युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार

विश्व युवा कौशल दिवस पर CM  योगी ने किया युवा शक्ति को सम्मानित

World Youth Skills Day 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में योगी सरकार युवाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार कर रही है। इसी क्रम में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के राज्य स्तरीय समारोह ‘कौशल से स्वावलंबन, स्वावलंबन से सम्मान’ का भव्य आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशल विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन किया तथा विभाग की गतिविधियों और उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन किया। इस अवसर पर विभाग द्वारा प्रशिक्षित 11 युवाओं को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया गया।  ITI अलीगंज लखनऊ के प्रशिक्षार्थियों द्वारा निर्मित स्मृति चिह्न मुख्यमंत्री को भेंट किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का दिन है। पूरी दुनिया देख रही है कि उत्तर प्रदेश में कैसे प्रशासनिक व्यवस्था, शासन, गुंडागर्दी का खात्मा, इंफ्रास्ट्रक्चर, 24 घंटे बिजली और युवाओं को रोजगार से जोड़ने का मॉडल बना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी देश-विदेश में बोलते हैं, स्किल की बात जरूर करते हैं।

स्किल केवल नौकरी का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश इस दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए विभाग सेल्फ हेल्प ग्रुप की बहनों और युवाओं के उत्पादों को बाजार दिला रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री ने मन की बात में गोबर से बने गणेश जी का उल्लेख किया था, ऐसे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना विभाग की प्राथमिकता है।

मंत्री अग्रवाल ने योगी सरकार की उपलब्धियां पर प्रकाश डालते हुए बताया कि  पिछले नौ  वर्षों में 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण, जिसमें 12.50 लाख को रोजगार मिला। 2026-27 में 10 लाख युवाओं को प्रशिक्षण का लक्ष्य है ।  प्रदेश में लगभग 94 लाख MSME इकाइयों की मैपिंग कर उनकी डिमांड के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया है। योगी सरकार ने विभाग का बजट नौ  गुना बढ़ाकर 3310 करोड़ रुपये किया है।टाटा समूह के साथ 7000 करोड़ रुपये का सीएसआर एमओयू, जिससे 225 आईटीआई को नई तकनीक से अपग्रेड किया गया है।

भारत सरकार द्वारा PM  सेतु के तहत 50,000 करोड़ रुपये का बजट, जिसका लाभ यूपी को भी मिल रहा है। पिछले 8 वर्षों में प्रदेश में 60 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार, जिसमें 14,00,992 युवा अकेले   UPSDM के माध्यम से समायोजित हुए। प्रदेश में 330 से अधिक राजकीय और लगभग 3000 निजी आईटीआई के माध्यम से हर साल 3.5 से चार  लाख प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। फ्लेक्स सिस्टम के तहत रेमंड, टाटा सहित कई कंपनियों के साथ एमओयू हुआ है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, आईओटी, इलेक्ट्रिक व्हीकल, 3 डी प्रिंटिंग, एडवांस सीएनसी, ऑटोमेशन, डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग जैसे भविष्य के ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ब्लू डॉट सॉफ्टवेयर तैयार, जिसमें युवा अपना बायोडाटा अपलोड करेंगे और कंपनी खुद उन्हें कॉल करेगी, ताकि युवाओं को धक्के न खाने पड़ें।

आने वाले 5 वर्षों में सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ड्रोन, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल इकोनॉमी में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत कक्षा नौ से 12 तक के स्कूली बच्चों और अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों को स्किल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जीरो पॉवर्टी योजना के तहत निर्धन परिवारों के युवाओं, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार अभियान। चलाया जा रहा है। कौशल दिशा ऑनलाइन पोर्टल, कौशल दर्पण, कौशल दृष्टि, कौशल कॉल सेंटर और 24 घंटे कौशल दोस्त चैटबॉट जैसे डिजिटल नवाचार


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

राम मंदिर का सीईओ बनने के लिए मची होड़

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ मैच देखने पहुंचीं कृति सेनन

वांगचुक की हालत और बिगड़ी, हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Dhamaal 4 की सुनामी, कमाई 100 करोड़ के करीब

 

 

 

Spread the love

One thought on “युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

सपा के तीन बागी विधायक भाजपा में शामिल

Lucknow: समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन बागी विधायकों ने गौरीगंज अमेठी में आयोजित एक समारोह में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। ये विधायक हैं राकेश प्रताप सिंह – गौरीगंज (अमेठी), अभय सिंह – गोसाईगंज (अयोध्या) और विनोद चतुर्वेदी – कालपी (जालौन)। राकेश प्रताप सिंह इन तीनों विधायकों ने वर्ष 2022 का […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

योगी सरकार ने जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक पर दिया जोर: पीसी मीणा

प्रदेश सरकार ने इस पर  खर्च की 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि राकेश यादव निडर Lucknow: योगी सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रदेश की जेल व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और बेहतर सुविधाओं से लैस करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। इस दौरान जेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिकीकरण और […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

SSB 66 वीं वाहिनी के 21 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविर का समापन

31 युवक-युवतियां बने आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर Maharajganj:  सशस्त्र सीमा बल (SSB) 66 वीं वाहिनी, कैंपियरगंज द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित दो पृथक 21 दिवसीय व्यावसायिक प्रशिक्षण शिविरों का मंगलवार को संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक समापन किया गया।समापन समारोह सीमा चौकी हरदी डाली के अंतर्गत जीवंत ग्राम कैथवलिया उर्फ बरगदही स्थित पंचायत भवन […]

Spread the love
Read More