चिंगीतरई में कलश जैसा अदभूत शिवलिंग

900 साल पहले चंद्रगिरी नरेश चंद्रदेव ने बनवाया था यह शिवालय

रामनवमी पर लगता है यहां भव्य वार्षिक मेला

हेमंत कश्यप/जगदलपुर

Chingitarai Shivling : करीब 900 साल पहले चंद्रगिरी के तत्कालीन नरेश चंद्रदेव ने यहां एक शिवालय का निर्माण करवाया था। यहां स्थापित शिवलिंग कलश ऊपर रखे नारियल की भांति है। इस विशेष पिण्डी वाले शिवालय में प्रतिवर्ष रामनवमी के अवसर पर भव्य मेला आयोजित किया जाता है। जिसके 52 गांव के ग्रामीण जुटते हैं।

जिला मुख्यालय से लगभग 42 किमी दूर तीरथगढ़ से आगे चंद्रगिरी गांव है। इतिहास बताता है कि तीरथदेव और चंद्रदेव नामक दो भाई थे। तीरथदेव का राज्य तीरथगढ़ कहलाया और चंद्रदेव का राज्य चंद्रगिरी प्रक्षेत्र कहलाया। चंद्रदेव ने यहां की डोंगरी में कई देवी-देवताओं के प्रतिमाओं की गुड़ी बनवाई है। इनमें बलराम जी की प्रतिमा बस्तर की दुर्लभ मूर्ति है। डोंगरी के नीचे छिंदनार मार्ग पर उन्होंने एक शिव मंदिर का निर्माण करवाया है।

ये भी पढें

आज इन राशियों को मिलेगा परिवार और कार्यक्षेत्र में सहयोग

*तालाब में पारस पत्थर*

इस शिवालय में स्थापित की गई शिवलिंग की आकृति कलश के ऊपर रखे नारियल जैसी है। चंद्रदेव ने ही शिवालय के पास एक बड़े तालाब खुदवाया है। यह तालाब चिंगीतरई नाम से चर्चित है। जिसके किनारे ही रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। लोक विश्वास है कि चिंगीतरई तालाब में पारस पत्थर है।

*जुटते हैं 52 गांव के भक्त*

चंद्रगिरी के बलराम ठाकुर, मामडपाल के बलिराम कश्यप बताते हैं कि करीब 150 साल पहले तत्कालीन राजा ने लोहे की लम्बी जंजीर हाथियों में बांधकर इस तालाब में चलाया था, किंतु जंजीर की एक कड़ी ही सोना बन पाया। तब से लोगों के मन में यह विश्वास और पक्का हो गया कि इस तालाब में पारस पत्थर है। बस्तर के लगभग सभी शिवालय में महाशिवरात्रि, कार्तिक पूर्णिमा अथवा मकर संक्रांति के दिन मेला आयोजित किया जाता है, किंतु चिंगीतरई शिवालय में प्रतिवर्ष मेला राम नवमी के अवसर पर आयोजित किया जाता है। जिसमें आसपास के 52 गांव के ग्रामीण शामिल होते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

up में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

इन 5 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

जुनवानी में भगवान राम ने की थी हरि-ओम की प्राण स्थापना

बस्तर का एक मात्र दुर्लभ धारालिंग दंतेवाड़ा में

कब होगी निलंबित जेल अधीक्षकों की बहाली!

Delhi : NCR में बारिश ने बढ़ाई ठंडक, जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें

Delhi : NCR में बारिश ने बढ़ाई ठंडक, जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें

 

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज ग्रहों की चाल बदलेगी इन राशियों का भाग्य

Today’s Horoscope मेष : कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्यस्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे। वृषभ : बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

गुरु रामदास जयंती कल 

Lucknow: सिख धर्म के चौथे गुरु रामदास जी की जयंती शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम, कीर्तन, अरदास और लंगर का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु गुरु रामदास जी के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करते हुए मानव सेवा, विनम्रता और भाईचारे का संदेश […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

कैसे पहचानें कि दैवीय शक्ति आपकी मदद कर रही हैं

इन तीन संकेतों से कर सकते हैं आभास New Delhi: दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें उनके जीवन में दैवीय सहायता मिलती है। किसी को ज्यादा तो किसी को कम। कुछ तो ऐसे हैं। जिनके माध्यम से दैवीय शक्तियां अच्छा काम करवाती हैं। सवाल यह उठता है कि आम व्यक्ति कैसे पहचानें कि […]

Spread the love
Read More