कैमरे के सामने सिया का मिडिल फिंगर इशारा चर्चा में, केतन अग्रवाल केस में तीसरे युवक की एंट्री

Ketan Agarwal Murder Case

Ketan Agarwal Murder Case : पुलिस ने घटनास्थल और कथित रिहर्सल स्पॉट पर कराया सीन रीक्रिएट

पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति के लिए अदालत पहुंची जांच एजेंसी

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच लगातार नए खुलासों की ओर बढ़ रही है। मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी से पूछताछ के बीच अब एक तीसरे युवक का नाम भी जांच के दायरे में आया है। वहीं, पुलिस हिरासत के दौरान सिया गोयल का मीडिया कैमरों के सामने मिडिल फिंगर दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है और उसका पूरा ध्यान हत्या की गुत्थी सुलझाने पर केंद्रित है। पुणे ग्रामीण पुलिस गुरुवार को सिया गोयल को जांच के सिलसिले में उसके घर और अन्य स्थानों पर लेकर पहुंची।

इसी दौरान जब पुलिस उसे बाहर लेकर आई तो मीडिया के कैमरे मौके पर मौजूद थे। आरोप है कि सिया ने कैमरों की ओर देखते हुए मिडिल फिंगर का इशारा किया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। दूसरी ओर, जांच एजेंसियां इस हाई-प्रोफाइल मामले के हर पहलू की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं। पुलिस ने सिया और चेतन चौधरी को अलग-अलग घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन कराया, ताकि उपलब्ध साक्ष्यों और आरोपियों के बयानों का मिलान किया जा सके।

यह भी पढ़ें

आजाद तिब्बत के लिए कुर्बानी! UN हेडक्वॉर्टर के बाहर तिब्बती युवक ने खुद को लगाई आग

जांच के दौरान एक तीसरे युवक का नाम भी सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह युवक चेतन चौधरी का क्लासमेट है और मूल रूप से महाराष्ट्र के बीड जिले का रहने वाला है। वर्तमान में वह पुणे के बालेवाड़ी स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। सूत्रों का दावा है कि चेतन और सिया ने कथित तौर पर इस युवक को केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने की योजना के बारे में पहले ही बता दिया था। इतना ही नहीं, उसे 18 जून को लोहागढ़ किले पर साथ चलने के लिए भी कहा गया था, लेकिन वह उनके साथ नहीं गया।

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में युवक ने दावा किया है कि उसने दोनों को इस योजना को अंजाम न देने की सलाह दी थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसे पूरी साजिश की कितनी जानकारी थी और घटना के बाद उसकी आरोपियों से क्या बातचीत हुई। जांच में यह भी सामने आया है कि केतन अग्रवाल की मौत के बाद चेतन सबसे पहले इसी युवक से मिला था और सिया ने भी उससे संपर्क किया था। इन दावों की पुष्टि के लिए पुलिस कॉल रिकॉर्ड, मोबाइल चैट, लोकेशन डेटा और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें

दिल्ली में एक नवंबर से सख्त नियम लागू… BS-VI से नीचे के वाहनों की नो-एंट्री

इसी बीच पुलिस सिया गोयल को पुणे के लुल्लानगर इलाके में उस स्थान पर भी लेकर गई, जहां कथित तौर पर हत्या से पहले रिहर्सल की गई थी। जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने यहां यह अभ्यास किया था कि किसी व्यक्ति को ऊंची जगह से कैसे धक्का दिया जा सकता है। पुलिस अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह कथित रिहर्सल किस तारीख को हुई और उस समय वहां कौन-कौन मौजूद था।

जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुणे ग्रामीण पुलिस ने वडगांव मावल अदालत में सिया गोयल और चेतन चौधरी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मांगी है। पुलिस का कहना है कि अदालत की मंजूरी और आरोपियों की सहमति मिलने के बाद ही यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने सिया गोयल के पुणे स्थित घर की तलाशी के दौरान वे कपड़े भी जब्त किए हैं, जिन्हें उसने कथित तौर पर 18 जून को पहना था। इन कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल, चैट हिस्ट्री, लोकेशन रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सटीक टाइमलाइन तैयार की जा सके।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

यह भी पढ़ें

यूपी-दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी और वज्रपात की चेतावनी

दिल्ली में एक नवंबर से सख्त नियम लागू… BS-VI से नीचे के वाहनों की नो-एंट्री

Propose का अब तक का सबसे भयानक तरीका, 443 फिट ऊपर किया प्यार का इजहार

Spread the love

2 thoughts on “कैमरे के सामने सिया का मिडिल फिंगर इशारा चर्चा में, केतन अग्रवाल केस में तीसरे युवक की एंट्री

Comments are closed.

Today's Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Today’s Horoscope मेष : किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा। वृषभ : जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप […]

Spread the love
Read More
Lucknow Crime News
Crime News

काकोरी: तीन लोगों पर फायरिंग कर जानलेवा हमला करने वाले पांच लुटेरे गिरफ्तार

एक पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड व चार हजार रुपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : काकोरी क्षेत्र में लूटपाट के इरादे से तीन लोगों पर उन्हीं के असलहों से फायरिंग लाइसेंसी पिस्टल व मोबाइल फोन लूटने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चन्द्र राठौर की टीम ने बुधवार […]

Spread the love
Read More
homeslider National

रहमत शाह जुरमती को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अफगानिस्तान के टेस्ट-वनडे कप्तान बने

Afghanistan Cricket Team Captain : अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने टीम की कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह जुरमती को टेस्ट और वनडे टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला हशमतुल्लाह शाहिदी के कप्तानी छोड़ने के बाद लिया गया। बोर्ड ने आधिकारिक घोषणा में बताया कि विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह […]

Spread the love
Read More