राम मंदिर का सीईओ बनने के लिए मची होड़

Ayodhya Ram Mandir CEO

पूर्व IPS समेत 1000 से ज्यादा के आवेदन मिले, इनमें रिटायर्ड नौकरशाह और सैन्य अफसर भी

Ayodhya Ram Mandir CEO : अयोध्या के राम मंदिर का पहला सीईओ बनने के लिए होड़ सी दिख रही है। तीन सदस्यीय समिति की ओर से आवेदन के लिए जारी ई-मेल आईडी पर मंगलवार देर रात तक एक हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। सोमवार को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के 24 घंटे में अधिकृत ईमेल आईडी पर बड़ी संख्या में आवेदन आये हैं। आखिरी तिथि 18 जुलाई शाम चार बजे तक है। बताया जा रहा है कि चयन समिति ने तय किया है कि योग्यता के आधार पर आवेदनों को छांटने में मदद के लिए एक सेक्रेटरी रखा जाएगा। ट्रस्ट की 22 जुलाई को होने वाली बैठक में सीईओ के नाम का ऐलान भी हो सकता है।

चंद घंटों में 750 से ज्यादा आवेदन

मंगलवार को चर्चा में रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चयन समिति के एक सदस्य ने बताया, नोटिफिकेशन जारी होने के कुछ ही घंटों में हमें पहले दिन करीब 750 आवेदन मिले हैं। 24 घंटे से भी कम समय में मिले इतने आवेदनों को देखते हुए उम्मीद है कि 18 जुलाई तक आवेदन हजारों में पहुंच जाएं, ऐसे में हमें तय मानदंडों के आधार पर आवेदनों को इकट्ठा करने, जांच-पड़ताल के लिए एक सचिव की जरूरत पड़ेगी। आवेदनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त नौकरशाह हैं। इनमें कुछ के पास धार्मिक स्थलों में प्रबंधकीय व्यवस्थाएं संभालने का अनुभव भी है। चर्चा में आया है कि इनमें पूर्व नौकरशाहों के साथ ही सेना में प्रशासनिक व्यवस्थाएं संभाल चुके रिटायर्ड सैन्य अफसर भी शामिल हैं।

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर भी एप्लीकैंट

आवेदन करने की सार्वजनिक रूप से पुष्टि करने वालों में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा सीईओ पद के लिए तय किए गए मानदंडों के तहत खुद को उपयुक्त पाते हुए मैंने आवेदन जमा कर दिया है। ठाकुर, जो पहले भी विवादों में रहे हैं, को पिछले साल लखनऊ पुलिस ने 1999 में देवरिया ज़िले में एक इंडस्ट्रियल प्लॉट हासिल करने के लिए कथित धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया था।

ट्रस्टियों पर कार्रवाई संभव

राममंदिर में चढ़ावे की रकम चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से एसआईटी को अब तक जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने और संरचना का पूरा विवरण देने के निर्देश के बाद जांच प्रक्रिया और आगे बढ़ने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। साथ ही फाइनल रिपोर्ट में पूछताछ में शामिल हो चुके ट्रस्टियों पर भी केस दर्ज होने की तलवार लटकने लगी है। एसआईटी गठन के साथ शासन का निर्देश था कि पहले सात दिन में प्रारंभिक और 15 दिन में फाइनल रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके बाद जांच प्रक्रिया की समय सीमा को और बढ़ा दिया गया। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, परत दर परत राम मंदिर परिसर के अंदर व्यवस्था में व्यापक स्तर पर झोल दिखने लगा। इसी दौरान विपक्ष ने जमीन घोटाले के जिन्न को बाहर निकाल दिया। देखते-देखते यह भी मुद्दा बन गया। अधिकारियों ने आरोप लगाने वालों से सत्यता की पुष्टि के लिए कागजात भी मांगे, जिसे आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और हिंदूवादी संगठन के मुखिया संतोष दुबे ने सौंपा है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन

वांगचुक की हालत और बिगड़ी, हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आये समय रैना

Dhamaal 4 की सुनामी, कमाई 100 करोड़ के करीब

 

Spread the love

2 thoughts on “राम मंदिर का सीईओ बनने के लिए मची होड़”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider National Politics

अमित शाह का 2029 पर भरोसा, बीजेपी की रणनीति के पाँच बड़े पहलू

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA की जीत को लेकर भरोसा जताते हुए एक बार फिर बीजेपी की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक ताकत का जिक्र किया है। उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

योगी सरकार ने जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक पर दिया जोर: पीसी मीणा

प्रदेश सरकार ने इस पर  खर्च की 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि राकेश यादव निडर Lucknow: योगी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इस दौरान जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिकीकरण और […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Bihar homeslider National

मोदी ने वैशाली नाव हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो लाख की सहायता

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में नाव पलटने की घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, हादसे में घायल […]

Spread the love
Read More