सहरसा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, महिला समेत सात लोग हिरासत में

Guest House Raid : बिहार के सहरसा जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए गेस्ट हाउस पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान एक महिला और छह पुरुषों को हिरासत में लिया गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने गेस्ट हाउस के सभी कमरों को सील कर दिया है और संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र की रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत पुलिस को मिल रही थी। मंगलवार को मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अचानक छापा मारा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

छापेमारी अभियान में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, हेडक्वार्टर डीएसपी कमलेश्वरी प्रसाद सिंह, सदर थाना अध्यक्ष अजय पासवान और एसटीएफ के जवान शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान गेस्ट हाउस से एक महिला और छह पुरुषों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। इसके अलावा कमरों से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में आरोप सामने आया है कि गेस्ट हाउस में काफी समय से देह व्यापार का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। आरोप है कि संचालक सुबह से शाम तक महिलाओं और युवतियों को बुलाकर रखता था और ग्राहकों से मोटी रकम वसूलता था। इस खुलासे के बाद स्थानीय स्तर पर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं कि बाजार के बीचों-बीच इतने लंबे समय तक यह अवैध गतिविधि कैसे चलती रही। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। मौके से एक महिला और छह पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। सभी कमरों को सील कर दिया गया है और गेस्ट हाउस संचालक की भूमिका की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस कथित रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे तथा इसका नेटवर्क कितना बड़ा था।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

बजट तक नहीं निकाल पाई फिल्म, फिर भी प्राइम वीडियो के टॉप ट्रेंड में पहुंची

चेतन से प्यार, केतन से सगाई ,प्रेमी संग मिलकर मंगेतर को उतारा मौत के घाट

जयशंकर की मंगोलिया यात्रा से मिलेगी रणनीतिक साझेदारी को मजबूती

बेवफा प्यार ने मंगेतर को लीला, प्रेम का खौफनाक अंत पढ़कर फट जाएगा कलेजा

 

 

Spread the love

2 thoughts on “सहरसा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: गेस्ट हाउस पर पुलिस का छापा, महिला समेत सात लोग हिरासत में

Comments are closed.

Crime News homeslider

निगोहां: जीएसटी से बचने के लिए तीन बार टोल प्लाजा पार करने वाला चालक गिरफ्तार

पुलिस मामले की छानबीन कर वाहन चालक व वाहन को राज्य कर विभाग को सौंपा ए अहमद सौदागर GST evasion in Nigoha : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध अपर्णा कुमार के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुस्ताक के कुशल […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव: मारपीट के दौरान शुभम की चाकू मारकर हत्या

दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में फैली सनसनी, नामजद पिता-पुत्र गिरफ्तार घटना में इस्तेमाल लोहे की राड व चाकू बरामद फैजुल्लागंज के मामा कॉलोनी में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते कुछ सालों पहले आईआईएम रोड पर दो महिलाओं की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर […]

Spread the love
Read More
Amethi
Crime News Uttar Pradesh

अमेठी में किशोरी का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने शुरू की जांच

Amethi : जिले के पूरे लदई दुबे गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब घर के एक कमरे में 16 वर्षीय किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और […]

Spread the love
Read More