोग हैं, इनमें अधिकांश अच्छे लोग हैं और बाकी लुटेरे, डकैत, और साइबर अपराध करने वाले हैं जो अपनी तकनीक के सहारे लोगों की गाढ़ी कमाई लूटने का काम करते हैं।

उन्होंने साफ कहा कि हम ऐसे लोगों को कत्तई बख्शेंगे नहीं। पुलिस आयुक्त कार्यालय में नया पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को पत्रकारों से रूबरू हुए और इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन ने उनपर विश्वास जताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिस पर खरा उतरने की हर कोशिश होगी।

 आम जनता से शालीनता से पेश आएं पुलिसकर्मी

ये भी पढें

जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त, बैरिकेड्स को स्थायी बनाने में जुटा प्रशासन

 

नए पुलिस कमिश्नर बोले- पद की चुनौतियों का मुझे एहसास

राजधानी लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा ने माना है कि उन्हें बड़े उम्मीद के साथ शासन ने यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने दावा किया, हर तरफ की दिक्कत को मजबूती से निपटा जाएगा। उन्होंने ने मातहतों से अपेक्षा जाहिर की कि वे आम जनता से शालीनता और विनम्रता से पेश आएंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाना और तरह-तरह की अत्याधुनिक उपकरणों को अपनाकर संगीन घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों से निपटने के लिए उनकी अहम प्राथमिकता होगी। वहीं यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार प्रसार करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन-जिन लोगों को साइबर अपराधियों ने निशाना बनाकर उनकी गाढ़ी कमाई लूटी है उसे जल्द ही दिलाने की कोशिश की जाएगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

राजा चौधरी के दावों से मचा हंगामा, श्वेता तिवारी की शादी और रिश्ते पर उठे सवाल

वैभव सूर्यवंशी का कमाल, ICC टी20 रैंकिंग में 230 पायदान ऊपर पहुंचे

जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त, बैरिकेड्स को स्थायी बनाने में जुटा प्रशासन

भोपाल में किसान आंदोलन तेज, बैरिकेडिंग तोड़ CM हाउस की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

BMW में बड़ी कटौती की तैयारी! 2027 तक 8,000 कर्मचारियों की जा सकती है छंटनी,

 

Spread the love

Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव: मारपीट के दौरान शुभम की चाकू मारकर हत्या

दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी, नामजद पिता-पुत्र गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल लोहे की राड व चाकू बरामद फैजुल्लागंज के मामा कॉलोनी में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते कुछ सालों पहले आईआईएम रोड पर दो महिलाओं की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर […]

Spread the love
Read More
Basti
Uttar Pradesh

10 किलो गांजे साथ नामित सभासद गिरफ्तार

Basti : हरैया पुलिस ने रेस्टोरेंट’ के मालिक और नगर पंचायत के नामित सभासद शनि कुमार उर्फ रवि को 10 किलो अवैध गांजे और नकद के साथ गिरफ्तार किया है। कांवड़ यात्रा के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई। यह गिरफ्तारी […]

Spread the love
Read More