दिल्ली मेट्रो अलर्ट: सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद, DMRC ने जारी की पूरी लिस्ट

Delhi Metro News  : राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में जारी प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है। सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। हालांकि, राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय (सेंट्रल सेक्रेटेरिएट) स्टेशन पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी।

प्रदर्शन के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

सोमवार को संसद कूच के दौरान राजधानी में प्रदर्शन और हंगामे के बाद मंगलवार देर रात भी जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस इलाके में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। इसके बाद दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी के मद्देनजर DMRC ने कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।

अगले आदेश तक बंद रहेंगे ये 16 मेट्रो स्टेशन

DMRC के अनुसार, निम्नलिखित मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे लोक कल्याण मार्ग , राजीव चौक , पटेल चौक , रामकृष्ण आश्रम मार्ग , बाराखंभा रोड , सुप्रीम कोर्ट , सेवा तीर्थ , जनपथ , मंडी हाउस , केंद्रीय सचिवालय , आईटीओ , दिल्ली गेट , इंद्रप्रस्थ , खान मार्केट , जोर बाग , शिवाजी स्टेडियम , राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर केवल इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी। इन स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की अनुमति नहीं होगी।

मेट्रो स्टेशनों पर CRPF और दिल्ली पुलिस तैनात

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए CRPF और दिल्ली पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है। संसद मार्ग और जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बलों की निगरानी बढ़ा दी गई है। राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, पटेल चौक और बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन के बाहर पुलिस लगातार लोगों की आवाजाही पर नजर रख रही है। खासतौर पर जंतर-मंतर की ओर जाने वाले लोगों की संख्या पर निगरानी रखी जा रही है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

CJP Protest: छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का हमला तेज, उद्धव ठाकरे और ममता बनर्जी ने उठाए सवाल

एक ही प्लेसेंटा, एक ही अंडा और चार बेटियां! ऑस्ट्रेलिया में हुआ बेहद दुर्लभ जन्म

बर्थडे के मौके पर झूठी शान में अवैध तमंचे से फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी पुलिस हिरासत में

राहुल गांधी का PM आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हटाने की कोशिश

 

 

Spread the love

Delhi Uttar Pradesh Uttarakhand

यूपी में बारिश का दौर, दिल्ली में बादल; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में बारिश का नया दौर, दिल्ली में बादल; उत्तराखंड-हिमाचल समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट Weather Update : देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है और कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से लेकर मध्य और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

गोमतीनगर: थाने की बैरक में फांसी के फंदे पर लटका मिला सिपाही का शव

खबर मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, अधिकारी मौके पर कांस्टेबल आकाश यादव ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Gomti Nagar police : घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गोमतीनगर थाने में तैनात […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज बन रहे लाभ के योग, इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Horoscope मेष : पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। वृषभ : आज किस्मत का साथ […]

Spread the love
Read More