
Robbery Case खुद को थोक व्यापारी बता बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम
लूट की 1,92,000 की नकदी बरामद
ए अहमद सौदागर
पारा के मायापुरम निवासी दोना-पत्तल के कारोबारी महेंद्र कुमार से बीस जुलाई 2026 को मदयेगंज क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा कर इंस्पेक्टर मदयेगंज अनुज कुमार तिवारी की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर तीन लुटेरों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पश्चिम बंगाल का गिरोह है जो व्यापारियों को अपने झांसे में लेकर खुद को बड़ा व्यापारी बताकर बुलाते हैं और उनसे रुपए लूटकर भाग निकलते हैं। पुलिस को इनके पास से लूटी गई 1,92,000 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है।
पारा थाना क्षेत्र के मायापुरम निवासी महेंद्र कुमार की ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित एकता नगर में दोना-पत्तल एवं डिस्पोजल सामाग्री की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पहले एक एक व्यक्ति उनकी दुकान पर अपना नाम शेख बताते हुए खुद को दोना-पत्तल एवं डिस्पोजल सामाग्री का व्यापारी बताकर सस्ते दामों पर दोना-पत्तल एवं डिस्पोजल सामाग्री देने बात बताया। उक्त व्यक्ति ने मदयेगंज के पक्का पुल के पास गोदाम होने की बात बताई।
राहुल गांधी का PM आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हटाने की कोशिश
राहुल गांधी का PM आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हटाने की कोशिश
यह सुनकर दुकानदार महेंद्र कुमार लालच में आकर उसकी बातों में फंसकर गए और झांसे में आकर 20 जुलाई 2026 को डिग्गी में ढाई लाख रुपए रखकर लुटेरों के बताए हुए स्थान पर पहुंच गए, लेकिन महेन्द्र कुमार को नहीं मालूम था कि जिन लोगों ने उन्हें माल देने के लिए बुलाया वह शातिर किस्म के लुटेरे हैं। यही हुआ जैसे ही कारोबारी महेंद्र कुमार ने डिग्गी से रूपए निकाले कि लुटेरों ने झटपट रकम अपने हाथ में लेकर भाग निकले।
इंस्पेक्टर मदयेगंज अनुज कुमार की टीम ने मंगलवार को इस सनसनीखेज मामले का राजफाश कर तीन लुटेरों मोहन शेख, सोहेल व राकिब को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक तीनों आरोपित पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो खुद को बड़ा व्यापारी बताकर लूटपाट कर भाग निकलते हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
तालकटोरा के बाद अब अलीगंज में नाबालिग लड़की से चलती कार में गैंगरेप
महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
iPhone 18 Pro हो सकता है महंगा! नए 2nm चिप और दमदार कैमरे के साथ कीमत बढ़ने की चर्चा तेज


One thought on “पश्चिम बंगाल के गिरोह ने दोना-पत्तल व्यापारी से की थी ढाई लाख की लूट”
Comments are closed.