बेवफा प्यार ने मंगेतर को लीला, प्रेम का खौफनाक अंत पढ़कर फट जाएगा कलेजा

Pune Murder News : पुणे के लोहगढ़ किले में 24 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है। शुरुआत में इसे एक हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में इसे कथित तौर पर एक सुनियोजित हत्या का मामला बताया गया है। जांच में सामने आया है कि इस वारदात के पीछे केतन की मंगेतर सिया अग्रवाल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी की भूमिका हो सकती है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी सबूत, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और मोबाइल डेटा के आधार पर इस पूरे मामले की साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें पासपोर्ट गायब करने से लेकर किले से धक्का देने तक की योजना शामिल बताई जा रही है।

लोहगढ़ किला केस: मंगेतर और प्रेमी गिरफ्तार

पुणे ग्रामीण पुलिस (SP संदीप गिल) के अनुसार, सिया अग्रवाल और केतन अग्रवाल की सगाई फरवरी 2026 में हुई थी और दोनों 18 जून को लोहगढ़ किले घूमने गए थे। रात करीब साढ़े 10 बजे सिया ने फोन कर बताया कि केतन किले से फिसलकर नीचे गिर गया है और उसकी मौत हो गई है। इसके बाद सुरक्षा गार्ड और परिजन मौके पर पहुंचे और शव बरामद किया गया। उसी दिन ADR (36/2026, धारा 194) दर्ज की गई। शुरुआती जांच में पुलिस को घटना संदिग्ध लगी क्योंकि केतन ट्रेकिंग का अनुभव रखता था,

इसलिए फिसलकर गिरने की संभावना पर सवाल उठे। परिवार की शिकायत के बाद जांच आगे बढ़ी और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), तकनीकी साक्ष्य और सोशल मीडिया की जांच की गई। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया कि सिया का पिछले लगभग एक साल से चेतन चौधरी के साथ संबंध था।

आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन की हत्या की योजना बनाई और उसे लोहगढ़ किले से धक्का देकर नीचे गिराया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि बाली यात्रा (प्री-वेडिंग शूट) के दौरान भी एक योजना बनी थी, लेकिन पासपोर्ट गायब होने के कारण वह यात्रा रद्द हो गई।

जांच में यह भी सामने आया कि केतन का पासपोर्ट कथित रूप से सिया ने ही गायब किया था, ताकि वह विदेश न जा सके। एक बार पहले भी किले पर जाने की कोशिश हुई थी, लेकिन तब घटना को अंजाम नहीं दिया गया। 18 जून को चेतन चौधरी किले पर पहुंचा और बाद में सिया और केतन भी वहां गए।

पुलिस के अनुसार, मौके पर चेतन ने केतन को धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच में तकनीकी सर्विलांस, CDR और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का उपयोग किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में कथित तौर पर जुर्म कबूलने की बात सामने आई है। मामले में आगे की जांच जारी है और हत्या का केस दर्ज किया गया है।

केतन अग्रवाल मौत: पिता ने साजिश का आरोप लगाया

केतन अग्रवाल के पिता ने बेटे की मौत पर कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। उन्होंने बताया कि केतन और सिया की सगाई फरवरी में हुई थी और 6 तारीख को दोनों चार लोगों के साथ बाली जाने वाले थे, लेकिन उसी दौरान सिर्फ केतन का पासपोर्ट कथित तौर पर चोरी हो गया, जिसके कारण उन्हें एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। पिता के अनुसार, चेतन चौधरी दोपहिया वाहन से लोहगढ़ किले पहुंचा था और बाद में वह सिया के साथ किले के ऊपर गया। उनका आरोप है कि वहीं पर केतन पर हमला किया गया और उसे किले से नीचे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई।उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जांच तेज़ी से आगे बढ़ी और मामले को जल्द सुलझा लिया गया। उनके मुताबिक, स्थानीय ग्रामीण SP संदीप सिंह गिल ने भी सहयोग दिया और दोनों आरोपियों—चेतन चौधरी और सिया—को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को अब अदालत में पेश किया जा रहा है।

केतन के पिता ने सिया पर कड़ी सजा मांगी

केतन के पिता ने कहा कि यदि सिया शादी नहीं करना चाहती थी तो वह सीधे मना कर सकती थी और परिवार भी तुरंत शादी रद्द कर देता। उनका कहना है कि इसके बजाय इतना गंभीर और हिंसक कदम उठाना समझ से परे है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह की “क्रूर सोच” ने उनके 26 वर्षीय बेटे की जान ले ली। उनके अनुसार, समाज को ऐसी मानसिकता पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है और यह भी समझना चाहिए कि ऐसी सोच आखिर आती कहां से है। केतन के पिता ने सरकार से अपील की कि मामले की सुनवाई तेजी से हो और आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि समाज में एक सख्त संदेश जाए।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

अगले चार दिनों में यूपी समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश के संकेत

504 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में IAS पंकज अग्रवाल गिरफ्तार

 

Spread the love

One thought on “बेवफा प्यार ने मंगेतर को लीला, प्रेम का खौफनाक अंत पढ़कर फट जाएगा कलेजा”

Comments are closed.

Crime News homeslider Uttar Pradesh

गाजीपुर: चौदह लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस पूर्व में चार लुटेरों को सलाखों के पीछे भेज चुकी है लुटेरों ने जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर पीड़ित से की थी लूटपाट ए अहमद सौदागर Lucknow : गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते 28 मार्च 2026 को गोरखपुर निवासी विश्वजीत सिंह को जमीन खरीदने के बहाने बुलाकर चौदह लाख रुपए की […]

Spread the love
Read More
Untitled 21 copy
Crime News Uttar Pradesh

कृष्णानगर: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

चचेरे मामा से लड़ी आंख तो पति को उतरवा दिया मौत के घाट पत्नी सहित दो गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मौर्या ने जिस पुष्पा मौर्या को दिल दिया और उससे विवाह कर जिंदगी बीताने का वादा किया, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More