जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अगुवाई में आज मुड़िली से देवदह तक निकाली सद्बुद्धि पद यात्रा

District Congress Committee workers

राम मंदिर में करोड़ों रुपए चंदा चोरी का मामला

महराजगंज! उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देशानुसार आज नौतनवां विधानसभा क्षेत्र के मुड़िली चौराहे से प्रभु श्री राम के चढ़ावा चोरों से मुक्ति प्रदान करने के लिए एक बड़ी सद्बुद्धि पदयात्रा का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी महाराजगंज के तत्वाधान में किया गया जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया।

सद्बुद्धि यात्रा के पूर्व एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय ने किया तथा कुशल संचालन नव नियुक्त विधानसभा प्रभारी डॉ रामनारायण चौरसिया द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें

मंदिर, राम सेतु और राजनीति: कैसे बदलते रहे नेताओं के सुर

सद्बुद्धि पदयात्रा सभा को संबोधित करते हुए विजय सिंह एडवोकेट ने कहा जहां गांव-गांव गली-गली से सभी हिंदू धर्म के मानने वालों ने अपना पेट काटकर यथा संभव भगवान श्री राम को चढ़ावा के रूप में रुपया, सोना,चांदी,हीरा जवाहरात समर्पित किया था और उन्हें भरोसा था कि उनका दिया हुआ धन भगवान श्री राम के मंदिर के और भव्य बनाए जाने में उपयोग होगा, वहीं भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गठित श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा उनका चढ़ावा जो हजारों करोड़ों रुपए में है ,चोरी कर लिया गया है।

उन चोरों को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए इस यात्रा का आयोजन किया गया है।

सद्बुद्धि पदयात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय और जिला पंचायत सदस्य सुरेश सहानी ने संयुक्त रूप से कहा कि आज पूरी दुनिया में इस बात की निंदा हो रही है की प्रभु श्री राम के चढ़ाए गए उपहार को वहां की देखरेख करने वाले लोगों द्वारा चुरा लिया गया है । जिसको कड़ी से कड़ी सजा मिलना चाहिए ताकि आने वाले दिनों में कोई भी इस तरह की हरकत ना कर सके।

यह भी पढ़ें

इन राशियों को जीवनसाथी की लापरवाही से हो सकता है नुकसान

जनसभा के बाद तुरंत सद्बुद्धि पदयात्रा का शुभारंभ किया गया जो लगभग 2 किलोमीटर चलकर भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह ग्राम मैं बुढ़िया माई के स्थान पर आराधना करने के बाद भगवान बुद्ध के मूर्ति पर इस आवाहन के बाद समाप्त हुआ की तथागत भगवान बुद्ध ऐसे पापियों को सद्बुद्धि प्रदान करें ।

देवदह स्थित स्थान पर देवदह विकास समिति, लक्ष्मीपुर के अध्यक्ष जितेंद्र राव द्वारा जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट और सभी पद यात्रियों का हार्दिक स्वागत किया गया और उनके द्वारा जिलाध्यक्ष को भगवान बुद्ध की प्रतिमा और स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका अभिनंदन भी किया गया।

समापन स्थल पर सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने भगवान बुद्ध को साक्षी मानकर प्रभु श्री राम के चढ़ावा चोरों को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष कपिलदेव शुक्ला,जिला उपाध्यक्ष राजन शुक्ला,जिला महासचिव दिग्विजय पटेल, अनुसूचित अध्यक्ष राम नारायण प्रसाद,अल्पसंख्यक अध्यक्ष निहाल इराकी जिला सचिव , लालू यादव एवं श्याम करण पासवान,मनोज गौतम,हरि लाल राही,ब्लॉक अध्यक्ष हरिराम मौर्य आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किया और चढ़ावा चोरों को कड़ी सजा देने की मांग की। इसके अतिरिक्त संतोष चौबे, बबलू तिवारी, दुर्गा धर यादव प्रधान, विनय मिश्रा, सतीश पटेल, सुगन राय, शिव कुमार पाण्डेय, कृष्ण मुरारी तिवारी, अखिलेश शर्मा, शंकर यादव, राज कुमार पाण्डेय, केशव प्रसाद, उमेश पटेल, कैलाश प्रजापति, मोहम्मद वहाब प्रधान, सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साह से सद्बुद्धि पदयात्रा में भाग लिया।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

यह भी पढ़ें 

इस खबर को बढ़िया से बनाकर दे दीजिए

इस खबर को बढ़िया से बना दीजिए हेडिंग सहित

Google Play Store

T20 सीरीज तो गंवायी ही, हार का भी बना शर्मनाक रिकॉर्ड

मंदिर, राम सेतु और राजनीति: कैसे बदलते रहे नेताओं के सुर

मंदिर, राम सेतु और राजनीति: कैसे बदलते रहे नेताओं के सुर

धर्म परिवर्तन, संपत्ति विवाद और धमकियों का मामला, लखनऊ में परिवार पहुंचा पुलिस की शरण

Spread the love

2 thoughts on “जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अगुवाई में आज मुड़िली से देवदह तक निकाली सद्बुद्धि पद यात्रा

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

इंस्पेक्टर चिनहट की टीम को मिली बड़ी कामयाबी: संदिग्ध हालात में लापता हुई दो वर्षीय मासूम बच्ची सीतापुर से सकुशल बरामद

महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, एक युवक हिरासत में, पूछताछ जारी पीड़ित महिला ने युवक पर देहव्यापार करने का लगाया आरोपी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी ए अहमद सौदागर Missing girl from Chinhat found : चिनहट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से संदिग्ध हालात में लापता हुई दो वर्षीय मासूम बच्ची को इंस्पेक्टर […]

Spread the love
Read More
Lucknow fake call center
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी लखनऊ बना हाईटेक जालसाजों का गढ़, 119 लोगों की गिरफ्तारी के बाद सच आया सामने

तरह-तरह की तकनीक अपना कर साइबर अपराधी साफ कर रहे लोगों के बैंक खाते देशभर में फैला है इनका मकड़जाल, पढ़े-लिखे इस गोरखधंधे को देते हैं अंजाम ए अहमद सौदागर Lucknow fake call center  :  हाईटेक साइबर जालसाजों का घुन देश-प्रदेश तक फैला है, लेकिन इसका गढ़ विभूतिखंड क्षेत्र सहित शहर के कई इलाकों में […]

Spread the love
Read More
UP Vigilance Raid
Crime News Uttar Pradesh

ARTO थे या लुटेरे

घर से 22 किलो सोना-चांदी मिला, दीवारों और पैकटों में छिपाए थे 1.62 करोड़ UP Vigilance Raid : उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में आगरा के तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर दो दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान […]

Spread the love
Read More