एक ही प्लेसेंटा, एक ही अंडा और चार बेटियां! ऑस्ट्रेलिया में हुआ बेहद दुर्लभ जन्म

Australia News : ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत से एक बेहद दुर्लभ और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 34 वर्षीय जेनिटर साउ नाआमोआना ने एक जैसी दिखने वाली चार बच्चियों (Identical Quadruplets) को जन्म दिया है। इस अनोखी घटना ने डॉक्टरों को भी आश्चर्यचकित कर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह की प्राकृतिक गर्भावस्था करीब डेढ़ करोड़ में एक होती है। महिला ने क्वींसलैंड के रॉयल ब्रिसबेन एंड विमेन्स हॉस्पिटल में बीते सप्ताह सिजेरियन ऑपरेशन के जरिए चारों बच्चियों को जन्म दिया। खास बात यह है कि दंपति पहले से ही चार बच्चों के माता-पिता हैं और उनकी आगे संतान पैदा करने की कोई योजना नहीं थी। अब इस परिवार में कुल आठ बच्चे हो गए हैं।

एक ही निषेचित अंडे से बनीं चार बच्चियां

महिला की डॉक्टर एलेक्सा बेंडाल ने अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया कि चारों बच्चियां पूरी तरह प्राकृतिक रूप से गर्भ में आईं। एक ही निषेचित अंडा (Fertilized Egg) चार हिस्सों में विभाजित हो गया, जिससे चारों बच्चियों का विकास हुआ। यही वजह है कि चारों का चेहरा और शारीरिक बनावट लगभग एक जैसी है। डॉक्टर बेंडाल ने कहा, “हमारा अनुमान है कि ऐसा मामला करीब डेढ़ करोड़ गर्भधारण में सिर्फ एक बार देखने को मिलता है। हमें नहीं लगता कि ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले ऐसा कोई मामला सामने आया हो।”

बेहद जोखिम भरी थी प्रेग्नेंसी

डॉक्टरों के मुताबिक, यह गर्भावस्था काफी चुनौतीपूर्ण और हाई-रिस्क थी, क्योंकि चारों भ्रूण एक ही प्लेसेंटा साझा कर रहे थे। ऐसे मामलों में समय से पहले प्रसव, गर्भपात और जन्मजात समस्याओं का खतरा काफी बढ़ जाता है।इसी वजह से महिला को गर्भावस्था के 25वें सप्ताह में ही अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था, ताकि विशेषज्ञों की टीम लगातार उनकी और गर्भ में पल रहे बच्चों की निगरानी कर सके।

28 सप्ताह में हुआ सुरक्षित जन्म

आखिरकार 14 जुलाई को गर्भावस्था के 28 सप्ताह और 4 दिन पूरे होने पर डॉक्टरों ने सिजेरियन सेक्शन के जरिए चारों बच्चियों का सुरक्षित प्रसव कराया। डॉक्टर एलेक्सा बेंडाल ने बताया, “28 सप्ताह और चार दिन में चार स्वस्थ और सुंदर बच्चियों का जन्म होना अपने आप में बेहद अद्भुत है। प्रसव के दौरान मां का कुछ रक्तस्राव हुआ, लेकिन चार बच्चों के जन्म के हिसाब से यह सामान्य था। अब मां और चारों बच्चियां स्वस्थ हैं।”

परिवार के लिए खुशी का अनोखा पल

चार बच्चियों के एक साथ जन्म लेने से परिवार में खुशी का माहौल है। हालांकि इतनी बड़ी जिम्मेदारी को लेकर माता-पिता हैरान भी हैं, क्योंकि उन्होंने एक साथ चार बच्चों के आने की कभी कल्पना नहीं की थी। फिलहाल मां और नवजात बच्चियां डॉक्टरों की निगरानी में स्वस्थ हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भारत के हरियाणा में भी एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया का यह मामला इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि चारों बच्चियां एक ही निषेचित अंडे से विकसित हुईं और पूरी तरह एक जैसी दिखती हैं, जो मेडिकल साइंस में अत्यंत दुर्लभ घटना मानी जाती है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

पश्चिम बंगाल के गिरोह ने दोना-पत्तल व्यापारी से की थी ढाई लाख की लूट

बर्थडे के मौके पर झूठी शान में अवैध तमंचे से फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी पुलिस हिरासत में

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

 

 

 

,

 

 

 

 

 

Spread the love

3 thoughts on “एक ही प्लेसेंटा, एक ही अंडा और चार बेटियां! ऑस्ट्रेलिया में हुआ बेहद दुर्लभ जन्म

Comments are closed.

Youth
Analysis homeslider

हैलो फ्रेंड से IIT तक युवाओं में अपनी पैठ बचाने में कामयाब रही सरकार और संघ

Youth प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर अपनी पार्टी के लिए संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए युवाओं की बीजेपी और उनकी सरकार के प्रति नाराजगी के संकट को अपनी वाकपटुता से काफी हद तक टाल दिया है। विपक्ष युवाओं की पीठ पर चढ़कर मोदी सरकार को घेरने का जो सपना पाले हुए था, वह […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

गोमतीनगर: थाने की बैरक में फांसी के फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव

खबर मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, अधिकारी मौके पर कांस्टेबल आकाश यादव ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Gomti Nagar police : घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गोमतीनगर थाने में तैनात […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज बन रहे लाभ के योग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Horoscope मेष : पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। वृषभ : आज किस्मत का साथ […]

Spread the love
Read More