भारत की बिगड़ी पारी को जेमिमा-मंधाना ने संभाला

Women Test Cricket

लॉर्ड्स में पहली बार टेस्ट मैच खेल रही हैं महिलाएं टेस्ट मैच

Women Test Cricket  : टेस्ट मैच, वन डे और T20 मैच में बल्लेबाजी की शैली अलग रहती है। टेस्ट मैच में बल्लेबाजों को जल्दी नहीं होती, वह ठहर कर खेलते है। जल्दबाजी उनके लिए घातक साबित होती है। शुक्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ ऐतिहासिक लॉर्ड्स में एकमात्र टेस्ट मैच खेलने उतरी है भारतीय महिला क्रिकेट टेस्ट टीम। इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की। लेकिन सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। यास्तिका भाटिया को बेल ने क्लीन बोल्ड किया। दो विकेट धड़ाधड़ खोने से भारतीय महिला क्रिकेट टीम दबाव में आ गयी।

लेकिन बाद में जेमिमा और मंधाना ने पारी को संभाल लिया है। ‘क्रिकेट का घर’ कहे जाने वाले लॉडर्स पर 142 साल में पहली बार सफेद जर्सी में महिलाएं क्रिकेटर खेलती हुईं नजर आ रही हैं। हाल ही में इस मैदान पर 150 पुरुष टेस्ट मैच खेले गये हैं। हाल ही में भारत और इंग्लैंड का T20 विश्व कप जीतने का सपना चकनाचूर हुआ है। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी, जबकि इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में शिकस्त दी थी। इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था, जहां उसे हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंडिया (प्लेइंग इलेवन) : स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सयाली सतघरे, श्री चरणी, क्रांति गौड़। इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): टैमी ब्यूमोंट, माया बाउचियर, हीथर नाइट, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इजी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर।

भारतीय महिला बनाम इंग्लैंड महिला टेस्ट

इतिहास में पहली बार महिलाएं इस मैदान पर टेस्ट खेल रही हैं। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की। भारत को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। शेफाली बिना खाता खोले आउट हुईं। यास्तिका भाटिया को लॉरेन बेल ने क्लीन बोल्ड किया। वह 17 गेंद में 12 रन ही बना सकीं।

इंडिया और इंग्लैंडः टेस्ट में कौन आगे

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 15 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से 11 मैच ड्रॉ रहे हैं, जबकि तीन मुकाबले भारत ने जीते हैं और इंग्लैंड को सिर्फ एक में जीत नसीब हुई है। भारत के लिये हरलीन देयोल, स्पिनर श्रीचरणी और तेज गेंदबाज नंदनी शर्मा को पदार्पण का मौका मिल सकता है। दूसरी ओर महिला T20 विश्व कप उपविजेता इंग्लैंड टीम में पांच नये खिलाड़ी हैं जिनमें एलिस कैप्सी, टिली कोर्टीन कोलमैन, मैडी विलियर्स, ग्रेस पोट्स और एलीटी शामिल हैं। सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट ने इस टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने का फैसला किया है ।

यहां देख सकेंगे मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स चैनल्स पर उपलब्ध होगा। सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच को लाइव देख सकेंगे।

लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंडिया-इंग्लैंड की टीमें

भारतीय टीम : स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सयाली सतघरे, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, चरणी।

इंग्लैंड की टीम : टैमी ब्यूमोंट, माइया बाउचियर, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), हीदर नाइट, एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेटकीपर), एम्मा लैम्ब, मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, इस्सी वोंग, ग्रेस पॉट्स, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, एलेनोर थ्रेलकेल्ड।


खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

Spread the love

Sunil Gavaskar
Sports

‘लिटिल मास्टर’ के जीवन के बड़े रिकॉर्ड

सुनील गावस्कर के 76वें जन्मदिन पर विशेष Sunil Gavaskar : भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज और ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। जानिए उनके बचपन की कहानियों से लेकर रिकॉर्ड्स स्टोरी। भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का जन्म 10 जुलाई 1949 को मुंबई में हुआ था। उनके जन्म […]

Spread the love
Read More
IND vs ENG 4th T20
Sports

भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, इंग्लैंड से चौथा T-20 आज

भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, इंग्लैंड से चौथा  T-20 आज IND vs ENG 4th T20 : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच  मैचों की T 20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में रात 10 बजे से शुरू होगा। इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है। पहला मुकाबला बारिश […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Suryavanshi 
Sports

IPL में छक्कों की बरसात, इंग्लैंड में संघर्ष… आखिर वैभव सूर्यवंशी से कहां हो रही चूक?

Vaibhav Suryavanshi  : भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने  IPL में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था। आक्रामक अंदाज, लंबे छक्के और बेखौफ बल्लेबाजी ने उन्हें रातों-रात चर्चा का विषय बना दिया। लेकिन इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखते ही तस्वीर कुछ अलग नजर आ […]

Spread the love
Read More