आगरा से कोलकाता तक ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर

आगरा से कोलकाता तक ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

Ashwini Vaishnaw : केंद्र सरकार ने देश के बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) और औद्योगिक विकास को एक नई ऊंचाई देने के लिए अब तक के सबसे बड़े निवेश प्रस्तावों में से एक को हरी झंडी दे दी है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया, जिसकी घोषणा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की। देश को वैश्विक विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) हब बनाने और कनेक्टिविटी को सुगम बनाने के उद्देश्य से कैबिनेट ने कुल 2,19,353 करोड़ रुपये के कुल बजट वाले सात बड़े प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की है।

यह विशाल पैकेज देश की आर्थिक विकास दर को तेज करने और औद्योगिक परिदृश्य को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। केंद्रीय कैबिनेट ने एनएच-19 और वाराणसी रिंग रोड के बीच 14,447.64 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 6 लेन के ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी दी है। एनएच-19 उत्तर प्रदेश के आगरा से शुरू होकर पश्चिम बंगाल के कोलकाता (डंकुनी) तक जाता है। यह लगभग 1323 किलोमीटर लंबा मार्ग है जो उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों से होकर गुजरता है। सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने बुधवार को कुल 2,19,353 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

वाराणसी में गंगा तथा वरुणा तटों पर बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 25,445.96 करोड़ रुपये की लागत की दो एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक के बाद सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों योजनाओं का निर्माण हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) के तहत किया जाएगा। इसमें पहली परियोजना के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से वाराणसी रिंग रोड के बीच गंगा के तट पर छह लेन के ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा तथा दूसरी परियोजना के तहत वरुणा नदी के तट के साथ छह तथा चार लेन के एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।

मोबाइल फोन विनिर्माण योजना को मंजूरी

सरकार ने देश में मोबाइल फोन निर्माण को नयी गति देने, घरेलू मूल्य संवर्धन बढ़ाने, और भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (MPMS) को मंजूरी दे दी है जिस पर 62,500 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मोबाइल फोन विनिर्माण योजना (MPMS) को मंजूरी दे दी है। 62,500 करोड़ रुपये के बजटीय प्रावधान वाली यह योजना देश में मोबाइल फोन निर्माण को नयी गति देने, घरेलू मूल्य संवर्धन बढ़ाने, आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने और भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है। यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक पांच वर्षों के लिए लागू रहेगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

धोखा या ब्लैकमेल से संबंध बने तो माना जायेगा रेप

धोखा या ब्लैकमेल से संबंध बने तो माना जायेगा रेप

वांगचुक की हालत और बिगड़ी, हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

राम मंदिर का सीईओ बनने के लिए मची होड़

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “आगरा से कोलकाता तक ग्रीनफील्ड एलिवेटेड कॉरिडोर”

Comments are closed.

New Delhi
homeslider National Politics

अमित शाह का 2029 पर भरोसा, बीजेपी की रणनीति के पाँच बड़े पहलू

New Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2029 के लोकसभा चुनाव में NDA की जीत को लेकर भरोसा जताते हुए एक बार फिर बीजेपी की चुनावी रणनीति और संगठनात्मक ताकत का जिक्र किया है। उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Bihar homeslider National

मोदी ने वैशाली नाव हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो लाख की सहायता

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में नाव पलटने की घटना में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, हादसे में घायल […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National

राष्ट्रीय सुरक्षा के फैसले केवल AI पर नहीं छोड़ सकते : राष्ट्रपति मुर्मु

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का इस्तेमाल विज्ञान, राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक गतिविधियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसले पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़े जा सकते। उन्होंने बदलती सुरक्षा चुनौतियों के बीच तकनीक के इस्तेमाल में संतुलित […]

Spread the love
Read More