चिनहट: आगामी सावन मास, चेहल्लुम और बारावफात पर्व पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए पीस मीटिंग

Chinhat: Upcoming Sawan month, Chehlum and Barawafat festival

इंस्पेक्टर चिनहट ने संभ्रांत लोगों एवं मंदिर के पुजारियों के साथ की बैठक, नियमों के पालन करने की अपील की

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आगामी सावन मास, चेहल्लुम और बारावफात को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को चिनहट कोतवाली परिसर में डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देश पर इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने संभ्रांत लोगों व मंदिर के पुजारियों के साथ पीस कमेटी की बैठक की।
इस दौरान बैठक में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु और क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। सभी लोगों पर्व को ने आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।

Chinhat: Upcoming Sawan month, Chehlum and Barawafat festival

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि सावन मास, चेहल्लुम और बारावफात पर्व आस्था और श्रद्धा का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की

ये भी पढ़ें

तरूण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

इंस्पेक्टर ने जुलूस या फिर यात्रा निकालने के दौरान किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक गीतों का प्रसारण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना है।

WhatsApp Image 2026 07 29 at 7.46.10 PM

इंस्पेक्टर चिनहट ने आयोजन समितियों से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए वालिंटियर तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि मंदिरों में पूजा-अर्चना या फिर बारावफात के जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने, अश्लील गीत बजाने या नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

प्रेम संबंधों में बाधक था बेटा, मां ने किया कत्ल, एक महीने बाद खुला राज

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और मंदिर के पुजारियों से सहयोग के लिए अपील करते हुए कहा कि यह सभी पर्व भाईचारे का होता और एक-दूसरे का सम्मान करना ही सबसे बड़ा बड़ापन होता है। इस मौके पर क्षेत्र के भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

Spread the love

One thought on “चिनहट: आगामी सावन मास, चेहल्लुम और बारावफात पर्व पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए पीस मीटिंग”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

तालकटोरा: चोर समझकर लोगों ने दौड़ाया तो युवक ने छत से लगाई छलांग, मौत

मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही मृतक की राजाजीपुरम में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: तालकटोरा थाना क्षेत्र राजाजीपुरम में एक युवक मकान घुस आया। आसपास के लोगों ने देखा तो वह मकान की छत से छलांग लगा दी। युवक को छत से कूदने पर लोग भाग खड़े हुए और इसकी […]

Spread the love
Read More
CM Yogi
Politics Uttar Pradesh

प्रयागराज में वकीलों को CM योगी की बड़ी सौगात, तीन बड़े फैसलों का ऐलान

एक दिन पहले भी थी चर्चाएं कि कई ऐलान करेंगे CM Prayagraj: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में अधिवक्ताओं के हित में तीन बड़े फैसलों का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने आज वकीलों के लिए पांच लाख रुपए की कैशलेस इलाज की घोषणा के साथ ही उनको बड़ा उपहार सौंप दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता अच्युतानंद पाठक कहते […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Delhi homeslider Uttar Pradesh

नेताओं की संपत्ति का हिसाब तो अफसरों का क्यों नहीं?

पूर्व IPS किरण बेदी की मांग ने छेड़ी बड़ी बहस New Delhi: पूर्व IPS अधिकारी और देश की पहली महिला IPS अधिकारियों में शामिल किरण बेदी ने दिल्ली हाईकोर्ट में मौजूदा और पूर्व विधायकों, पार्षदों तथा एमसीडी अधिकारियों की संपत्तियों का विवरण सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ उनके परिवार […]

Spread the love
Read More