T20 विश्व कप चैंपियन के पांच मैच, भारत एक भी नहीं जीत सका

 T20

 T20 लगातार पांच अंतर्राष्ट्रीय T20 मुकाबले और भारत की एक में भी जीत नहीं। वह तो शुक्र है कि बारिश के चलते एक मैच रद हो गया अन्यथा भारत को पांचों मुकाबले में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ता। कभी जिस देश की T20 में बादशाहत थी, उसकी इतनी लज्जाजनक पराजय, वास्तव में यह गम्भीर चिंता का विषय है।

यह भारतीय क्रिकेट का सबसे अफसोसजनक दौर है। पहली बार ऐसा हुआ है कि भारत लगातार पांच T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में एक में भी जीत दर्ज नहीं कर पाया है। यह आंकड़ा भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद निराशाजनक माना जा रहा है। T20 विश्व कप 2026 का फाइनल जीतने के बाद भारतीय टीम का प्रदर्शन लगातार गिरा है। 26 जून से टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में आई। इससे पहले सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत विश्व चैंपियन बना था। हालांकि, बाद में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया और कप्तानी भी उनसे ले ली गई।

ये भी पढ़े

मंदिर, राम सेतु और राजनीति: कैसे बदलते रहे नेताओं के सुर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने सबसे पहले आयरलैंड का दौरा किया, जहां दो मैचों की T20 सीरीज में उसे दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पहला T20 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया, जबकि अगले दोनों मुकाबलों में भी भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।

इतिहास में पहली बार बना यह शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने 1 दिसंबर 2006 से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया था, लेकिन पिछले लगभग 20 वर्षों में ऐसा कभी नहीं हुआ कि टीम लगातार पांच मैचों में एक भी जीत दर्ज न कर सके। पिछले पांच टी20 मुकाबलों में भारत चार मैच हार चुका है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। इन पांच मुकाबलों में आयरलैंड के खिलाफ दो हार और इंग्लैंड के खिलाफ दो हार शामिल हैं। आयरलैंड ने पहली बार भारत को टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में हराने का कारनामा भी किया, जो भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ये भी पढ़े

भारतीय महिला अफसर जेल में करती रही कैदी के साथ सेक्स

पुराने रिकॉर्ड भी टूटे

इससे पहले भारत जून 2009 से दिसंबर 2009 और फिर जुलाई 2021 से अक्टूबर 2021 के बीच लगातार चार-चार T20 मुकाबले हार चुका था। लेकिन तब भी पांचवें मैच से पहले टीम वापसी करने में सफल रही थी। इस बार लगातार पांच मैचों तक जीत नहीं मिलने से यह भारतीय T20 इतिहास का सबसे खराब दौर बन गया है। अगर भारत सीरीज के बाकी दोनों मुकाबले जीत भी लेता है, तब भी वह सीरीज अपने नाम नहीं कर पाएगा और केवल बराबरी पर समाप्त कर सकेगा। ऐसे में नए कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने टीम को जीत की राह पर लौटाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

Spread the love

2 thoughts on “T20 विश्व कप चैंपियन के पांच मैच, भारत एक भी नहीं जीत सका

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Today’s Horoscope मेष : किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा। वृषभ : जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप […]

Spread the love
Read More
homeslider National

रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने

Afghanistan Cricket Team Captain : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को टेस्ट और वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद लिया गया। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह […]

Spread the love
Read More
homeslider National

सरकार को सोनम वांगचुक का अल्टीमेटम, बोले- ‘आश्वासन मिला तो अनशन खत्म, वरना जारी रहेगा’

Sonam Wangchuk : पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अपनी शर्तें स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने कहा है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई और आंदोलन में शामिल युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई न […]

Spread the love
Read More