पूर्व सपा विधायक के यहां ED के छापे, पार्टी के लिए तगड़ा झटका

डिजिटल डिवाइस, चल-अचल संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन के दस्तावेज जब्त

ED Jhansi News : झांसी के गरौठा से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव ईडी टीम के शिकंजे में फंस गये हैं।  Ed की टीम ने दीप नारायण सिंह यादव एवं उनके सहयोगियों के लखनऊ और झांसी स्थित ठिकानों पर बुधवार को बड़ी छापेमारी की है। राज्य विधान सभा के सम्भावित चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। Ed ने छापेमारी की यह कार्रवाई यूपी विजिलेंस एस्टेब्लिशमेंट की FIR के आधार पर की है। पूर्व विधायक के खिलाफ प्रारंभिक जांच में 23 से अधिक अपराधों से जुड़ी  FIR और कुल लगभग 60 आपराधिक मामले सामने आए हैं।

जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, फिरौती, हत्या का प्रयास, डकैती आदि शामिल हैं। जो 23 मामले दर्ज हैं वे IPC, UP गैंगस्टर एक्ट और गुंडा एक्ट के तहत हैं। भले ही सभी मामलों में उनके खिलाफ एफआईआर नहीं दर्ज है लेकिन उन पर इस तरह संगीन आरोप चल रहे हैं। ED  की टीम ने दीप नारायण और उनके परिवार के सदस्यों और संबंधित लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की। सर्च के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस, चल-अचल संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड जब्त किए गए।  ED की टीम ने पूर्व विधायक के लखनऊ के एल्डिको कॉलोनी स्थित अपार्टमेंट के छठवें तल व कानपुर रोड स्थित सनराइज अपार्टमेंट के फ्लैट में छापेमारी की है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews

ये भी पढ़े

जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अगुवाई में आज मुड़िली से देवदह तक निकाली सद्बुद्धि पद यात्रा

आखिर क्यों गोविंद देव गिरी चंपत राय से मिलने पहुंचे

आखिर क्यों गोविंद देव गिरी चंपत राय से मिलने पहुंचे

T20 विश्व कप चैंपियन के पांच मैच, भारत एक भी नहीं जीत सका

 

 

 

Spread the love

Crime News

BBD: ग्राइंडर ऐप पर दोस्ती कर बदमाशों ने युवक को बुलाया फिर बंधक बनाकर लूटा

मारपीट कर दस हजार रुपए ऑनलाइन कराया ट्रांसफर BBD क्षेत्र स्थित सुनसान जगह पर हुई घटना का मामला चारों हमलावर पुलिस हिरासत में, पूछताछ जारी ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में बेखौफ लुटेरों का आतंक थम नहीं रहा है। बदमाश तरह-तरह के हथकंडे अपना कर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ग्राइंडर ऐप के […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

बरेका में सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया को सुदृढ़ करने पर जोर

सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित Varanasi: बनारस रेल इंजन कारखाना में सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत आज को प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र स्थित सेमिनार हॉल में ट्रांसफॉर्मिंग पब्लिक प्रोक्योरमेंट इन इंडियास ट्रांसपेरेंसी एफिशिएंसी एंड इन्क्लूसिवनेस विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोंकण रेलवे, नवी मुंबई के भंडार नियंत्रक अरुण मेहता […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

आराधना ने भाजपा और चुनाव आयोग से पूछे तीन सवाल

SIR के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम काटे गए Lucknow: उ.प्र. कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा‘मोना’ ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान बदलने के लिए 400 पार का नारा दिया था, लेकिन संविधान रक्षक नागरिकों ने उत्तर प्रदेश में भाजपा को आधा कर […]

Spread the love
Read More