सोनौली में नाली निर्माण के लिए भाजपाइयों ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा मांग-पत्र

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Maharajganj : नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर-3 में वर्षों से चली आ रही जल निकासी की गंभीर समस्या अब विकराल रूप धारण कर चुकी है। बरसात के मौसम में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि गलियां तालाब में तब्दील हो जाती हैं, जिससे आमजन का घर से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। जलभराव के कारण लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

इसी जनसमस्या को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं मनोनीत सभासद रवि वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा कई मनोनीत सभासदों ने नगर पंचायत प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा को एक मांग- पत्र सौंपा। मांग पत्र में जनहित को सर्वोपरि बताते हुए वार्ड नंबर-3 में शीघ्र नाली निर्माण कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की गई।

अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल की बात को गंभीरता से सुनते हुए बताया कि जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए नई नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रस्ताव स्वीकृत होते ही प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि वार्डवासियों को इस गंभीर समस्या से जल्द राहत मिल सके।

अधिशासी अधिकारी के सकारात्मक आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उनका आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि वर्षों से जलभराव की मार झेल रहे वार्ड नंबर-3 के लोगों को अब जल्द ही स्थायी समाधान मिलेगा। इस दौरान मनोनीत सभासद रवि वर्मा और प्रेम जायसवाल, सूरत जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, बबलू माली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, राम और संविधान को लेकर लगाए गंभीर आरोप

WhatsApp का नया यूजरनेम फीचर: अब नंबर नहीं, सिर्फ यूजरनेम से होगी चैटिंग

30 की उम्र के बाद लिवर की सेहत जरूरी: जानिए बचाव के सात आसान और असरदार उपाय

झारखंड में इंसानियत शर्मसार: पति ने पत्नी और युवक को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया

 

 

 

Spread the love

Maulana Jarjis
Crime News homeslider Uttar Pradesh

मौलाना जर्सिस का विवादित बयान, भगवान श्रीकृष्ण को पक्का नमाज़ी बता सनातनियों का किया घोर अपमान

भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना जर्सिस के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर विवादित बयान देने वाले मौलाना की तलाश में जुटी ए अहमद सौदागर कहावत नहीं बल्कि हकीकत है कि धर्म चाहे कोई भी हो उसका सम्मान करना चाहिए क्योंकि इस्लाम धर्म में साफ है कि […]

Spread the love
Read More
Mass Marriage Scheme
Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी गरीबों का सहारा- विधायक ऋषि त्रिपाठी

एक दूजे के लिए हुए 220 जोड़े,मिला नया आसमान उमेश चन्द्र त्रिपाठी : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गुरुवार को नौतनवां कस्बे के एक मैरेज हॉल में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह समारोह में 220 जोड़े एक-दूसरे के जीवनसाथी बने। पूरे समारोह में खुशियों, उत्साह और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। हिंदू, […]

Spread the love
Read More
Johar University Demolition
Uttar Pradesh

आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट : जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतें होंगी ध्वस्त

Johar University Demolition : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई अब लगभग तय मानी जा रही है। रामपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने विश्वविद्यालय परिसर की 40 में से 38 इमारतों को अवैध निर्माण घोषित करते हुए उन्हें ध्वस्त करने का […]

Spread the love
Read More