गहन पूछताछ के बाद अमेरिकी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कार्रवाई शुरू

अमेरिकी नागरिक

महराजगंज! भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली के पास बिना वैध दस्तावेज नेपाल जाने के प्रयास में हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिक सैम ब्राउन से पूछताछ के बाद Ssb ने सोनौली पुलिस को सौंप दिया। अवैध रूप से सीमा पार करने के आरोप में उसके खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

एसएसबी के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब 10 बजे सीमा स्तंभ संख्या-516 के पास अमेरिकी नागरिक नेपाल की ओर जाने का प्रयास कर रहा था। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। कंपनी मुख्यालय लाकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वह कैलिफोर्निया का रहने वाला है। वह अब तक करीब 70 देशों की यात्रा कर चुका है। भारत आने से पहले वह बाली गया था। करीब आठ सप्ताह पहले अमेरिका से गोवा पहुंचा था, जहां छह सप्ताह तक रुका। इसके बाद वह सोनौली आया।

पासपोर्ट के बारे में पूछताछ में अमेरिकी नागरिक ने बताया कि उसका पासपोर्ट बेंगलुरू निवासी एक परिचित के पास है। उसने यह भी दावा किया कि गोवा में उसकी मुलाकात नेपाल के एक व्यक्ति से हुई थी, जिससे वह सोनौली में मिलने वाला था। पर वह दोनों व्यक्तियों का पूरा पता नहीं बता सका। अमेरिकी नेवी एवं स्पेशल फोर्सेज का पूर्व कर्मी बताते हुए उसने यह भी कहा कि दो वर्ष पहले उसने नेवी की नौकरी छोड़ दी थी।

गहन पूछताछ व जांच के बाद यात्रा संबंधी वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर एसएसबी ने अमेरिकी नागरिक सैम ब्राउन को विधिक कार्रवाई के लिए सोनौली कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।

सोनौली कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि अमेरिकी नागरिक सैम ब्राउन के खिलाफ तहरीर के आधार पर 14 विदेशी विषयक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े

भारत हारा, लेकिन अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास

होर्मुज पर बढ़ा संकट, ईरान के ऐलान के बाद अमेरिका ने शुरू की सैन्य कार्रवाई

भारत हारा, लेकिन अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि एसएसबी ने सोनौली के पास एक अमेरिकी नागरिक को अनाधिकृत रूप से नेपाल में प्रवेश करते समय पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि टूरिस्ट वीजा पर वह थाईलैंड गया था, जहां उसका पासपोर्ट गुम हो गया। वहां से जलमार्ग से श्रीलंका और वहां से 2 नवंबर-25 को जलमार्ग से भारत पहुंचा। तब से वह गोवा में रह रहा था। नेपाल जाने की कोशिश में पकड़े गए व्यक्ति के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले हैं। सोनौली कोतवाली में उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

 

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

 

Spread the love

WhatsApp Image 2026 07 12 at 12.14.55 AM
Uttar Pradesh

बेहतर पुलिसिंग पर दक्षिणी जोन के पुलिसकर्मी सम्मानित, इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह समेत चार अधिकारियों को मिला सम्मान

सम्मान पाकर गदगद हुए पुलिसकर्मी, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बढ़ाया हौसला विवेचना में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इंस्पेक्टर गोसाईगंज दिलेश कुमार सिंह व तीन दरोगाओं को किया सम्मानित ए अहमद सौदागर लखनऊ। बेहतर पुलिसिंग और गहनता से विवेचना कर अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने वाले इंस्पेक्टर गोसाईगंज दिलेश कुमार सिंह व जोन के […]

Spread the love
Read More
Kushinagar
Politics Uttar Pradesh

जो युवाओं का रोजगार खा गए, वे मथुरा-काशी पर क्या सोचते?

CM ने कुशीनगर में सपा पर किया प्रहार, करोड़ों की योजनाओं की दी सौगात Kushinagar : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग नौजवानों का रोजगार छीनने का पाप करते थे, वे अयोध्या, मथुरा व काशी के बारे में कैसे सोच सकते थे। ये लोग मंदिरों के […]

Spread the love
Read More
Lucknow Airport Bird Strike
Uttar Pradesh

लखनऊ में विमान से टकराया पक्षी

दुबई से आ रही थी उड़ान, सभी 163 सवार यात्री सुरक्षित Lucknow Airport Bird Strike :  शनिवार सुबह चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब दुबई से लखनऊ आ रहे विमान से लैंडिंग के दौरान एक पक्षी टकरा गया। पायलट की सूझबूझ और सतर्कता से विमान की सुरक्षित […]

Spread the love
Read More