रामलला दर्शन से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को रोका

कांग्रेस ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप

Ayodhya :  अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित अनियमितताओं को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मंदिर ट्रस्ट का घेराव और भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत पार्टी के नेताओं को पुलिस ने रोक दिया। कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन और राजनीतिक दमन करार दिया, जबकि प्रशासन ने कार्रवाई को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया एहतियाती कदम बताया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन, मंदिर ट्रस्ट से मुलाकात और चढ़ावा प्रकरण की जानकारी लेने वाला था। प्रतिनिधिमंडल ने मंदिर ट्रस्ट कार्यालय के घेराव का भी ऐलान किया था। इससे पहले सोमवार देर रात पुलिस ने अजय राय को अयोध्या के एक होटल से हिरासत में लेकर दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष को ‘हाउस अरेस्ट’ किया गया और उन्हें मंदिर जाने से रोका गया। पार्टी का कहना है कि प्रतिनिधिमंडल में सांसद और विधायक भी शामिल होने वाले थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया।

अजय राय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और भूमि घोटालों के सवालों से बचने के लिए विपक्ष की आवाज दबा रही है। उन्होंने कहा कि उनका प्रतिनिधिमंडल केवल भगवान श्रीराम के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आया था, साथ ही मंदिर में सामने आए विवादों पर तथ्य जुटाकर रिपोर्ट तैयार करना चाहता था। अजय राय ने कहा, ”हम भगवान श्रीराम से प्रार्थना करना चाहते थे कि चढ़ावे की कथित चोरी, दान राशि में गड़बड़ी और भूमि घोटालों से इस पवित्र धाम की जो बदनामी हुई है, उससे मुक्ति मिले। लेकिन हमें नजरबंद कर दिया गया। रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने जबरन हिरासत में लेकर आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस पहुंचा दिया। हमें मंदिर जाने से रोका जा रहा है।”उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता दर्शन और पूजा-अर्चना के अधिकार के लिए हर संघर्ष करने को तैयार हैं।

जरूरत पड़ी तो जेल जाएंगे और अन्न-जल का त्याग भी करेंगे, लेकिन पीछे नहीं हटेंगे। कांग्रेस ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट राहुल गांधी को सौंपी जाएगी और उसके आधार पर संसद के मानसून सत्र में सरकार को घेरा जाएगा। पार्टी का कहना है कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना जरूरी है।उधर, कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कई जिलों में पार्टी नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात कर दी गई ताकि वे अयोध्या न पहुंच सकें। हालांकि, किशोरी लाल शर्मा देर रात अयोध्या पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें भी भगवान श्रीराम के दर्शन से रोका गया। उन्होंने कहा, “चढ़ावा चोरी तो नहीं रोकी जा सकी, लेकिन रामभक्तों को दर्शन से रोका जा रहा है। आखिर किस परंपरा में श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन से रोका जाता है?”इस बीच अजय राय की पत्नी रीना राय ने भी वीडियो संदेश जारी कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार उनके पति की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है और यदि उन्हें कोई नुकसान होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को झटका

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर मायावती ने सरकार को दी नसीहत, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

रामपुर में मुख्यमंत्री योगी का सपा-कांग्रेस पर वार

‘खेला खेला ना ये ननदो’ ने मचाई धूम, माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव की जोड़ी छाई

 

Spread the love

2 thoughts on “रामलला दर्शन से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को रोका

Comments are closed.

Uttar Pradesh

15 अगस्त पर यूपी के 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा गैलेंट्री मेडल

-आगरा, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद में मुठभेड़ के दौरान शौर्य दिखाने पर सम्मान तीन पुलिसकर्मी शहीद, 9 को मेडल से नवाजा जाएगा ए अहमद सौदागर Gallantry Medal : स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश के 12 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीरता और शौर्य के लिए गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 3 […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

UP के 91 पुलिस कर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति का वीरता पदक

ए अहमद सौदागर UP Police Medal : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के जांबाज अफसरों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के वीरता पदक और पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष UP पुलिस के 12 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेट्री मैडल ) प्रदान किया जाएगा। इनमें विशेष टास्क […]

Spread the love
Read More
Shortage of teachers in Lucknow
Education Uttar Pradesh

लखनऊ में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का प्रदर्शन, जाम में फंसे मंत्री ने उतरकर सुनी समस्याएं

Shortage of teachers in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को शिक्षकों की कमी से नाराज छात्रों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। पारा क्षेत्र के मोहान रोड स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने स्कूल में पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की […]

Spread the love
Read More