जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासी संग्राम तेज, 11 सपा सांसद रामपुर पहुंचे; छात्रों के समर्थन में उतरी पार्टी

रामपुर

रामपुर : मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। रामपुर विकास प्राधिकरण की ओर से यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को ध्वस्तीकरण का नोटिस दिए जाने के बाद अब यह मामला राजनीतिक विवाद का बड़ा मुद्दा बन गया है। शनिवार को समाजवादी पार्टी के 11 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मुरादाबाद से रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचा और वहां चल रहे छात्रों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया। हालांकि रामपुर के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं हुए। पार्टी नेताओं ने उनकी गैरमौजूदगी की वजह स्वास्थ्य खराब होना बताया।

सपा ने सरकार पर लगाया नफरत की राजनीति का आरोप

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसदों और नेताओं ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। सांसद इकरा हसन ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा जैसे मुद्दे को भी राजनीतिक और धार्मिक नजरिए से देख रही है।उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ा संस्थान है और इसे नुकसान पहुंचाना युवाओं के हित में नहीं है। उन्होंने सरकार पर शिक्षा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बाधाएं खड़ी नहीं की जानी चाहिए।

अबू आजमी बोले- ध्वस्तीकरण नोटिस गैरकानूनी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अबू आजमी ने जौहर यूनिवर्सिटी को जारी नोटिस को गैरकानूनी बताया। उन्होंने कहा कि अगर भवनों से जुड़े दस्तावेजों या नक्शों में कोई कमी है तो उन्हें नियमों के तहत रेगुलराइज किया जा सकता है। सरकार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बजाय कानूनी समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थान को बंद करने या नुकसान पहुंचाने की बजाय छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

‘आजम खान के संघर्ष का प्रतीक है जौहर यूनिवर्सिटी’

सपा सांसद रुचि वीरा ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी सिर्फ रामपुर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण शिक्षा केंद्र है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस संस्थान और छात्रों के साथ खड़ी है और किसी भी तरह के नुकसान का विरोध करेगी। सपा नेताओं का दावा है कि कई भवनों का निर्माण पहले हुआ था और नियमों के तहत उन्हें जुर्माना जमा कराकर नियमित किया जा सकता है।

मोहिबुल्लाह नदवी की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे सपा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में रामपुर सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के शामिल नहीं होने को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। कुछ लोगों ने इसे पुराने विवादों से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन सपा नेताओं ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनीता यादव ने कहा कि सांसद स्वास्थ्य कारणों से कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके और वह पहले दिन से ही यूनिवर्सिटी के समर्थन में हैं।

आगे बढ़ेगी कानूनी और राजनीतिक लड़ाई

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद अब कानूनी के साथ-साथ राजनीतिक मुद्दा भी बन चुका है। एक ओर जहां छात्र आंदोलन जारी है, वहीं समाजवादी पार्टी ने साफ कर दिया है कि वह इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाती रहेगी। अब नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में प्रशासनिक कार्रवाई और राजनीतिक विरोध के बीच यह मामला किस दिशा में आगे बढ़ता


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

यह भी पढें

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, शिक्षा व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

संविधान ही गैर बराबरी दूर करके समता-समानता को सुनिश्चित करेगा

शरीर के इन तीन हिस्सों में बार-बार होती है खुजली? हो सकती है लिवर, किडनी या डायबिटीज की चेतावनी

अखिलेश ने लांस नायक राम भुवाल को शाल ओढ़ाकर किया सम्मानित

 

 

 

 

 

Spread the love

One thought on “जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासी संग्राम तेज, 11 सपा सांसद रामपुर पहुंचे; छात्रों के समर्थन में उतरी पार्टी”

Comments are closed.

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More