जयशंकर की मंगोलिया यात्रा से मिलेगी रणनीतिक साझेदारी को मजबूती

S Jaishankar Mongolia Visit

 शाश्वत तिवारी

S Jaishankar Mongolia Visit : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर मंगोलिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह यात्रा दो देशों के दौरे का हिस्सा है, जिसके तहत वे कोरिया गणराज्य भी जाएंगे। उलानबटार पहुंचने पर मंगोलिया के स्टेट सेक्रेटरी मुंकतुशिग इल्खानाजाव ने उनका स्वागत किया। यात्रा के दौरान, डॉ. जयशंकर ने मंगोलिया की विदेश मंत्री बटसेत्सेग बटमुंख के साथ बातचीत की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की। चर्चा मुख्य रूप से विकास परियोजनाओं में प्रगति, क्षमता निर्माण, शिक्षा, संस्कृति, सुरक्षा सहयोग और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग पर केंद्रित रही।

बैठक के बाद डॉ. जयशंकर ने कहा आज की हमारी बातचीत में हमने अपने द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें विकास साझेदारी भी शामिल है। इसमें तेल रिफाइनरी सबसे महत्वपूर्ण परियोजना है; इसके अलावा एक आईसीटी सेंटर, एक स्कूल और कई ‘क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट्स’ (तत्काल प्रभाव वाली परियोजनाएं) भी हैं। हमने क्षमता निर्माण, तकनीक, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग, सप्लाई चेन सहयोग, शिक्षा, संस्कृति, रक्षा, सुरक्षा और ऊर्जा के बारे में भी बात की।

बाद में विदेश मंत्री ने मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना से मुलाकात की और उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने लिखा पिछले साल राष्ट्रपति उखना की यात्रा ने हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई गति दी। कई क्षेत्रों में हमारे मजबूत सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उनके मार्गदर्शन का मैं सम्मान करता हूं। मैं उनसे पूरी तरह सहमत हूं कि सबसे बड़ी दोस्ती आध्यात्मिक दोस्ती होती है।
उलानबटार में अपने कार्यक्रमों के तहत, डॉ. जयशंकर ने गंदन मठ के प्रमुख मठाधीश (चीफ एबॉट) खंबा नोमुन खान गेशे लहारम्पा डी. जावज़ानदोरज और स्टेट स्पीकर सैंडाग ब्यांबात्सोत से भी मुलाकात की। इन मुलाकातों ने दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और संसदीय संबंधों को रेखांकित किया।

डॉ. जयशंकर ने विदेश मंत्री बटसेत्सेग बटमुंख और उद्योग एवं खनन मंत्री गोंगोर डामदिनन्याम के साथ मिलकर मंगोल तेल रिफाइनरी परियोजना के निर्माण स्थल का दौरा किया। मंत्री ने इस प्रोजेक्ट में शामिल भारतीय और मंगोलियाई कर्मचारियों से बातचीत की और मुश्किल हालात के बावजूद, दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी के सबसे अहम हिस्सों में से एक को पूरा करने में उनकी लगन और प्रतिबद्धता के लिए उनका धन्यवाद किया।
यह दौरा भारत-मंगोलिया संबंधों में बढ़ती गति और रणनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…. https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढ़े

आय से अधिक संपत्ति मामला: अधिकारी के लॉकर से मिला नोटों का जखीरा

बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ की यह फिल्म मचा देगी धमाल

बेवफा प्यार ने मंगेतर को लीला, प्रेम का खौफनाक अंत पढ़कर फट जाएगा कलेजा

अगले चार दिनों में यूपी समेत कई राज्यों में झमाझम बारिश के संकेत

Spread the love

6 thoughts on “जयशंकर की मंगोलिया यात्रा से मिलेगी रणनीतिक साझेदारी को मजबूती

Comments are closed.

International

जापानी सांसदों ने विदेश सचिव से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत और जापान के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के जापानी सांसदों के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने 21 सितंबर को विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात की। जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व LDP के इंटरनेशनल ब्यूरो के डायरेक्टर और पूर्व […]

Spread the love
Read More
Pakistan News
International

Pakistan News: 27 सितंबर के PTI प्रदर्शन से पहले बढ़ी सख्ती, अस्पतालों में इमरजेंसी तैयारियां तेज

Pakistan News: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के 27 सितंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन और इस्लामाबाद मार्च से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ता दिखाई दे रहा है। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी बीच इस्लामाबाद के अस्पतालों को संभावित बड़ी संख्या में घायलों और आपात […]

Spread the love
Read More
International

जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को दी मजबूती

शाश्वत तिवारी New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वैश्विक कूटनीतिक मंच पर भारत की भूमिका को और मजबूती दी है। अपने व्यस्त दौरे के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बहुपक्षीय बैठकों को संबोधित किया और वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं कीं। डॉ. […]

Spread the love
Read More