पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों की नजर मेडल पर, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स में बड़ा मौका

Commonwealth Games 2026

ग्लासगो में भारतीय एथलीट्स दिखाएंगे दम, कई स्पर्धाओं में पदक की उम्मीद

Commonwealth Games 2026:  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार अभियान जारी है। ग्लासगो में खेले जा रहे इस बड़े खेल आयोजन के पांचवें दिन यानी 27 जुलाई को भारत के कई एथलीट मेडल के लिए मैदान में उतरेंगे। सोमवार का दिन भारतीय दल के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग, स्विमिंग और जिम्नास्टिक जैसी प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। भारत की नजरें खासतौर पर वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स के मेडल मुकाबलों पर रहेंगी। कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी आज पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे।

एथलेटिक्स में श्रीशंकर और तेजस शिर्से पर नजरें

कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की शुरुआत हो रही है। भारतीय धावक गुरिंदरवीर सिंह पुरुषों की 100 मीटर हीट्स में हिस्सा लेंगे। वहीं, लंबी कूद में मुरली श्रीशंकर और लोकेश सत्यानाथन क्वालिफाइंग मुकाबले में उतरेंगे।

ये भी पढ़ें

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस को मिली जांच की जिम्मेदारी

इसके अलावा तेजस शिर्से पुरुषों की 110 m हर्डल्स स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। हाई जंप के मेडल इवेंट में सर्वेश अनिल कुशारे, तेजस्विन शंकर और जे आदर्श राम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। पैरा एथलेटिक्स में भी भारत की नजर पदक पर होगी। शर्मिला धनखड़ और शिल्पा के शायला महिला शॉट पुट F57 फाइनल में चुनौती पेश करेंगी।

वेटलिफ्टिंग में मेडल की बड़ी उम्मीद

वेटलिफ्टिंग भारत के मजबूत खेलों में से एक रहा है और पांचवें दिन भी खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। महिला वर्ग में ज्ञानेश्वरी यादव 53 किलोग्राम फाइनल में उतरेंगी, जबकि बिंद्यारानी देवी 58 किलोग्राम वर्ग में पदक के लिए मुकाबला करेंगी। पुरुषों की 79 किलोग्राम कैटेगरी में वी अजय बाबू भी मेडल इवेंट में अपनी ताकत दिखाएंगे। भारतीय प्रशंसकों को उम्मीद है कि वेटलिफ्टर देश के पदक खाते को और मजबूत करेंगे।

ये भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 15 की उम्र में ठोके 81 रन; जिम्बाब्वे को मिला 193 रन का लक्ष्य

बॉक्सिंग में भारतीय मुक्केबाजों की चुनौती

बॉक्सिंग में भी भारतीय खिलाड़ी रिंग में उतरेंगे। सचिन सिवाच, अंकुश, साक्षी चौधरी और सुमित कुंडू अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे। भारतीय मुक्केबाजों से आक्रामक खेल और शानदार तकनीक की उम्मीद की जा रही है। शुरुआती दौर के मुकाबलों में जीत दर्ज कर वे आगे के चरण में जगह बनाना चाहेंगे।

स्विमिंग और जिम्नास्टिक में भी भारत की नजरें

तैराकी में साजन प्रकाश पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। अगर वह फाइनल के लिए क्वालिफाई करते हैं तो उनके पास मेडल जीतने का मौका होगा। वहीं, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में प्रतिष्ठ समंथा महिला वॉल्ट फाइनल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।

पांचवें दिन भारतीय दल से बड़ी उम्मीदें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों के पास कई पदक जीतने के अवसर हैं। एथलेटिक्स और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में मजबूत प्रदर्शन भारत को मेडल टैली में आगे ले जा सकता है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा

वैभव सूर्यवंशी ने मचाया तहलका, 15 की उम्र में ठोके 81 रन; जिम्बाब्वे को मिला 193 रन का लक्ष्य

राहुल गांधी के ‘AK-47’ बयान पर सियासी घमासान, BJP ने मांगी माफी; अराजकता फैलाने का लगाया आरोप

 

Spread the love

Sri Lanka Test Squad
Sports

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम घोषित, डिकवेला-मदुशंका की वापसी

Sri Lanka Test Squad: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर श्रीलंका क्रिकेट ने पहले मुकाबले के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। गॉल में 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिए धनंजय डी सिल्वा को कप्तान और कामिंदु मेंडिस को उपकप्तान बनाया […]

Spread the love
Read More
Babar Azam
Sports Uttar Pradesh

ICC टेस्ट रैंकिंग में बाबर आजम का जलवा

बाबर आजम ने लगाई लंबी छलांग Babar Azam ICC Test Rankings: ICC ने टेस्ट क्रिकेट की नई रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अच्छी पारियां खेलने के बाद बाबर ने रैंकिंग में पांच स्थान की छलांग […]

Spread the love
Read More
Pakistan vs England Test Series
Sports

इंग्लैंड में खुलेगी पाकिस्तान की बल्लेबाजी की पोल? शोएब अख्तर ने बाबर आजम को चेताया

Pakistan vs England Test Series:  पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज एक-एक से ड्रॉ कराने के बाद पाकिस्तान की टीम के सामने इंग्लैंड की चुनौती होगी। यह सीरीज 19 अगस्त से शुरू होगी और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का […]

Spread the love
Read More